Author: News Desk

Kewariya. गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास निर्माणाधीन ‘आदिवासी संग्रहालय’ स्थल पर चोरी के संदेह में छह श्रमिकों के एक समूह ने दो आदिवासियों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. नर्मदा के पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुम्बे ने बताया कि यह वारदात छह अगस्त की रात को हुई और मृतकों की पहचान जयेश तड़वी और संजय तड़वी के रूप में हुई है. एसपी ने कहा कि छह निर्माण मजदूरों के एक समूह ने केवड़िया निवासी जयेश और पास के गभान गांव के संजय को बांध दिया और फिर उनकी पिटाई की. जयेश…

Read More

Dhaka. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में मोहम्मद यूनुस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस (84) को राष्ट्रपति भवन ‘बंगभवन’ में आयोजित एक समारोह में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में गुरुवार को शपथ दिलाई. विदेश मंत्रालय के प्रचार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय उच्चायुक्त बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. यूनुस ने ऐसे समय में अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ ली है…

Read More

Ghatsila. एचसीएल की सुरदा माइंस में एवरेस्ट कांट्रेक्टर के अधीन काम करने वाले सुरदा माइंस और मुसाबनी कंसंट्रेटर प्लांट के 1293 और सुरदा फेस टू की श्रीराम ईपीसी ठेका कंपनी में काम करने वाले 93 मजदूरों के बकाया नोटिस पे से संबंधित मामले को श्रम विभाग के सीजीआई 2 धनबाद के समक्ष मजदूर प्रतिनिधियों ने अधिवक्ता के माध्यम से रखा. इस संबंध में सुनवाई की अगली तिथि 25 सितंबर को निर्धारित की गयी है. धनबाद गये झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन सुरदा अध्यक्ष धनंजय मार्डी, उपाध्यक्ष सुभाष मुर्मू और मुसाबनी माइंस इंप्लाइज यूनियन के सलाहकार पीटर दास के मुताबिक मजदूरों के…

Read More

New Delhi. आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि 17 माह तक एक झूठे मामले में जेल में रहे मनीष सिसोदिया को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद सत्य क जीत हुई है. ‘आप’ ने उम्मीद जताई कि अरविंद केजरीवाल समेत जेल में बंद पार्टी के अन्य नेताओं को भी न्याय मिलेगा. पूर्व उपमुख्यमंत्री को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में जमानत मिलने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘सत्यमेव जयते’ अदालत ने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 30 सितंबर 2024 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का दिया था निर्देश Srinagar. भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के संबंध में विचार- विमर्श किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आयोग के प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और आयुक्तों ज्ञानेश कुमार तथा एस. एस. संधू ने अपने दौरे के दूसरे दिन जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर आर स्वैन के साथ चर्चा की. आयोग ने…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई के एक कॉलेज के उस परिपत्र पर आंशिक रूप से रोक लगा दी है, जिसमें कॉलेज परिसर में ‘हिजाब, बुर्का और नकाब’ पहनने पर पाबंदी लगाई गई है. न्यायालय ने इसके साथ ही यह भी कहा कि छात्राओं को यह चयन करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए कि वह क्या पहनें. शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि शैक्षिक संस्थान छात्राओं पर अपनी पसंद को नहीं थोप सकते. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने ‘एन जी आचार्य और डी के मराठे कॉलेज’ चलाने वाली ‘चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी’ को…

Read More

नवीनगर के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सलैया गांव का रहने वाला है 74 बड़े कांडों का वांछित नक्सली से पुलिस कर रही पूछताछ Medininagar. 25 से अधिक जवानों को शहीद करने का आरोपी 10 लाख का इनामी माओवादी नक्सली सीताराम रजवार उर्फ रमन जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी हुसैनाबाद से हुई है. सीताराम रजवार झारखंड और बिहार सीमाक्षेत्र का बड़ा नक्सली कमांडर था. पलामू, गया और औरंगाबाद जिले में इसकी दहशत थी. वह नवीनगर के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सलैया गांव का निवासी है. पिछले दो दशक से यह भाकपा माओवादी संगठन में सक्रिय…

Read More

Kolkata. रेलवे में लगातार सेफ्टी को लेकर जारी किये जा रहे गाइडलाइन के बावजूद  ट्रेनों के पटरी से उतरने का सिलसिला जारी है. अब पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कुमेदपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना सुबह करीब 10.45 बजे की है जब पेट्रोल ले जा रही मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.’ एनएफआर के एक सूत्र ने बताया, ‘कटिहार के कुमेदपुर स्टेशन से गुजरते समय मालगाड़ी (डीएन आईओआरजी/बीटीपीएन/एलडी 70649) पटरी से उतर गयी, जिससे मुख्य मार्ग पूरी…

Read More

Eastern Railway: हावड़ा,सियालदह, मालदा टाउन और आसनसोल सहित कई प्रमुख स्टेशनों से रवाना होंगी नौ जोड़ी दुर्गापूजा स्पेशल ट्रेनें,1.79 लाख अतिरिक्त बर्थ होंगे उपलब्ध.देखें पूरी सूची ये ट्रेनें हावड़ा, सियालदह, मालदा टाउन और आसनसोल सहित प्रमुख स्टेशनों से रवाना होंगी Kolkata. दुर्गापूजा के दौरान भारी भीड़ से यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्व रेलवे नौ जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है.इससे पूर्व रेलवे अपने यात्रियों को 1,79,000 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध करायेगा. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. ये ट्रेनें हावड़ा, सियालदह, मालदा टाउन और आसनसोल सहित प्रमुख स्टेशनों से…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों, उनके परिवार के सदस्यों और रजिस्ट्री अधिकारियों के लिए शुक्रवार को ‘लापता लेडीज’ फिल्म दिखायी जाएगी. समीक्षकों ने इस फिल्म की काफी प्रशंसा की है और यह लैंगिक समानता के विषय पर आधारित है. न्यायालय के प्रशासनिक अनुभाग द्वारा जारी संदेश के अनुसार, प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता आमिर खान के अलावा फिल्म की निर्देशक किरण राव भी स्क्रीनिंग के दौरान उपस्थित रहेंगी. इसमें कहा गया है, भारत के उच्चतम न्यायालय की स्थापना के 75वें वर्ष के दौरान आयोजित गतिविधियों के तहत लैंगिक समानता के विषय पर आधारित फिल्म ‘लापता लेडीज’ शुक्रवार, नौ अगस्त 2024…

Read More