Author: News Desk

Ghatshila. घाटशिला प्रखंड की बाघुरिया पंचायत अंतर्गत डुमकाकोचा गांव में वासुदेव सिंह (4) की पहाड़ी नाले में डूबकर मौत हो गयी.घटना रविवार की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रतन सिंह के पुत्र वासुदेव सिंह अन्य बच्चों के साथ गांव के ही नाला पर खेलने गया था. माता-पिता खेत में धान रोपनी का काम करने के लिए बाहर गए थे. पहाड़ी पानी से नाला भर गया है. खेलने के दौरान अचानक नाला में वासुदेव सिंह डूब गया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृतक के परिजन बच्चे को अनुमंडल अस्पताल ले गये. वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित…

Read More

झारखंड से कोयला कारोबारी का ₹50 लाख लेकर पटना पहुंचा था हैंडलर, डिलीवरी से पहले पकड़ा गया Patna. झारखंड के काेयला काराेबारी पवन ठाकुर का 50 लाख रुपये लेकर पटना पहुंचे हैंडलर बजरंग ठाकुर को शनिवार की रात आरपीएफ और जीआरपी ने शनिवार की रात पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पकड़ लिया. आरपीएफ, जीआरपी और आयकर की टीम द्वारा घंटाें की गयी पूछताछ में बजरंग ने बताया कि यह रकम पवन ठाकुर की है, जिसे पटना में किसी काे देना था, पटना जंक्शन पर शनिवार की रात आरपीएफ और जीआरपी ने उसे पकड़ लिया. रविवार काे आयकर की…

Read More

Ranchi. राज्यभर के डॉक्टर 20 अगस्त को बायोमीट्रिक अटेंडेंस का विरोध करेंगे. यह फैसला रविवार को रांची के आइएमए भवन में आयोजित स्टेट आइएमए और झासा की संयुक्त बैठक के बाद लिया गया. स्टेट आइएमए ने कहा कि संगठन बायोमीट्रिक का विरोध नहीं करता है, पर साहिबगंज, गढ़वा और पलामू में इसको वेतन से जोड़ दिया गया है. इसी के आधार पर वहां वेतन कटौती की कार्रवाई की गयी है. डॉक्टरों में इसे को लेकर आक्रोश है. पुलिस विभाग को आकस्मिक सेवा मानते हुए बायोमीट्रिक अटेंडेंस से छूट दी गयी है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को भी बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम…

Read More

Ranchi. झारखंड में नीट यूजी की काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जेसीइसीइबी ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. विद्यार्थी जेसीइसीइबी की वेबसाइट www.jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. काउंसेलिंग के लिए आवेदन 17 अगस्त तक जमा होगा. 20 अगस्त को स्टेट मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. सीट आवंटन के लिए विद्यार्थी च्वाइस फिलिंग 21 अगस्त से शुरू होगी. प्रथम चरण की काउंसेलिंग व नामांकन की प्रक्रिया पांच सितंबर को समाप्त हो जायेगी. दूसरे चरण की प्रक्रिया एक से 26 सितंबर तक होगी, जबकि 24 सितंबर से 18 अक्तूबर तीसरे चरण…

Read More

Devaghar. श्रावणी मेला अब अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन कांवरियों के उत्साह में कमी नहीं आयी है. सावन की चौथी सोमवारी से पहले रविवार को दोपहर बाद से ही सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए कांवरिये बाबाधाम पहुंचने लगे. सोमवार को बाबा मंदिर में भारी भीड़ होने की संभावना है. इसे देखते हुए जिला व बाबा मंदिर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. चौथी सोमवारी पर 1.5 लाख से अधिक कांवरियों के बाबा धाम पहुंचने की संभावना है. पूर्व की तरह सोमवार को बाबा मंदिर में शीघ्रदर्शनम पास जारी करने पर रोक रहेगी.

Read More

Chaibasa. चाईबासा और सरायकेला-खरसावां में नक्सल अभियान के दौरान घायल हुए सीआरपीएफ के तीन जवानों को इलाज के खर्च के रूप में कुल 9.10 लाख रुपये का भुगतान सरकार ने कर दिया है. इससे संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है. इसमें सात फरवरी 2023 को चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाये गये विस्फोटक से घायल हवलदार संजीव कुमार को 3.50 लाख रुपये, सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत नक्सलियों के खिलाफ अभियान में घायल दुलाल दास को 3.50 लाख रुपये और प्रदीप कुमार शर्मा के नाम पर 2.10 लाख रुपये आवंटित किया गया है

Read More

Chakardharpur. गोइलकेरा के पास रविवार को मालगाड़ी से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की है. मृतक की पहचान राधा मोहन मेराल में रूप में हुई है. राधा मोहन अपने दोस्त मनोज चम्पिया के साथ गोइलकेरा से अपने घर जा रहा था. रेल ट्रैक की दूसरी तरफ ही उसने नया घर बनाया है. घर जाने के लिए युवक रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था. इसी दौरान थर्ड रेल लाइन से तेजी से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की…

Read More

Galudih: गालूडीह में रविवार को मालगाड़ी अचानक दो भागों में बंट गयी. हालांकि, चालक की सूझबूझ से ट्रेन बेपटरी होने से बच गयी. इससे बड़ा हादसा टल गया. लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ से मालगाड़ी को रोक दी. इंजन कुछ दूर जाने के बाद रूक गया. एक भाग में एअर लेने के बाद ब्रेक पकड़ लिया. लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. इसके बाद स्टेशन से रेलवे की टीम पहुंची. उन्होंने डिब्बों को जोड़कर स्थिति को सामान्य किया. जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी अप लाइन में खड़गपुर से टाटा जा रही थी. इसी बीच अचानक मालगाड़ी की कपलिंग…

Read More

Chaibasa. मुफस्सिल थाना अंतर्गत डिलियामार्चा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर रेफर कर दिया. परिजन महिला को चाईबासा के एक निजी अस्पताल ले जा रह थे. इसी दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी. चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला की पहचान अंजना गोप (50) के रूप में की गयी. घटना रविवार सुबह 8.30 बजे की है. पुलिस ने शव…

Read More

New Delhi. पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत में घुसपैठ करने का प्रयास करते समय 11 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी. एक प्रवक्ता ने कहा कि उनसे पूछताछ की जा रही है और विस्तृत कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें राज्य की पुलिस को सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि बीएसएफ आपसी मुद्दों, विशेषकर भारतीय नागरिकों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों पर अत्याचार की रोकथाम के लिए अपने समकक्ष बीजीबी के साथ नियमित संपर्क में है. पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय ने…

Read More