Author: News Desk

Jamshedpur: बिष्टुपुर गोपाल मैदान में शुक्रवार को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लेाग एकजुट हुए. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ यूएनओ व आदिवासी छात्र एकता का झंडा फहराकर किया गया. आदिवासी छात्र एकता के मुख्य संरक्षक जोसाई मार्डी ने कहा कि विकास की दौड़ में झारखंड राज्य काफी पिछड़ा हुआ है. अलग राज्य बनने से यहां रहने वाले लोगों की स्थिति सुधारनी चाहिए थी, लेकिन हालत सुधरने की बजाए और लेकिन अब जल, जंगल, जमीन की लूट नहीं होने दी जायेगी. उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर उजाड़ने की साजिश को किसी भी कीमत पर बरदाश्त…

Read More

नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को होने वाली नीट-पीजी परीक्षा को स्थगित करने की मांग से संबंधित याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी गयी. इसमें दावा किया गया था कि अभ्यर्थियों को ऐसे शहर आवंटित किये गये हैं, जहां पहुंचना उनके लिए बेहद असुविधाजनक है. प्रधान न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि वह पांच छात्रों के लिए दो लाख छात्रों के करियर को खतरे में नहीं डाल सकते. याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि नीट-पीजी को पुनर्निर्धारित करने की आवश्यकता है, क्योंकि एक परीक्षा सुबह और एक दोपहर बाद…

Read More

Lohardaga. यहां भंडरा चट्टी में हर बुधवार को लगनेवाले साप्ताहिक बाजार में सड़क जाम हटवाने पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद सिंह से एक व्यक्ति उलझ गया. थाना प्रभारी के साथ बदतमीजी की. इस पर थाना प्रभारी उसे जीप में बैठा कर थाने ले जाने लगे. इसी बीच स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और थानेदार व जवान संतोष राय की पिटाई कर दी और आरोपी को पुलिस जीप से उतार कर अपने साथ ले गये. घटना बुधवार की है, जिसकी प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि इन लोगों ने जवान से उसकी राइफल छीनने का प्रयास किया, हालांकि…

Read More

Ranchi. झारखंड आदिवासी महोत्सव-2024 का आज भव्य आगाज हुआ. बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव को लेकर चारों तरफ उल्लास है. समृद्ध आदिवासी कला-संस्कृति की झलक दिख रही है. झारखंड झरोखा की आकर्षक प्रस्तुति पर लोग झूम उठे. झारखंड एवं पूरे देश की नृत्य शैलियों और संगीत से लेकर उत्सवों, अनुष्ठानों और स्वादिष्ट व्यंजन सबको भा रहे हैं. रीझ-रंग शोभा यात्रा से इसकी शुरुआत हुई. पद्मश्री मुकुंद नायक के नागपुरी गीत-नृत्य पर दर्शक झूम उठे. ‘ राज्यपाल बोले, पेशा कानून लागू हो झारखंड आदिवासी महोत्सव’ का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…

Read More

Ranchi. मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की जमानत याचिका शुक्रवार को पीएमएलए की विशेष अदालत ने खारिज कर दी. याचिका रद्द करते हुए पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा ने अपने फैसले में लिखा : मनी लाउंड्रिंग के मामले में जेल ही नियम है, बेल अपवाद है. उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री को 15 मई को गिरफ्तार किया गया था. न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि मनी लाउंड्रिंग एक ऐसा अपराध है, जो राष्ट्र के आर्थिक हित के लिए खतरा है. इसे अपराधियों द्वारा सुनियोजित साजिश रच कर और…

Read More

Chaibasa. तांतनगर बाजार के पास बाइक और बुलेट की टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. वह तांतनगर ओपी क्षेत्र के बड़ा लगड़ा गांव के रहनेवाले हैं. बुलेट चालक को हाथ और पैर में हल्की चोट आयी है. तांतनगर ओपी पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. घायलों की पहचान मंझारी प्रखंड के सेरेंगडीह उत्क्रमित मवि के शिक्षक संतोष बिरूवा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बूता गांव निवासी डुमरसिंह सुंबरूई के रूप में की गयी. घायल शिक्षक स्कूल के काम से चाईबासा आ रहे थे. वहीं डुमर सिंह…

Read More

Chaibasa.झींकपानी के टुटुगुटु में फूलमती पूर्ती की वज्रपात से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की है. टुटुगुटु के हेस्साहातु निवासी राजा पुरती अपने खेत में काम कर रहे थे. दोपहर में पत्नी फूलमती खाना पहुंचाने खेत गयी थी. खाना पहुंचाने के बाद फूलमती घर की ओर लौट रही थी. उसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर फूलमती की घटनास्थल में ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजवाया.

Read More

Bahragora. सीपीआई (एम) पार्टी कार्यालय में लोकल कमेटी की ओर से बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शुक्रवार को शोक सभा आयोजित की गयी. उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया. साथ ही उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. स्वपन महतो ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व भट्टाचार्य के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. मौके पर स्वपन महतो, चितरंजन महतो, अभिजीत जाना, तारकेश्वर घोष, शंकर साहू, राम बेरा, अरुण साहू, अरुण कुइला आदि उपस्थित थे.

Read More

Chibasa.विश्व आदिवासी दिवस पर हाटगम्हरिया स्थित डीवीसी चौक का नया नामकरण किया गया. डीवीसी चौक आज से आदिवासी चौक के नाम से जाना जाएगा. इससे पूर्व आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी परंपरानुसार चौक पर पत्थलगड़ी की. पत्थलगड़ी कार्यक्रम मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मानकी ज्योतिन बिरुवा की अगुवाई में हुई. आदिवासी रिति-रिवाज के अनुसार दिउरी सह ग्रामीण मुंडा सामु लागुरी ने पूजा अर्चना की. मौके पर कुश्नू बिरुवा, ज्योतिन बिरुवा, कृष्णा गागराई, प्रमिला पिंगुवा, मंगल हेम्ब्रम आदि मौजूद थे.

Read More

Chaibasa. सेवानिवृत पुलिस कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान उकुमतकम गांव निवासी बवेंद्र बिरूवा (76) के रूप में की. घटना मंझारी थाना के उकुमतकम गांव में नदी किनारे की है. सूचना पर शुक्रवार सुबह पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया गया. घर के सदस्यों ने बताया कि हर दिन की तरह शुक्रवार सुबह बवेंद्र बिरूवा टहलने के लिए निकले थे. लोगों ने घर आकर बताया कि गांव स्थित नदी किनारे बवेंद्र बिरूवा फांसी…

Read More