Jamshedpur. टाटानगर से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन 15 अगस्त से चलेगी. इसकी तिथि तय कर दी गयी है, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी अब तक रेलवे की ओर से नहीं दी गयी है.वंदे भारत के परिचालन को लेकर रेलवे रैक चक्रधरपुर में पहुंच गया है. सूत्रों के मुताबिक, 10 अगस्त से इसका ट्रायल शुरू होगा. अभी पटना से टाटानगर का सफर साढ़े 10 से 11 घंटे में पूरी होती है. वंदेभारत से यह सफर साढ़े छह से सात घंटे में पूरी होगी. वैसे टाटा-भुवनेश्वर वंदे भारत को भी दौड़ाने की योजना पर काम चल रहा है.…
Author: News Desk
सुनील आनंद का 40वां रक्तदान एवं 13वां एसडीपी दान जमशेदपुर.आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने 13वीं बार डेंगू बीमारी से ग्रसित मरीज के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट किया. सुनील आनंद का विभिन्न ब्लड बैंक के डोनेशन को मिलाकर 40वां रक्तदान एवं 13वां एसडीपी दान किया. उनका ओ-नेगेटिव रेयर ग्रुप है. इस ग्रुप के रक्तदाताओं की संख्या बहुत कम है इसलिए ब्लड बैंक के बुलावे पर एसडीपी डोनेट किया गया. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रयास से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स(एसडीपी ) जरूरत की खबर व्हाट्सएप के माध्यम से आनंद मार्ग संस्था से जुड़े रक्त वीरों के बीच एसडीपी…
जमशेदपुर: साकची प्रखण्ड कांग्रेस अंतर्गत स्लैग रोड, नेहरू काॅलोनी में मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 210 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया.साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन तथा झारखण्ड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही. स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित चिकित्सकों सहित सपोर्टिंग स्टाफ के दल के देखरेख में सहायता शिविर में 320 लोगों का जाँच कर दवा दी गई। मेडिकल कैंप में बस्ती…
Jamshedpur. टाटा स्टील युआइएसएल मे कार्यरत ओम प्रकाश ने बुधवार को अपने कार्यालय मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ओम प्रकाश 54 वर्ष के थे. उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अत्यधिक काम का प्रेशर को कारण बताया है. गोलमुरी स्थित पब्लिक यूटिलिटी सर्विस कार्यालय में ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगाने से पूर्व कार्यालय में मौजूद बाकी कर्मचारियों को उन्होंने किसी बहाने बाहर भेज दिया था. वे गोलमुरी में निवास करते थे. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया…
New Delhi. सरकार ने नई हज नीति पेश कर दी है जिसके तहत अब कुल हज कोटे का 70 प्रतिशत भारतीय हज कमेटी के पास होगा, जबकि 30 प्रतिशत निजी टूर ऑपरेटर (एचजीओ) के अधीन होगा. इससे पहले की हज नीति के तहत सरकारी कोटा 80 प्रतिशत होता था जिसे इस बार 10 प्रतिशत कम किया गया है तथा निजी टूर ऑपरेटर के कोटे में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. भारत और सऊदी अरब के बीच हर साल होने वाले हज समझौते के तहत कोटे का निर्धारण होता है. नई हज नीति में कहा गया है, ‘‘भारत सरकार…
Khunti. अभिकरण (एनआईए) ने पीएलएफआई जबरन वसूली और आतंकी गिरोह मामले में झारखंड के खूंटी जिले में बुधवार को दो स्थानों पर छापे मारे. एजेंसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार एनआईए के दलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर छापे मारे और कई डिजिटल उपकरण तथा अपराध में इस्तेमाल दस्तावेज बरामद किए. यह मामला झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में पीएलएफआई सदस्यों द्वारा विभिन्न कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर, रेलवे ठेकेदारों और व्यापारियों से जबरन वसूली किये जाने से संबंधित है. बयान में कहा गया है कि पीएलएफआई सदस्यों ने…
सुबह तक उनका कम से कम रजत पदक पक्का लग रहा था, लेकिन अब वह बिना किसी पदक के लौटेंगी Paris. एक स्तब्ध करने वाले घटनाक्रम में विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाये जाने के कारण बुधवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया.विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था. सुबह तक उनका कम से कम रजत पदक पक्का लग रहा था, लेकिन अब वह बिना किसी पदक के लौटेंगी. 29 वर्ष की विनेश को खेलगांव में पोली क्लीनिक ले जाया…
Baharagora. राज्य सीमा क्षेत्र में गोवंश पशु की तस्करी रोकने के लिए एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने टास्क फोर्स का गठन किया है. साथ ही उन्होंने सीमा क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी को गो तस्करी रोकने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण के लिए कई सारे दिशा निर्देश भी दिए. यह फैसला बुधवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में बैठक कर लिया गया. उन्होंने बताया कि टीम का दायित्व होगा कि एक सप्ताह के अंदर की गई कार्रवाई को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएं. इस मौके पर पुलिस उपाध्यक्ष मुसाबनी के संदीप भगत, पुलिस निरीक्षक मधुसूदन दे, पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार,…
Gamahariya.आदित्यपुर में धार्मिक स्थलों के आसपास से बुधवार को मीट-मुर्गा की दुकानों को हटाने का अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई नगर निगम की ओर की गई है. गम्हरिया बाजार में बुधवार को नगर निगम की टीम ने प्राचीन शीतला माता मंदिर के इर्द-गिर्द लगने वाले मीट-मुर्गा और मछली की दुकानों को जबरन खाली कराया. उन्हें नोटिस थमाते हुए अविलंब मंदिर के परिधि से अलग हटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया. इसके बाद से मीट-मुर्गा कारोबारी में नगर निगम के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है. अभियान का नेतृत्व कर रहे आदित्यपुर नगर निगम के सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ने बताया…
Dhaka. सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ बांग्लादेश में चल रहा प्रदर्शन तख्तापलट तक आ पहुंचा है. भारी प्रदर्शन के बीच शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर निकल गईं हैं. उनके देश छोड़कर जाते ही देश भर में तबाही मची हुई है. बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं का भारी विरोध हो रहा है और हिंदू मंदिरों को भी तोड़ा जा रहा है. कल शाम बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री और आगामी लीग के नेता हसन मोहमूद को ढाका के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. खबरों की मानें तो हसन मोहम्मद जलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…
