Author: News Desk

Kathmandu. नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नेपाल आने का रविवार को निमंत्रण दिया. नेपाल के प्रधानमंत्री सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार ओली ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को यात्रा के लिए निमंत्रण दिया. मिस्री ने नेपाली प्रधानमंत्री से एक शिष्टाचार भेंट की. ओली ने पिछले महीने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली सरकार के प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाने के बाद उन्होंने पदभार संभाला था. मिस्री ने पूर्व प्रधानमंत्री…

Read More

Latehar. लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र की मारंगलोईया पंचायत अंतर्गत बलबल नदी को पार करने की कोशिश कर रहे दो महिलाओं समेत तीन लोग और दर्जनों बकरियां बह गयीं. हादसा रविवार देर शाम हुआ. नदी में बहे लोगों में विशुनपुर गांव निवासी बसंती मसोमात (50), फुलू मसोमात (55), विवेक उरांव शामिल हैं. बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है. रात होने के कारण परेशानी हो रही है. विशुनपुर गांव निवासी कुछ लोग अपनी बकरियां चराने के लिए बलबल नदी पार कर मारंगलोईया गांव के जंगल में गये थे. शाम में…

Read More

Ranchi. कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के साथ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस मौके पर हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. नेताओं के बीच आनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. कांग्रेस और झामुमो के नेताओं ने आनेवाले चुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ने और योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने की बात कही. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मंईयां योजना प्रभावशाली तरीके से लागू की जाये. इधर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने…

Read More

Ranchi. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नेताओं से आवेदन मांगा है. कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवार बननेवाले नेताओं से आवेदन और बायोडाटा लें और उसे प्रदेश कार्यालय भेजें. जिलाध्यक्षों से 15 दिन में सूची मांगी गयी है. प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीरता से तैयारी में जुट गयी है. सभी जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों को पूर्व में निर्देश दिया जा चुका है कि जनहित में कांग्रेस के दृष्टिकोण से उन्हें अवगत कराया…

Read More

Jamshedpur. मानगो थाना क्षेत्र की रहने वाली नर्सरी की बच्ची के साथ दरिंदगी करने के आरोपी स्कूल वैन चालक जयश्री तिवारी को रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. इस संबंध में बच्ची की मां ने मानगो थाना में एक मामला दर्ज कराया है. सिटी एसपी ने बताया कि रविवार को पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया. इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. बच्ची फिलहाल ठीक है. ज्ञात हो कि आरोपी जयश्री तिवारी बिहार का रहने वाला है. 10 दिन से वह स्कूल वैन चला रहा था. वहीं बच्ची को रोज स्कूल पहुंचाने व लाने जाता था. शुक्रवार…

Read More

Jamshedpur. उलीडीह के जवाहरनगर स्थित कब्रिस्तान के पास शुक्रवार देर रात फायरिंग की घटना झूठी निकली. यह खुलासा सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने रविवार को किया. दरअसल, शिकायतकर्ता की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उसपर दवाब बनाया. इसके बाद उसने सच्चाई उगल दी. साथ ही फायरिंग करने वाले का नाम भी पुलिस को बता दिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अलीम को एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शदाब ने कई लोगों से लाखों…

Read More

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बीते दिनों झारखंड सरकार पर बालू माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि राज्य में बालू माफिया को अवैध रूप से बालू के उत्खनन एवं परिवहन का छूट दिया जा रहा है. श्री मरांडी ने कहा था कि झारखंड में प्रत्येक दिन हजारों ट्रक लदे बालू सड़कों पर दौड़ रहे हैं, ना तो इन्हें कोई पुलिस रोक रही है और ना ही चेक पोस्ट पर रोका जा रहा है. ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में 10 जून से ही बालू के उत्खनन को लेकर एनजीटी ने रोक लगा…

Read More

बिरसानगर : बिरसानगर मण्डल कांग्रेस के अंतर्गत बिरसानगर 1-बी, संत रविदास भवन, हरि मंदिर, दासपाडा में मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 146 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही. स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित चिकित्सकों सहित सपोर्टिंग स्टाफ के दल के देखरेख में सहायता शिविर में 315 लोगों का जाँच कर दवा दी गई. मेडिकल कैंप में…

Read More

Lohardaga. लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुटमू दुपट्टा चौक के पास ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गयी है. वहीं ट्रैक्टर ड्राइवर घायल है. मृतक की पहचान कुटमू निवासी संजय मुंडा (25) के रूप में की गयी है. घायल ड्राइवर चंदवा थाना क्षेत्र के कुर्मी टोली के रंथू उरांव (45) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संजय मुंडा ट्रैक्टर को रास्ता दिखा रहा था. इसी दौरान कुटमू दुपट्टा चौक के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर खेत में पलट गया.

Read More

New Delhi. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने सेंट मार्टिन द्वीप पर नियंत्रण छोड़ने से इनकार कर दिया था. इस वजह से अमेरिका उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश की है. हसीना का दावा है कि इससे अमेरिका को बंगाल की खाड़ी पर प्रभाव बढ़ाने में सफलता मिल जाती. उन्होंने बांग्लादेशी नागरिकों को कट्टरपंथियों के बहकावे में आने से बचने की सलाह दी है. वर्तमान में हसीना भारत में हैं. मैंने इस्तीफा दिया, क्योंकि मुझे शवों का जुलूस नहीं देखना था इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में इस संबंध…

Read More