Chaibasa.तांतनगर के सिदमा बुरुसाईं गांव में गंगाराम कुंकल (6) की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. दरअसल, गांव के कुछ बच्चों के साथ गंगाराम कुंतल बकरियों को चराने के लिए खेत की ओर गया था. इसी दौरान वह कुएं के पास पहुंच गया और पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया. कुआं में पानी भरा होने के कारण वह डूब गया. गंगाराम को डूबते देख अन्य बच्चों ने गांव जाकर घटना की जानकारी दी. काफी मशक्कत के बाद तीन घंटे बाद दोपहर 12 बजे बालक को कुएं से बाहर निकाला गया. तब तक…
Author: News Desk
Itarsi . मध्यप्रदेश के इटारसी स्टेशन पर सोमवार शाम को रानी कमलापति-सहरसा विशेष ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल रेलवे डिवीजन के तहत इटारसी स्टेशन पर शाम छह बजकर 10 मिनट पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. उन्होंने बताया, ‘ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचने ही वाली थी कि उसके थर्ड एसी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए.’ उन्होंने कहा कि संभावित…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में सावन माह में जल चढ़ाने नोवामुंडी स्थित मुर्गामहादेव जाने के क्रम में गाड़ी को साइड देने में देर होने से चाईबासा के कुछ युवकों ने युवकों को जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई में पीड़ित युवक का सिर फट गया. इस घटना के बाद थाने में जान से मारने की नियत से लहू लुहान करने का एक मामला जगन्नाथपुर थाना में दर्ज किया गया. थाना में पीड़ित युवक शुभम ने बताया कि बीती रात चाईबासा शहर के कुछ युवक चार पहिया वाहन में सवार होकर ओडिशा स्थित मुर्गा मे महादेव में जल चढ़ाने के…
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अवधेश सिंह के आवास पर मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सक शिक्षा, परिवार कल्याण एवं खाद्य आपूर्ति विभाग झारखण्ड सरकार का आगमन हुआ. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर सैकडों कार्यकर्त्ताओं के साथ बन्ना गुप्ता का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया. इस मौके पर मंत्री ने सामाजिक एवं संगठनात्मक चर्चा भी किया. इस अवसर पर विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, बबन शुक्ला, संजय सिंह आजाद, अमित श्रीवास्तव, किशोर यादव उपस्थित रहे.
Bhuneshwar. ओडिशा सतर्कता विभाग ने सोमवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान पूर्व मुख्य अभियंता, सड़क एवं भवन (सिविल) तारा प्रसाद मिश्रा के कब्जे से बड़ी संपत्ति का पता लगाया. तारा प्रसाद मिश्रा के परिसरों पर छापेमारी कर 1.5 किलो सोना, 2.70 करोड़ रुपये की नकदी, महंगी कारें और 10 आलीशन फ्लैट समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा किया.अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता टीम ने 12 पुलिस उपाधीक्षक, 12 निरीक्षक, 16 सहायक उप-निरीक्षक और अन्य कर्मचारी के साथ भुवनेश्वर, कटक और झारसुगुड़ा में नौ स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. उन्होंने…
विधायक से मिलने के बाद उपायुक्त ने विशेष कैंप लगाने का अधिकारियों को दिया निर्देश Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ट्रैफिक कालोनी व संजयनगर में माता और बहनों के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फार्म किसी कैम्प में जमा नही हो रहा था. जिसकी शिकायत बागबेडा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव एवं नीरज सिंह ने जुगसलाई के माननीय विधायक मंगल कालिंदी को की थी. विधायक ने मौके पर ही संज्ञान में लेते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर ट्रैफिक कालोनी में विशेष कैम्प लगाकर ट्राफिक कालोनी एवं संजयनगर की माता और बहनों के लिए…
Patna. सांप और नेवले एक दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते हैं. जब दोनों आमने-सामने आ जाते हैं तो भयंकर लड़ाई तय है. सांप और नेवले के बीच लड़ाई का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक सांप और नेवले की लड़ाई हो रही है और पास ही में दो और नेवले मौजूद हैं. यह वीडियो बिहार की राजधानी पटना के लोक नायक जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट के रनवे का है. वीडियो दो-तीन दिन पहले की बताई जा रही है. रविवार को साझा किए गए इस वीडियो की प्रामाणिकता की तत्काल पुष्टि…
Bahragora. भदुआ व बेनाशोली के बीच जंगल में हाथियों का झुंड आने से ग्रामीणों में दहशत है. हाथियों का झुंड भदुआ के पास जंगलों में दिन भर डेरा जमाये रहता है. शाम होते हाथियों का झुंड गांवों में घुसकर उत्पात मचाता है. हाथी भगाने के लिए ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं. वन विभाग के लोगों ने ग्रामीणों से हाथी को तंग करने तथा उनके नजदीक जाने से मना करते रहे. बावजूद हाथियों को देखने के लिए ग्रामीण जंगलों में इधर उधर घूमते देखे गये. कुछ लोग हाथियों की तस्वीर लेने के लिए दिनभर हाथियों को भड़काते रहे, तकि हाथी अपना…
प्रथम चरण में राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय व 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय का मूल्यांकन होगा Ranchi. सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना ने स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का निर्णय लिया है. राज्य के सभी सरकारी विद्यालय अपना मूल्यांकन कर अपना रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे. स्कूल के बच्चों के रिपोर्ट कार्ड की तर्ज पर अब स्कूलों का भी रिपोर्ट कार्ड बनेगा. प्रत्येक विद्यालय का विभिन्न मानकों के आधार पर स्वयं को दो हजार अंकों में मूल्यांकन करना है. स्कूलों का सर्टिफिकेशन तीन श्रेणी में होगा. विद्यालयों को स्वर्ण, रजत व…
Siliguri. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के बागडोगरा में सोमवार को एशियाई राजमार्ग-दो पर तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर से छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों में से एक की हालत ‘गंभीर’ है. उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब घोषपुकुर से सिक्किम जा रही कार ने सड़क के डिवाइडर तोड़ते हुए इन लोगों को टक्कर मार दी. अधिकारी ने बताया कि.ये सभी लोग तीर्थयात्री थे, जो पूजा-अर्चना के लिए…
