Author: News Desk

Paris. गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नये रिकॉर्ड के साथ बाजी मार ली. 26 वर्ष के नीरज का दूसरा थ्रो ही उनका एकमात्र वैध थ्रो रहा जिसमें उन्होंने 89.45 मीटर फेंका जो इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो था. इसके अलावा उनके पांचों प्रयास फाउल रहे । उन्होंने तोक्यो में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ पीला तमगा जीता था. वहीं नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरा थ्रो…

Read More

Jamshdpur. जमशेदपुर में गुरुवार की शाम तीन घंटे तक गरज के साथ झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली. वहीं, बारिश से शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए. सड़कों पर जल जमाव हो गया. खासकर मानगो, साकची, जुगसलाई, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर सहित अन्य क्षेत्रों के प्रमुख सड़कों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जुगसलाई ओवर ब्रिज और साकची एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर के समीप घुटने भर पानी भर गया. मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में पिछले 24 घंटे में कुल 36 मिमी बारिश हुई.  गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और किया गया, जो सामान्य…

Read More

Devghar. बाबाधाम में हर दिन कांवरियों का तांता लगा रहा है. गुरुवार को सुबह पौने पांच बजे से जलार्पण प्रारंभ हुआ. बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद कांचा जल पूजा व बाबा की षोड्शोपचार विधि से दैनिक सरदारी पूजा की गयी. दैनिक पूजा संपन्न होते ही अरघा के माध्यम से कतारबद्ध तरीके से जलार्पण को प्रारंभ किया गया. हर दिन की तरह बाबा मंदिर का पट रात के 10 बजे बंद हुआ. पट बंद होने तक कुल 181466 कांवरियों ने जलार्पण किये. शुक्रवार को नाग पंचमी है. नाग पंचमी पर बाबा मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ होने की संभावना है.…

Read More

Ranchi. जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले की जांच के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ( एसआइटी) का गठन किया है. एसआइटी जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर या बल प्रयोग कर गलत तरीके से जमीन हस्तांतरण से संबंधित मामले की जांच करेगी. एसआइटी में छह आइपीएस अधिकारी और एक एएसपी को शामिल हैं. एसआइटी का अध्यक्ष सीआइडी में आइजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन प्रसाद मंडल को बनाया गया है. सदस्य के रूप में डीआइजी जैप कन्हैया मयूर पटेल, स्पेशल ब्रांच डीआइजी कार्तिक एस, सीआइडी डीआइजी संध्या रानी मेहता, एटीएस एसपी ऋषव कुमार झा, सीआइडी एसपी अनुरंजन…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के सरजोमबुरु में वनग्राम जिम्की इकीर और सेक्रेपी के पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को जिला पुलिस व सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पुराने डंप को ध्वस्त कर दिया. इससे पुरानी बंदूक, विस्फोटक, लैंड माइंस के लिए उपयोग में आने वाली बैटरी व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है. अनुमान है कि डंप करीब एक-डेढ़ साल पुराना है. नक्सलियों ने उक्त स्थान को खाली करने से पूर्व सामान को डंप कर दिया था. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सूचना की पुष्टि की है.

Read More

Gua. गुवा सेल लीज क्षेत्र अंतर्गत गुवा पश्चिमी पंचायत भवन के पास अवैध रूप से बने घरों को सेल प्रबंधन ने गुरुवार को तोड़ दिया. गुवा सेल प्रबंधन को सूचना मिली कि लीज क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी पंचायत भवन के बगल में अवैध निर्माण हो रहा है. सूचना मिलते ही लिखित शिकायत गुवा थाना में की गयी. इसके बाद गुवा पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा औद्योगिक बल के जवानों ने अवैध घरों को तोड़ दिया. इस संबंध में सेल प्रबंधन ने नोटिस जारी कर कहा कि सेल लीज क्षेत्र में बिना सेल प्रबंधन की अनुमति घर बनाना अपराध है.

Read More

Jamshedpur. बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार हमले के विरोध में गुरुवार को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई ने साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन किया. बताया गया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. हिंदुओं को घरों से निकालकर पीटा जा रहा है. उनकी दुकानों में लूटपाट की जा रही है. इन हमलों के कारण हिंदू डर के साये में रह रहे हैं. केंद्र से उचित कदम उठाने की मांग की. इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, रमेश प्रसाद, संतोष भगत, अमरीक सिंह जख्मी, केके देशमुख आदि…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइंस और जोड़ा ईस्ट आयरन माइंस को सतत विकास के लिए प्रतिष्ठित 5 स्टार रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान समारोह बुधवार को नयी दिल्ली के डॉ आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दिया गया. टाटा स्टील जोड़ा के चीफ राजेश कुमार, नोवआमुंडी माइंस के चीफ डी विजयेंद्र, हेड प्लानिंग पिंकू कुमार और माइन प्लानिंग के एरिया मैनेजर गौरव मुखर्जी ने कंपनी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया.

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजना किया गया है. इसमें कोल्हान के आदिवासी छात्र व युवाओं का महाजुटान होगा. आदिवासी समाज के लोग सैकड़ों पारंपरिक गाजे-बाजे व वेशभूषा में शिरकत करेंगे. यह जानकारी आदिवासी छात्र एकता के मुख्य संरक्षक जोसाई मार्डी ने दी. उन्होंने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम युवाओं पर केंद्रित होगा. युवा पीढ़ी आदिवासी नेतृत्व को अपने हाथों पर लेंगे और लोगों को बतायेंगे कि आदिवासी बचेगा, तो दुनिया बचेगा. जनसभा में आदिवासी समाज के युवा व बुद्धिजीवी आदिवासियों की दिशा व दशाओं पर विचार करेंगे. गोपाल मैदान में…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के सेवानृवित कर्मचारियों के लिए सम्मान सभा की गयी. टाटा वर्कर्स यूनियन के क्रांफ्रेंस रूम में आयोजित इस सम्मान समारोह में 18 सेवानिवृत कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया. साथ ही एक-एक गिफ्ट कूपन भी सौंपा गया. सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने किया. सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू थे. सर्वप्रथम संजीव कुमार चौधरी ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों से उनका हाल जाना और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. साथ ही उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों का एक एक कर जबाब दिया अथवा…

Read More