Author: News Desk

New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि सिग्नल खराब होने की समस्या को देखते हुए सभी रेलवे जोन पर लागू एक एकीकृत ट्रेन परिचालन सुरक्षा मानदंड अगले 10 दिनों में जारी किया जाएगा. यहां पत्रकारों से बात करते हुए वैष्णव ने कहा कि 17 जून को हुए कंचनजंगा रेल हादसे में रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट में इन मानदंडों में विसंगति को चिह्नित करने के बाद मंत्रालय ने सभी 17 रेलवे जोन के सहायक नियमों (एसआर) में एकरूपता लाने की प्रक्रिया शुरू की है. पश्चिम बंगाल में एक मालगाड़ी ने सियालदह जा रही…

Read More

Ranchi. अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी बिल्डर निशीथ केसरी से पीएलएफआइ उग्रवादी के नाम पर एक करोड़ रुपये लेवी मांगी गयी है. ऐसा नहीं करने पर जान मारने की धमकी दी गयी है. मामले को लेकर उन्होंने मोबाइल नंबर धारक अज्ञात के खिलाफ अरगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस तकनीकी शाखा की मदद से मोबाइल नंबर का सीडीआर हासिल करने का प्रयास कर रही है. बिल्डर निशीथ कुमार केसरी ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने व्हाट्सऐप पर पत्र भेजा था.…

Read More

*वर्तमान दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट को बढ़ा कर 9.50 रुपये प्रति यूनिट करने का दिया है प्रस्ताव, *सुनवाई के लिए आयोग ने तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है, लोड आधारित फिक्स्ड चार्ज करने का प्रस्ताव, *Ranchi* . झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रति यूनिट 2.85 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. यानी वर्तमान दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट को बढ़ा कर 9.50 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया है. फिक्स्ड चार्ज में भी भारी वृद्धि का प्रस्ताव है. टैरिफ प्रस्ताव पर झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग 21 अगस्त से जनसुनवाई…

Read More

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा की 15 % सीटें  Ranchi. मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एमएमसी) देशभर के मेडिकल कॉलेजों के 15 फीसदी सीटों के लिए इस वर्ष चार चरण में काउंसेलिंग करेगी. नीट यूजी में सफल विद्यार्थी पहले चरण की काउंसेलिंग के लिए 14 से 16 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन शुल्क चुकाने और च्वाइस फिलिंग करने के लिए 20 अगस्त तक का समय मिलेगा. पहले चरण का सीट एलॉटमेंट 21 से 22 अगस्त के बीच होगा. विद्यार्थियों के च्वाइस के आधार पर सीट एलॉटमेंट लेटर 23 अगस्त को जारी होगा. चिह्नित हुए मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों…

Read More

बागबेड़ा में संजय सिंह को हटाकर अश्विनी तिवारी और घाघीडीह से संजीव शर्मा उर्फ बॉबी को हटाकर आनंद कुमार को मिला दायित्व Jamshedpur . झारखंड प्रदेश भाजपा ने जमशेदपुर महानगर भाजपा की टीम घोषित कर दी है. कमिटी में कुछ नए चेहरे शामिल किए गये हैं. साथ ही कुछ पुराने पदाधिकारियों को दूसरा दायित्व सौंपा गया है. वहीं जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत कई मंडल अध्यक्षों को बदल दिया गया. बदलने का कारण कार्यकाल पूरा होना तथा कई मंडल अध्यक्षों को हटाने का कारण खराब प्रदर्शन भी रहा है. हालांकि, पार्टी इसे स्वीकार नहीं कर रही है. महानगर कमिटी में संजीव…

Read More

 New Delhi :  राज्यसभा के लिए नौ राज्यों में 12 रिक्त सीटों का चुनाव तीन सितंबर को होगा. यह घोषणा निर्वाचन आयोग ने बुधवार को की. केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मौजूदा सदस्यों के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा की दस सीट खाली हो गयी थी. आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जायेगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है. प्रत्येक राज्यसभा सीट के लिए तीन सितंबर को अलग-अलग चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किये जायेंगे. इनमें असम, बिहार और…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को 31 अगस्त अथवा आचार संहिता लागू होने के दिन तक बढ़ाने की अपील की. इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग कर किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि इस योजना का आवेदन फॉर्म उन्होंने अपने स्तर पर भी छपवाया है. जिन बहनों को चाहिए वे बारीडीह ऑफिस से ले सकते हैं. योजना का लाभ अधिक से अधिक बहनों तक पहुंचे इसके लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक अथवा चुनाव आचार संहिता लगने के दिन तक बढ़ाया जाना चाहिए.

Read More

Manoharpur. मनोहरपुर थाना क्षेत्र की बरंगा पंचायत के गोपीपुरगढा टोला में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात की है. हालांकि पुलिस को इसकी जानकारी बुधवार को मिली. बताया जाता है गोपीपुर गढा टोला गांव निवासी डोलो चेरोवा व उसकी पत्नी मुनिया चेरोवा दोनों शराब के नशे में धुत थे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इस बीच डोलो चेरोवा ने गुस्से में अपनी पत्नी की लात घुसों से जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद मुनिया चेरोवा बेहोश हो गई. वहीं शराब के नशे में धुत डोलो…

Read More

Jamahedpur. बागबेड़ा के नागाडीह हत्याकांड (मॉब लिंचिंग) मामले में एडीजे-1, एडीजे-5 व एडीजे-8 के कोर्ट में सुनवाई निर्धारित थी. बच्चा चोरी की अफवाह में हुए चार लोगों की हत्या की सुनवाई के दौरान एक भी गवाह कोर्ट में नहीं आया. तीनों केस में अलग-अलग गवाह थे. इस वजह से तीनों कोर्ट में केस की सुनवाई टल गयी. गौरतलब हो कि सात साल पूर्व 18 मई 2017 को नागाडीह में उग्र भीड़ ने बच्चा चोर की अफवाह में जुगसलाई नया बस्ती निवासी विकास वर्मा, गौतम वर्मा, गंगेश को पीट-पीट कर मार डाला था. जबकि घटना में गौतम वर्मा की दादी राम…

Read More

Ranchi.रघुवर दास के कार्यकाल में क्षतिग्रस्त हुए पुलों की जांच होगी. यह बात ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कही. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर अब तक बने पुलों की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गयी है. रघुवर दास के कार्यकाल में बने पुल सबसे ज्यादा टूटे हैं. विभागीय स्तर पर उस समय बड़ी लापरवाही हुई है. मंत्री ने कहा कि रघुवर दास के शासन काल में पैसे का दुरुपयोग हुआ है. ऐसे भ्रष्टाचार को छोड़ा नहीं जा सकता है. हमने संवेदक और कार्य में शामिल अभियंताओं पर कार्रवाई के लिए लिखा है. विभागीय अधिकारियों की ओर से बताया…

Read More