Author: News Desk

Bhuneshwar. जर्मन महिला से दुष्कर्म के दोषी बिट्टीहोत्रा मोहंती की भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मौत हो गयी. अस्पताल के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि 40 वर्षीय बिट्टीहोत्रा मोहंती पूर्व पुलिस महानिदेशक (कारागार) विद्या भूषण मोहंती का बेटा था. उन्होंने बताया कि वह पेट के कैंसर से पीड़ित था और रविवार को एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. साल 2006 में राजस्थान की एक अदालत ने मोहंती को एक जर्मन पर्यटक से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई थी. वह 2006 में…

Read More

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को रैंकिंग के नौवें संस्करण की घोषणा की New Delhi. शिक्षा मंत्रालय के अनुसार ‘नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क, 2024’ (एनआईआरएफ 2024) में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास लगातार छठे वर्ष शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, वहीं भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु को लगातार नौवीं बार सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय चुना गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को रैंकिंग के नौवें संस्करण की घोषणा की. इस सूची में संपूर्ण श्रेणी में आईआईएससी बेंगलुरु दूसरे स्थान पर और आईआईटी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा है, वहीं पिछले वर्ष तीसरे स्थान पर रहा आईआईटी…

Read More

Ranchi. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि घुसपैठिये आदिवासी, दलित समाज के लोगों की संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं. बहन-बेटियों से शादी कर के जमीन पर कब्जा कर रहे. इतना ही नही हिंदू आबादी को अपना घर द्वार छोड़ कर भागने को मजबूर कर रहे. उन्होंने कहा कि संताल परगना में तारानगर, गोपीनाथपुर, गाय बथान जैसे गांव में घुसपैठियों का साम्राज्य स्थापित हो चुका है. हेमंत सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिये झामुमो के वोटर बन गये हैं. हेमंत सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है. राज्य सरकार इनका संरक्षक बनी हुई है.…

Read More

Ranchi. झारखंड में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं. इसे लेकर चुनाव आयोग की टीम सितंबर पहले हफ्ते में झारखंड के दौरे पर आ सकती है. आयोग की टीम रांची में सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी. दौरे की संभावित तिथियों को लेकर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से रांची में होटलों की उपलब्धता की जानकारी देते हुए अगस्त के अंतिम या सितंबर के पहले सप्ताह में बैठक की तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया है. साथ ही यह भी कहा है कि…

Read More

Ranchi.मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुकों के लिए गुड न्यूज आ गयी है. रक्षा बंधन के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राशि खाते में भेजेंगे. 19 अगस्त को रक्षा बंधन है. एक कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री सांकेतिक रूप से 151 महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रुपये भेजेंगे. इसके साथ ही राज्य में यह योजना विधिवत शुरू हो जायेगी. जिन महिलाओं का द्वारा जमा किये गये फार्म में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं पायी जायेगी, उनके खाते में क्रमश: राशि जानी शुरू हो जायेगी. इसके बाद से प्रत्येक माह की 15 तारीख को राशि खाते में भेज दी…

Read More

Ranchi. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे. राज्यपाल संतोष गंगवार उप राजधानी दुमका में झंडा फहराएंगे. मंत्री अलग-अलग जिलों में झंडोत्तोलन करेंगे. कौन कहां झंडोत्तोलन करेग? राज्य सरकार ने सूची जारी कर दी है. मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर में, मंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला-खरसावां, रामेश्वर उरांव लोहरदगा, सत्यानंद भोक्ता चतरा में, बैद्यनाथ राम लातेहार में, दीपक बिरुवा चाईबासा में, इरफान अंसारी जामताड़ा में, मिथिलेस कुमार ठाकुर गढ़वा, हफीजुल हसन देवघर में, बेबी देवी बोकारो में व दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा में झंडोत्तोलन करेंगे.

Read More

Hazaribagh. हजारीबाग के विष्णुगढ़ के कुणार डैम में बांग्लादेश का ट्रैकर डिवाइस लगा हुआ गिद्ध बरामद हुआ है. यह बात आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई की एक जासूस गिद्ध हजारीबाग में मिला है, जो काफी थका हुआ भी लग रहा है. गिद्ध की गर्दन पर बांग्लादेश का सोलर रेडियो कॉलर और जीपीएस लगा हुआ है, जिसमें कुछ विवरण अंकित हैं. हजारीबाग के कोनार डैम तक पहुंचने के लिए इस गिद्ध ने अधिकतम 921 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हुए करीब 1214 किमी की दूरी तय की है. गिद्ध बांग्लादेश से यह खड़गपुर, धनबाद होते हुए हजारीबाग पहुंचा…

Read More

Chaibasa. झींकपानी के माटागुटु निवासी बाड़ा खण्डाईत के पुत्र नंदलाल खण्डाईत (27) की पश्चिमी बंगाल के झाड़ग्राम में धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार की है. मृतक अपने छोटे भाई व झींकपानी के ही अन्य साथियों के साथ झाड़ग्राम में रहता था. सभी ठीकेदार के अधीन काम करते थे. सुबह मृतक का छोटा भाई काम के लिए पंचिंग करने गया था. इसी दौरान नंदलाल को धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया गया. जब छोटा भाई वापस आया तो उसने अपने बड़े भाई को खून से लथपथ तड़पते देखा. वहीं रुम में साथ रह रहे झींकपानीके…

Read More

Chakardharpur. चौथी सोमवारी पर बाबा महादेवशाल धाम में भक्तों का जनसैलाब उम भारी भीड़ जुटी. अहले सुबह तीन बजे से ही भक्तों की कतार लग गयी थी, जो दोपहर 2 बजे तक जारी रही. इस सोमवारी को सड़क मार्ग से आने वाले भक्तों की भीड़ ज्यादा रही. महादेवशाल में करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोले का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए पुलिस मुस्तैद रही.

Read More

Chandil. चांडिल में रविवार की रात झुंड से बिछड़ा हाथी चांडिल बाजार में घुस गया. हाथी चांडिल थाना के पास घूमता दिखा. हाथी रात में एनएच-32 व लोगों के घर के पास घंटों घूमता रहा.सीसीटीवी कैमरे में हाथी की तस्वीर कैद हो गयी. बाजार में हाथी के आने की सूचना पर चांडिल के लोग दहशत में रहे. रात को ही इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना पर चौका के पालना गांव से हाथी भगाओ टीम पहुंची. टीम ने हाथी को सुकसारी-रसुनिया जंगल की ओर खदेड़ दिया.

Read More