Author: News Desk

Ranchi.कांग्रेस की झारखंड इकाई का 20 सदस्यीय दल इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रणनीति पर चर्चा करने के वास्ते बुधवार को नयी दिल्ली रवाना हुआ. कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव केसी. वेणुगोपाल और झारखंड के लिए पार्टी प्रभारी गुलाम अहमद मीर विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची हवाई अड्डे पर कहा, ‘हमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बुलाया है. वे…

Read More

Chatra. जंगल से भटक कर एक हिरण चतरा के गोमे गांव पहुंच गया. हिरण के गांव में पहुंचते ही कुत्तों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया. हालांकि, ग्रामीणों ने कुत्तों के चंगुल से हिरण को बचा लिया. किसी तरह हिरण की जान तो बच गयी, लेकिन, वह जख्मी हो गया. इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही वन क्षेत्र पदाधिकारी बीएन दास अपने कुछ साथियों के साथ गांव पहुंचे और हिरण को अपने कब्जे में ले लिया. वन विभाग अब हिरण का इलाज कराएगा.

Read More

Garhwa. भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की बड़ी खबर गढ़वा से है. यहां पलामू एसीबी की टीम ने कांडी हाईस्कूल की प्राच को 20 हजार रुपये घूस लेते अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पलामू एसीबी की टीम प्राचार्या को अपने साथ पलामू ले गयी. वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें कि गढ़वा में यह पहली घटना है जब किसी महिला को एसीबी की टीम ने अरेस्ट किया है.

Read More

Bokaro. बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में विद्युत तार के संपर्क में आने से एक ही घर के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. यहां कैंप वन में बाथरूम में टुल्लू पंप से पानी निकाल कर घर वाले काम कर रहे थे. इसी दौरान करंट लग जाने से मां, बेटी और भांजे की मौत हो गयी. घटना के बाद तीनों को बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला का नाम सुलेखा देवी है. बेटी करिश्मा 16 साल की थी और भांजा सौरभ कुमार 22 साल का था. सभी लोग…

Read More

Kathmandu.नेपाल में बड़ा हादसा हुआ है. हेलीकॉप्टर दुर्घटना काठमांडू और नुवाकोट जिलों के बीच सीमा क्षेत्र में हुई. नुवाकोट जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी एयरलाइन एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी पांच लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो गई. उन्होंने बताया कि 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर स्थानीय समयानुसार दोहपर करीब दो बजे काठमांडू से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में नुवाकोट जिले के शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, हेलीकॉप्टर चार चीनी यात्रियों को लेकर काठमांडू से रसुवा के स्याफ्रूबेसी क्षेत्र की ओर जा रहा…

Read More

Chandil. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार की शाम से हो रही बारिश के बाद सुवर्णरेखा परियोजना के चांडिल डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में चांडिल डैम का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ गया है. बुधवार की सुबह डैम का जलस्तर 181.70 मीटर दर्ज किया गया. लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए चांडिल डैम का एक और रेडियल गेट आधा मीटर खोल दिया गया है. वर्तमान में डैम के कुल पांच रेडियल गेट को खोले गये हैं. इनमें रेडियल गेट संख्या 6 को 35 सेंटीमीटर, गेट संख्या 7, 8 व 9 को 10-10 सेंटीमीटर और गेट…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फार्म अब ऑफलाइन भी भरा जा सकेगा. पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों में ऑफलाइन फार्म भरे एवं जमा किए जाएंगे. बाद में फार्म की ऑनलाइन एंट्री की जाएगी. इस योजना के लिए उमड़ रही महिलाओं की भारी भीड़ एवं अधिक हिट से सर्वर लोड बढ़ने या स्लो होने की समस्या उत्पन्न होने के कारण लिया गया है. इसके अलावा मानकी मुंडा एवं पारंपरिक ग्राम प्रधानों को दी जाने वाली…

Read More

Ranchi. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोयला खदान में गोलीबारी, आगजनी और जबरन वसूली मामले में जेल में बंद अपराधी अमन साहू के भाई आकाश साहू को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने अमन साहू गिरोह के शंकर यादव के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए जाने के एक दिन बाद आकाश कुमार साहू गिरफ्तार किया. आकाश इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 26वां आरोपी है. एनआईए ने जांच में पाया कि आकाश, शंकर यादव और अन्य के साथ अमन साहू के लिए जबरन वसूली के पैसे को ठिकाने लगाने में सक्रिय रूप से शामिल था. आकाश ने जबरन वसूली से एकत्र…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा में बुधवार की रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार आकाश कर्मकार की मौत हो गयी. इस हादसे में उसका साथी विशाल कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस दोनों को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल को टीएमएच रेफर कर दिया. पुलिस घटनास्थल से बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. दोनों मदनाबेड़ा के रहने वाले हैं. हादसा की जानकारी मिलने पर उनके घरवाले एमजीएम और टीएमएच…

Read More

Jamshedpur. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने गुरुवार व शुक्रवार 8 और 9 अगस्त को बिजली बिल का भुगतान नहीं करने की अपील उपभोक्ताओं से की है. कहा गया है कि ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाये. जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने बताया कि सॉफ्टवेयर एजेंसी में बदलाव किया जा रहा है. दो दिन में पुरानी एजेंसी के स्थान पर नयी एजेंसी का सॉफ्टवेयर सर्वर में लोड हो जायेगा. इस बीच अगर कोई उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान करता है तो उक्त राशि सॉफ्टवेयर में बदलाव की वजह से उसके बिजली बिल…

Read More