Author: News Desk

Ranchi.भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा शनिवार को रांची में थे. यहां कॉर्निवाल बैंक्वेट हॉल में 23 अगस्त को होनेवाले युवा आक्रोश रैली योजना सम्मेलन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असम के सीएम नेे कहा कि 23 अगस्त को युवा राज्य का एजेंडा तय करेंगे. कहा कि इतना झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री कहीं नहीं है. ऐसा लगता है हेमंत सोरेन रात को सपना देखते हैं और सुबह में वादा कर देते हैं. हेमंत सोरेन न वादा निभाते हैं न जनता से माफी मांगते हैं. आज राज्य…

Read More

Jamshedpur. मानगो के जवाहरनगर में शुक्रवार रात फायरिंग की वारदत हुई. दो युवकों ने सादाब पर फायरिंग की. हालांकि, गोली किसी को लगी नहीं. फायरिंग के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले. सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मो. सादाब के अनुसार, शुक्रवार की रात घर से कुछ दूरी पर बैठा था. इसी बीच दो युवक पहुंचे और फायरिंग कर दी. किसी से विवाद नहीं है. संभवत: फायरिंग के पीछे शहादत खान की साजिश प्रतीत होती है. उलीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस…

Read More

Ghatsila. डुमरिया थाना क्षेत्र के बांकिशोल गांव में वज्रपात से प्रभासिनी नायक की मौत हो गयी. खेत में काम करने के दौरान प्रभासिनी ठनका की चपेट में आ गयीं. घटना शनिवार की है. वहीं, आरसू मार्डी बेहोश हो गयी. आरसू मार्डी को डुमरिया सीएचसी में भर्त्ती कराया गया है. प्रभासिनी नायेक को परिजन घर लेकर आये. बाद में डुमरिया पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना के संबंध में आरसू मार्डी के पिता धरमाल मार्डी ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे यह घटना घटी. दोनों खेत में काम करने गयी…

Read More

गौबा ने पांच साल पहले 30 अगस्त 2019 को कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला था New Delhi. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी वी सोमनाथन को शनिवार को कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया. वह राजीव गौबा की जगह लेंगे. तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सोमनाथन वर्तमान में केंद्रीय वित्त सचिव और व्यय सचिव के रूप में कार्यरत हैं. एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने टी वी सोमनाथन, आईएएस को 30.08.2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है.…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम पुलिस व सुरक्षाबलों ने शनिवार को पांच किग्रा का आइइडी बरामद किया. आइइडी बरामदगी का यह सिलसिला करने का यह सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. शनिवार को सुरक्षाबलों ने छोटानागरा एवं जराइकेला थाना के सीमावर्ती जंगली और पहाडी क्षेत्र तिरिलपोसी के पास आइइडी बरामद किया. नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए यहां आइइडी लगाया गया था. बरामद आइइडी को सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की. नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहार, चंदन लोहार, अमित हांसदा…

Read More

Chaibada. पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की सत्र 23 -25 की सातवीं बैठक शनिवार को आयोजित की गयी. बैठक चेंबर अध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में हुई. इसमें पिछली बैठक के कार्यों की संपुष्टि की गयी. इसके साथ ही वार्षिक आम सभा 15 सितंबर को पिल्लई हाल में करने का निर्णय लिया गया. इस आम सभा के कार्यक्रम का संयोजक पवन अग्रवाल को बनाया गया. वहीं, इस वर्ष डाक बम सेवा समिति का एक चलंत शिविर चेंबर की ओर से आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में महासचिव संतोष सिन्हा, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सहसचिव मुदस्सर इमाम खान…

Read More

Saraikela. चौका व चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी. चौका थाना के चुटियाखाल गांव में अवैध महुआ शराब भट्टी 200 किग्रा जावा महुआ नष्ट किया. साथ ही 20 लिटर महुआ शराब जब्त की गयी. चांडिल थाना क्षेत्र के रावतारा और करनीडीह मे दुकान की तलाशी लेने पर विभिन्न राज्यों की शराब जब्त की गयी. इस दौरान उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए बरामद शराब जब्त कर ली.

Read More

Jamshedpur. मानसी क्लब ने शनिवार को टेल्को क्लब में छात्रवृत्ति का वितरण किया. यह क्लब टाटा मोटर्स ऑफिसर्स वाइफ्स एसोसिएशन से संबद्ध है. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी मौजूद थे. इसके अलावा टाटा मोटर्स के वरीय अधिकारी, शिक्षक, छात्राएं और गैर सरकारी संगठन संगठनों के प्रतिनिधी भी शामिल हुए. मानसी क्लब की ओर से शहर के 17 विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाली आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 150 छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की. कार्यक्रम में मानसी क्लब की प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रश्मि कुलकर्णी, सचिव सरिता कुमार,…

Read More

Chatra. चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड के बरूरा पंचायत के नारायणपुर नदी में रील बनाने के दौरान शनिवार को रतन कुमार ने गहरे पानी में छलांग लगा दी. थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गयी. युवक की पहचान रतन कुमार के रूप में की गयी. वह नारायणपुर गांव में अपने नाना टेनी प्रजापति के घर पर रह कर पढ़ाई करता था. इस वर्ष वह मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण हुआ था. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि रतन अपने चार-पांच दोस्तों के साथ नारायणपुर नदी गया था. इस दौरान रील बनाने लगा. रील बनाने के लिए नदी के गहरे…

Read More

Dhaka. बांग्लादेश में हालात अब तक सामान्य नहीं हुए है. प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद और देश छोड़ने के पांचवें दिन भी जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. बांग्लादेश में हिंसा, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. इनके खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने ढाका में प्रदर्शन किया और हरे कृष्णा-हरे रामा के नारे लगाये. मंच ने कहा कि दिनाजपुर में चार हिंदू गांवों को जला दिया गया है. लोग बेसहारा हो गये हैं, छिप-छिप कर रहने को मजबूर हैं. मंच ने अल्पसंख्यक मंत्रालय की स्थापना, अल्पसंख्यक संरक्षण आयोग का गठन, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों को रोकने के लिए सख्त…

Read More