Author: News Desk

Jamshedpur. भाजपा की झारखंड इकाई की कार्यकारी समिति के एक सदस्य ने शुक्रवार को पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ पड़ोसी बांग्लादेश के घटनाक्रम के बाद कथित रूप से भड़काऊ बयान देने को लेकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने यह जानकारी दी. भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी से भारत में सांप्रदायिक नफरत भड़क सकती है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को हिंसक भीड़ द्वारा निशाना बनाया जा रहा है तथा संपत्ति लूटने, जलाने, क्षतिग्रस्त करने और महिलाओं के साथ बलात्कार तथा हत्या किए…

Read More

New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को कहा कि भीम राव आंबेडकर के दिए संविधान में अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के आरक्षण में (क्रीमी लेयर) के लिए कोई प्रावधान नहीं है. ‘क्रीमी लेयर’ का तात्पर्य एससी एवं एसटी समुदायों के उन लोगों और परिवारों से है जो उच्च आय वर्ग में आते हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए संविधान में प्रदत्त आरक्षण के उप-वर्गीकरण को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर विस्तृत चर्चा हुई. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल…

Read More

Sawo pawlo.ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के एक शहर के आवासीय क्षेत्र में 62 लोगों को ले जा रहा एक विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयरलाइन ने यह जानकारी दी है. इसने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि कितने लोग घायल हुए हैं या कितने लोगों की मौत हुई है. एयरलाइन वोएपास ने एक बयान में पुष्टि की है कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलोस के लिए उड़ान भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसमें कहा गया है कि विमान में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. बयान में…

Read More

New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) 2.0 को मंजूरी दे दी, जिसके तहत एक करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को पांच साल में शहरी क्षेत्रों में किफायती कीमत पर घर बनाने, खरीदने या किराए पर लेने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. एक बयान के अनुसार, सरकार इस योजना के तहत 2.30 लाख करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगी. पीएमएवाई-यू 2.0 के पहले चरण में कुल 1.18 करोड़ घरों को मंजूरी दी गई है, जबकि 85.5…

Read More

SONBHDRA. सोनभद्र में दुद्धी और महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को तब एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब टाटानगर आ रही जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस ट्रैक पर स्लीपर से टकरा गयी. इंजन की टक्कर से 100 मीटर तक स्लीपर सरकता गया और टूट गया. चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह कारस्तानी अराजक तत्वों की है अथवा कार्य के दौरान स्लीपर छूट गया है. इस घटना को लेकर आधा घंटा तक ट्रेन को रोकना पड़ा. ट्रेन नंबर 18310 डाउन जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस रात करीब 12.30 बजे दुद्धी रेलवे स्टेशन…

Read More

Ranchi.. मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी इंडो डेनिश टूल रूम के पूर्व डीजीएम आशुतोष कुमार, उनकी पत्नी चयनिका व रिश्तेदार केशव वत्स की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सुनवाई की. इस दाैरान अदालत ने प्रार्थी व इडी का पक्ष सुना. सुनवाई पूरी होने के बाद प्रार्थियों को अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान कर दी गयी. साथ ही प्रार्थियों को आदेश दिया कि वे तारसेम लाल बनाम इडी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सीआरपीसी की धारा-88 के तहत दो सप्ताह में पीएमएलए कोर्ट में…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुक्रवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रागंण में शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में महाबीर प्रसाद शर्मा, धरणीधर बनर्जी, प्रमोद कुमार राय, मोतिउर रहमान, धनपति महतो, अशोक कुमार, रवींद्र प्रसाद शामिल हैं. सम्मान समारोह में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सबका सुझाव हम लोगों के लिए नये कार्य करने का नया रास्ता बनाता है. पिछले दो वेतन समझौता से हमलोग बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार प्रबंधन…

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा क्षेत्र से मवेशी की चोरी कर भागने के क्रम में स्कार्पियो एग्रिको के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना गुरुवार देर रात की है. हादसा के बाद चालक व सवार लोग फरार हो गये. वही, पशु को भी वाहन से बाहर निकाल दिया. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने स्कार्पियो कार को जब्त कर लिया है. वाहन की जांच करने पर वह कपाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस वाहन मालिक व चालक का पता लगाने में जुटी है.

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल कार्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित कर शुक्रवार को ओम प्रकाश साहू को श्रद्धांजलि दी गयी. दो दिन पहले ओम प्रकाश (56) ने कार्यालय में आत्महत्या कर ली थी. ओम प्रकाश सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग में वरिष्ठ स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर तैनात थे. शोकसभा में सभा में टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय के अलावा यूनियन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

Read More

Jamshedpur. एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के नव नामांकित बच्चों के स्वागत के लिए. शुक्रवार को इंडक्शन मीट शंखनाद 2024 का आयोजन किया गया. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 12वीं वह क्लास होता है, जिसके बाद करियर आकार लेने लगता है. इससे पहले ही करियर किस दिशा में बनायी जाए, उसे लेकर प्लानिंग होने लगती है. 12 वीं के बाद भटकाव भी खूब आते हैं. लेकिन उस वक्त और अधिक खुद को संयमित और अनुशासित रखने की जरूरत है. इससे पूर्व उन्होंने श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, संस्थापक शंभू महतो, संध्या…

Read More