Author: News Desk

Dhanbad. प्रखंड की पोरैया पंचायत में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. कई दिनों से पारसनाथ पहाड़ की तराई के जंगलों में डेरा डाले झुंड को भगाने में लगी वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए झुंड को गांव से खदेड़कर जीटी रोड और रेलवे लाइन पार करवाते हुए रोशनाटुंडा तक ले गयी. खदेड़ने के क्रम में झुंड ने ट्रैक के किनारे रेलवे द्वारा बनाई गयी चहारदीवारी को तोड़ दिया. इस दौरान झुंड के कई हाथी ट्रेन की चपेट में आने से बचे. फिलहाल हाथियों का झुंड रोशनाटुंडा के जंगल में डेरा डाले हुए…

Read More

Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र के शिवा इन होटल के कमरा नंबर-204 में पूर्व सैनिक सुजय कुमार पांडेय (41) का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है. घटना गुरुवार की है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पूर्व सैनिक सुजय कुमार पांडेय सीतारामडेरा के भुइयांडीह का थे. चार अगस्त से होटल शिवा इन में रूम लेकर रह रहे थे. वर्तमान में वह सिक्योरिटी गार्ड को रांची और बोकारो में ट्रेनिंग देने का काम करते थे. गुरुवार को होटल से पुलिस को फोन पर सूचना मिली…

Read More

Ranchi.झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार को संथाल परगना के रास्ते राज्य में प्रवेश करने वाले अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने डेनियल डेनिश द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि बांग्लादेश में वर्तमान अस्थिरता के कारण अवैध आव्रजन में वृद्धि होगी. पीठ ने खुफिया ब्यूरो के निदेशक, बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के महानिदेशक, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के महानिदेशक को मामले में पक्ष बनाने का…

Read More

New Delhi. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, डा अजय कुमार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से गुरुवार को उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात की. मुलाकात के क्रम में गुलाम अहमद मीर ने खड़गे को झारखंड के ताजा राजनीतिक हालात की जानकारी दी तथा आगे आने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में विमर्श कर दिशा निर्देश प्राप्त किया. खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और झारखंड प्रदेश कांग्रेस…

Read More

Ranchi. पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान के दौरान गुरुवार को एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट में कोबरा बटालियन के एसआइ घायल हो गये. यह घटना छोटानागरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारंडा जंगल में सुबह साढ़े सात बजे हुई. उप-निरीक्षक जितेंद्र दानी को हेलीकॉप्टर की मदद से वहां से इलाज के लिए रांची ले जाया गया और राज अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बीच राजभवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के अस्पताल में घायल जवान से मुलाकात की और चिकित्सकों से उसकी स्वास्थ्य…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने वाले मोहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं दीं और देश में जल्द ही स्थिति सामान्य होने तथा हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई. नोबेल पुरस्कार से सम्मानित यूनुस (84) ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति भवन ‘बंगभवन’ में आयोजित समारोह में यूनुस को पद की शपथ दिलाई. नौकरियों में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को लेकर सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री शेख हसीना के…

Read More

Paris. भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद कहा कि सपना स्वर्ण का था, लेकिन लगातार दूसरे ओलंपिक में कांस्य जीतकर इस टीम ने साबित कर दिया है कि यह दुनिया में किसी भी टीम को हरा सकती है. पेरिस ओलंपिक में दस गोल करने वाले हरमनप्रीत ने कहा ,‘सबसे अहम बात है कि हमने लगातार दो ओलंपिक पदक जीते जो साबित करते हैं कि भारतीय हॉकी का ग्राफ ऊपर जा रहा है. हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं. यह देश के लिये और हमारे लिये बड़ी बात है.…

Read More

Paris. गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नये रिकॉर्ड के साथ बाजी मार ली. 26 वर्ष के नीरज का दूसरा थ्रो ही उनका एकमात्र वैध थ्रो रहा जिसमें उन्होंने 89.45 मीटर फेंका जो इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो था. इसके अलावा उनके पांचों प्रयास फाउल रहे । उन्होंने तोक्यो में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ पीला तमगा जीता था. वहीं नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरा थ्रो…

Read More

Jamshdpur. जमशेदपुर में गुरुवार की शाम तीन घंटे तक गरज के साथ झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली. वहीं, बारिश से शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए. सड़कों पर जल जमाव हो गया. खासकर मानगो, साकची, जुगसलाई, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर सहित अन्य क्षेत्रों के प्रमुख सड़कों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जुगसलाई ओवर ब्रिज और साकची एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर के समीप घुटने भर पानी भर गया. मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में पिछले 24 घंटे में कुल 36 मिमी बारिश हुई.  गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और किया गया, जो सामान्य…

Read More

Devghar. बाबाधाम में हर दिन कांवरियों का तांता लगा रहा है. गुरुवार को सुबह पौने पांच बजे से जलार्पण प्रारंभ हुआ. बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद कांचा जल पूजा व बाबा की षोड्शोपचार विधि से दैनिक सरदारी पूजा की गयी. दैनिक पूजा संपन्न होते ही अरघा के माध्यम से कतारबद्ध तरीके से जलार्पण को प्रारंभ किया गया. हर दिन की तरह बाबा मंदिर का पट रात के 10 बजे बंद हुआ. पट बंद होने तक कुल 181466 कांवरियों ने जलार्पण किये. शुक्रवार को नाग पंचमी है. नाग पंचमी पर बाबा मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ होने की संभावना है.…

Read More