बोले-मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करना है Jamahedpur . जुगसलाई नगरपरिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना (21से 50 वर्ष) का शिविर लगाकर फॉर्म भरा जा रहा है. आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उक्त शिविर में पहुंच कर निरीक्षण किया इस दौरान जुगसलाई नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी भी उपस्थित थे. इस दौरान विधायक द्वारा योजना अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने और पोर्टल में अपलोड करने की प्रक्रिया का बारीकी से जायज़ा लिया और फॉर्म भरवाने वाले सभी ऑपरेटर एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को अच्छे से एवं सुचारु ढंग से कार्य करने को…
Author: News Desk
जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बगीचा गांव में जंगली हाथी के हमले में रामकेश्वर सोनी (35), उसकी बेटी रवीता सोनी (नौ), भाई अजय सोनी (25) और पड़ोसी अश्विन कुजूर (28) की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार रात जंगली हाथी ने बगीचा गांव में हमला किया और रामकेश्वर और उसकी बेटी रवीता को मार डाला. उन्होंने बताया कि हाथी के हमले के दौरान पिता-पुत्री की चीख-पुकार सुन अजय सोनी…
Pryagraj. ‘घर घर गारंटी योजना’ के तहत वोट के बदले विभिन्न वित्तीय और अन्य लाभ की गारंटी वाले कार्ड बांटने वाले कांग्रेस के 99 सांसदों को अयोग्य करार देने के अनुरोध वाली एक जनहित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की गई है. याचिका के मुताबिक, ये वादे जनप्रतिनिधि कानून के तहत रिश्वत के समान हैं, इसलिए कांग्रेस के 99 सांसदों को मौजूदा कानून के तहत अयोग्य करार दिया जाना आवश्यक है. याचिका में भारतीय निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस की विवादित घर-घर गारंटी योजना को लेकर पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया है. फतेहपुर जिले…
Chakardharpur. आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस 12, 14 और 17 अगस्त को शुरू होने वाली यात्रा चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी के रास्ते बदले मार्ग से चलेगी. इसी तरह टाटानगर – आसनसोल – बाराभूम मेमू स्पेशल 16 और 18 अगस्त को शुरू होने वाली यात्रा आद्रा में अल्पकालीन समापन होगी. आसनसोल – पुरुलिया – आसनसोल मेमू स्पेशल 13 और 17 अगस्त को शुरू होने वाली यात्रा आद्रा में अल्पकालीन समापन और अल्पकालीन आरंभ होगी. खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस 13 और 17 अगस्त को शुरू होने वाली यात्रा आद्रा में अल्पकालीन समापन और अल्पकालीन आरंभ होगी.…
Waynad.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान पीएम के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड भूस्खलन घटना और चल रहे राहत प्रयासों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब से मुझे इस घटना के बारे में पता चला है, तब से मैं भूस्खलन के बारे में जानकारी ले रहा हूं.…
Ranchi. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे ‘हमलों’ के बारे में कांग्रेस की ‘‘चुप्पी’’ की शनिवार को आलोचना की और आरोप लगाया कि पार्टी गाजा के बारे में अधिक चिंतित है. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव सह-प्रभारी शर्मा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की संगठनात्मक बैठक में भाग लेने रांची आए हैं. बांग्लादेश की अशांति पर चिंता व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा कि वहां की स्थिति बहुत खराब है और उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार कूटनीतिक माध्यम से इस…
New Delhi. कैबिनेट समिति की बैठक में 24,657 करोड़ रुपये की लागत वाली बुरामारा-चाकुलिया और बिक्रमशिला-कटारिया समेत आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी.इनमें झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और ओडिशा के मयूरभंज जिलों को जोड़ने वाली 59.96 किमी लंबी बुरामारा-चाकुलिया नयी रेल लाइन को भी मंजूरी दी गयी है. वहीं, बिहार के बिक्रमशिला-कटारिया के लिए 26.23 लंबी रेल परियोजना को मंजूरी मिली है. ये परियोजनाएं 2030-31 तक पूरी की जायेंगी. ये आठ परियोनाएं झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 14 जिलों को कवर करेंगी. बहरागोड़ा समेत 64 नये…
झामुमो कार्यकर्ता सीएम आवास में 49 पौंड का केंक काटेंगे, कार्यक्रम 1.30 बजे होगा. Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. सीएम हेमंत ने अपने जेल के दिनों को याद कर हाथ पर लगे कैदी के निशान को दिखाया है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ों और दलितों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प का संकल्प लिया. हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपने हाथ पर लगे निशान को दिखाते हुए लिखा कि जन्मदिन के मौके पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में…
Begusarai. बेगूसराय में अपराधियों ने शुक्रवार की आधी रात निर्ममतापूर्वक एक ही परिवार के चार लोगों का धारदार हथियार से गर्दन काट दिया. वारदात के वक्त सभी सो रहे थे. पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गयी है. बेटा गंभीर रूप से घायल है. इतना ही नहीं अपराधियों ने चारों के शरीर पर एसिड भी डाल दिया. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर स्थित चिरंजीवीपुर गांव की है. घटना के बाद इलाके में दहशत है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि संजीवन महतो अपने सभी परिवार के साथ…
Paris. अमन सेहरावत ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत को पहला पदक दिलाते हुए शुक्रवार को 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में पुएर्तो रिको के डारियन तोइ क्रूज को अंकों के आधार पर 13 . 5 से हरा दिया. अमन सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से 0 . 10 से हार गए थे. उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में शुरू ही से दबाव बनाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा मौके नहीं दिये. भारत का पेरिस ओलंपिक में यह छठा पदक है. इससे पहले निशानेबाजी में मनु भाकर (10 मीटर एयर पिस्टल), मनु भारत और…
