Author: News Desk

 Ranchi :  कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन और मार्कसिस्ट कॉर्डिनेशन कमिटी (मासस) के एकीकरण को लेकर चार साल से चल रही प्रकिया पर दोनों पार्टियों की केंद्रीय कमेटी ने मोहर लगा दी है. इसकी औपचारिक घोषणा निरसा में 9 सिंतबर को आयोजित एकता रैली में होगी. विलय के बाद दोनों वामदलों का एकीकृत 23 सदस्यीय स्थायी कमेटी का गठन किया जायेगा. शनिवार को रांची प्रेस क्लब में दोनों वाम पार्टियों की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में  मासस का माकपा माले में एकीकरण को लेकर बनी सहमति की घोषणा की गयी. प्रेस कांफ्रेस में कामरेड एके राय की लिखी पुस्तक धर्म…

Read More

चक्रधरपुर. गोइलकेरा के उरांव टोली के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी. मृत युवक मंगल चक्रधरपुर के टोकलो रोड का रहनेवाला था. वह अन्य साथियों के साथ गोइलकेरा के महादेवशाल मेले में लाइट लगाने चक्रधरपुर से गोइलकेरा जा रहा था. इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए. दरअसल, चक्रधरपुर के श्रवण लाइट का काम करने वाले पांच से छह युवक टेंपो के डाला पर सवार होकर जा रहे थे. उरांव टोली के पास तीखे मोड़ पर टेंपो पलट गया. इससे डाले में बैठे मंगल, सुजीत नायक, अंकित महतो और महावीर महतो को गंभीर चोट लगी.…

Read More

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर होमगार्ड के जवानों को सौगात दी है. उन्होंने होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों के समकक्ष दैनिक राशि दिये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. इसके तहत होमगार्ड के जवानों को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक राशि के रूप में एक हजार अठासी रुपये ( 1088) प्रतिदिन की दर से भुगतान किये जाने का प्रस्ताव है. वर्तमान में इन्हें पांच सौ रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता है. वर्तमान में होमगार्ड के जवानों की संख्या तीन हजार पांच सौ सताईस (3527) है. गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम…

Read More

Ranchi.झारखंड आदिवासी महोत्सव का शनिवार को समापन किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के कलाकारों के लिए वर्ष 2025 में विशेष पॉलिसी बनेगी. इसके तहत राज्य सरकार यहां के कलाकारों को मदद करेगी. उन्होंने कहा कि हमें पता है कि कला व संस्कृति को आगे बढ़ानेवालों की स्थिति दयनीय है. ऐसे में उनके लिए विशेष पॉलिसी बनायेंगे. उन्होंने कहा कि हमने खेल को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार करने सहित अन्य काम किये हैं. अब इसे और आगे ले जायेंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करनेवाले…

Read More

Chakardharpur. टोकलो थाना के सरजामडीह गांव के पास अपराधियों ने दिनेश गागराई की भुजाली मारकर हत्या कर दी. घटना शनिवार शाम की है. मृतक सुरबुड़ा गांव का था. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दिनेश सुरबुड़ा पंचायत के मुखिया जंगल सिंह गागराई का चचेरा भाई था. दिनेश शनिवार शाम को केरा साप्ताहिक हाट गया था. वहां से खरीदारी करने के बाद साइकिल से अपने गांव सुरबुड़ा लौट रहा था. इसी बीच सरजामडीह गांव के पास स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया और भुजाली से कई वार किये. इसके बाद दिनेश को लहूलुहान छोड़कर…

Read More

Jamshedpur. टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से दो दिन पहले गठित जेडीसी और ज्वाइंट कमेटियों का अब विरोध शुरू हो गया है. इसे लेकर छह कमेटी मेंबरों ने एक लिखित ज्ञापन सौंपा है. इसमें बताया गया कि इस तरह जेडीसी का गठन करना गलत है. दरअसल, कई बड़े विभागों को एक साथ समायोजित कर दिया गया है, जिस कारण कर्मचारियों की आवाज संयुक्त मंच तक नहीं पहुंच सकेगी. कारपोरेट फंक्शन को प्रोक्योरमेंट में समायोजित करना गलत है, क्योंकि पहले से ही कारपोरेट फंक्शन में करीब 550 से 600 कर्मचारी है. इसका समायोजन परचेज (प्रोक्योरमेंट) व इंजीनियरिंग विभागों के साथ कर…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के आदेश से कंपनी में कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. ये बदलाव एक सितंबर से लागू होंगे. टाटा स्टील बिजनेस डिलीवरी सेंटर लिमिटेड (टीएसबीडीसीएल) आइएल 3 प्रियंका गांगुली को टीआरएफ में भेज दिया गया है. टिस्कॉन के हेड मार्केटिंग रिटेल अमृता गुप्ता जूठानी को चीफ सेल्स मैनेजर ब्रांडेड प्रोडक्ट व रिटेल बनाया गया है. टाटा स्टील के अथनगर पावर प्लांट में फाइनांसियल कंट्रोलर अमित भारतीय को टाटा स्टील बिजनेस डिलीवरी सेंटर भेजा गया है. नार्थ फ्लैट प्रोडक्ट रिटेल ब्रांडेड प्रोडक्ट चीफ सेल्स मैनेजर राहुल लाल का तबादला चीफ मार्केटिंग ब्रांडेड…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में शनिवार को मोहरदा पेयजल परियोजना फेज-2 को लेकर बैठक की गयी. सरकारी उपक्रम संबंधी समिति के सभापति सह विधायक सरयू राय ने बैठक की अध्यक्षता की. सरयू राय ने कहा कि पानी की दो टंकियां बनायी जायेंगी, ताकि लोगों को समय से गुणवत्तायुक्त पेयजलापूर्ति हो सके. पानी की एक टंकी भुवनेश्वरी मंदिर और दूसरी टंकी बिरसानगर स्थित जीएसआर पानी टंकी के समीप बनायी जायेगी. एक नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और नया इंटकवेल के निर्माण पर भी चर्चा हुई. सरयू राय ने कहा कि पानी टंकी के बन जाने से 500 परिवारों को नियमित पेयजल मिलेगा. आठ…

Read More

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 अगस्त को अपने 49वें जन्मदिन के मौके पर सीएम आवास में 49 पौंड का केक काटा. इस मौके पर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता सीएम आवास पहुंचे थे. इसके पूर्व सीएम हेमंत सोरेन मोरहाबादी स्थित अपने पिता शिबू सोरेन के आवास गये. वहां उन्होंने माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए लिखा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने इस्पात संयंत्रों के निजीकरण की कोशिश को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश के औद्योगिक आधार का ‘दम घुट’ रहा है तथा केंद्रीय इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी इसका हिस्सा हैं. कांग्रेस महासचिव (प्रभारी-संचार) जयराम रमेश ने राज्यसभा में कुमारस्वामी द्वारा दिये गये जवाब का हवाला दिया. रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा कि कल राज्यसभा में इस्पात मंत्री ने खुलासा किया कि मोदी सरकार ने चार इस्पात संयंत्रों का निजीकरण की कोशिश की और विफल रही तथा अब वह दो अन्य के निजीकरण की कोशिश कर रही है. उन्होंने दलील…

Read More