Mumbai . भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने गुरुवार को कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो अगस्त को 675 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले, इस वर्ष 19 जुलाई को मुद्रा भंडार का उच्चतम स्तर 670.85 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। इसके बाद 26 जुलाई को यह 667.38 अरब डॉलर रहा था. दास ने कहा कि कुल मिलाकर देश का बाह्य क्षेत्र ‘जुझारू बना हुआ है’ जैसा कि प्रमुख संकेतकों में सुधार से पता चलता है.’ मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद दास ने कहा, ‘हमें अपनी बाह्य वित्तपोषण आवश्यकताओं को…
Author: News Desk
आरबीआई बोला, खाने के सामान की ऊंची महंगाई को नरअंदाज नहीं किया जा सकता Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को उम्मीद के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में लगातार नौवीं बार नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा. आरबीआई ने कहा कि खाने के सामान की ऊंची महंगाई को नरअंदाज नहीं किया जा सकता और इसके अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव को रोकने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की मंगलवार को शुरू हुई तीन…
New Delhi. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन से संबंधित विधेयक पेश किया और फिर इसे संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव दिया. विपक्षी सदस्यों ने वक्फ विधेयक का पुरजोर विरोध किया और कहा कि यह संविधान, संघवाद और अल्पसंख्यकों पर हमला है. कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने कहा कि यह विधेयक संविधान पर हमला है. उन्होंने सवाल किया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्या में मंदिर बोर्ड का गठन किया गया. क्या कोई गैर हिंदू इसका सदस्य हो सकता है. फिर…
सरायकेला-खरसावां जिला के तेज तर्रार उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के सख्त निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी सक्रिय हो गए हैं. उनके सक्रिय होने के कारण बीते एक माह में लगभग चार लाख स्क्वायर फीट अवैध बालू बरामद होने की खबर है. उपायुक्त केेेेे सक्रियता के कारण ही बीते एक माह में अवैध खनन में लगे दर्जनों वाहन जप्त किए गए है. सरायकेला- खरसावां जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त दिख रही है, जिससे अवैध पत्थर एवं बालू कारोबार पर लगाम लगता दिख रहा है. खुलेआम अवैध पत्थर एवं बालू कारोबार के कारण वैध खनन…
रांची जोनल आईजी अखिलेश झा घायल जवान से मिलकर उनका हाल चाल जाना रांची. कोल्हान क्षेत्र के छोटानागरा थाना अंतर्गत नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट हुआ है. जिसमें एक कोबरा जवान घायल हो गए है. पुलिस अधीक्षक(एसपी) आशुतोष शेखर ने 8 अगस्त की सुबह नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी बलास्ट में कोबरा 209वीं बटालियन के एसआई जितेन्द्र दानी के घायल होने की पुष्टि की है. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ…
जमशेदपुर. परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह इलाके में पत्थर से कूचकर 45 वर्षीय टूखन टपनो की हत्या करने की सूचना है. गुरुवार की सुबह लेागों ने पुलिस की सूचना दी. बताया जा रहा है पुराने विवाद में टूखन टोपनो की हत्या की गई है. हत्या काफी बेरहमी से की गयी है. टूखन के परिवार के लोग शव देखकर बदहवास हैं. यह साफ नहीं हो सका है कि टूखन की हत्या किसने और किस कारण से की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Paris. भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराये जाने के बाद खेल को अलविदा कहने की घोषणा की और कहा कि अब आगे खेलने की ताकत नहीं है. विनेश को बुधवार को 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराया गया था. उन्होंने ‘एक्स’ पर संन्यास की घोषणा की. अपनी मां प्रेमलता को संबोधित करते हुए 29 वर्षीय विनेश ने लिखा, ‘मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई. माफ करना. आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं. इससे ज्यादा ताकत…
Dhaka. नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार बृहस्पतिवार (आज) को शपथ लेगी सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने यह जानकारी दी. जनरल वकार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरिम सरकार बृहस्पतिवार को रात आठ बजे शपथ ले सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि सलाहकार परिषद में 15 सदस्य हो सकते हैं. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को अर्थशास्त्री यूनुस (84) को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया था. इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना नौकरियों में आरक्षण से संबंधित विवाद को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शनों…
Jamshedpur. शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए बुधवार की रात एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर एंटी क्राइम व ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान सभी चौक-चौराहों पर वाहनों को रोककर उसकी जांच की गयी. नशे की हालत में वाहन चलाने वालों से जुर्माना भी वसूला गया. चेकिंग अभियान का जायजा लेने एसएसपी किशोर कौशल और ग्रामीण सह सिटी एसपी ऋषभ गर्ग खुद सड़क पर उतरे. उन्होंने साकची, बिष्टुपुर और गोलमुरी क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग का जायजा लिया. स्वयं भी वाहनों की जांच की. बुधवार की रात 9:30 बजे से शुरू हुआ अभियान करीब डेढ़…
Kolkata.सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पड़ोसी देश में अशांति के कारण जारी ‘हाई अलर्ट’ के बीच, पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से बांग्लादेशियों के एक बड़े समूह की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया. बीएसएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने करीब 120-140 बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह को रोका, जो पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे. अधिकारियों के मुताबिक, इस सप्ताह के प्रारंभ में ढाका में शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से ही सुरक्षाबल ‘हाई अलर्ट’ पर हैं.…
