Author: News Desk

Baharagora  बहरागोड़ा के पाथरा गांव निवासी महिला लक्ष्मी नायक (29) की ठनका गिरने से मौत हो गयी. लक्ष्मी नायक मंगलवार शाम गांव के पास खेत में धान रोपाई कर घर आ रही थी. इसी वक्त रास्ते में अचानक बारिश शुरू हुई और आसमानी बिजली के चपेट में कर रास्ते में ही गिर पड़ी. साथ में धान रोपाई कर लौट रहे परिवार की महिलाओं ने उठाकर उन्हें घर लाया . इसके बाद 108 एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. यहां चिकित्सक ने लक्ष्मी नायक को मृत घोषित कर दिया. उधर मौके पर बरसोल थाना पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जे…

Read More

Jamshedpur. सूर्यधाम स्थित छठ घाट पर बनारस की तर्ज पर मंगलवार को महाआरती हुई. बनारस के पांच आचार्यों ने सामूहिक रूप से मां गंगा की आरती की. अनुष्ठान में जमशेदपुर के पंडितों ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान पूरा छठ घाट और शिवालय को फूलों को रंगीन रोशनी से सजाया गया था. शाम में बारिश के कारण ऐसा लग रहा था कि कहीं महाआरती रुक न जाये. लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था कमजोर नहीं पड़ी. मां गंगा और भोलेनाथ के साथ इंद्रदेव की कृपा हुई. समय पर बारिश रुकी और मंत्रोच्चार के साथ महाआरती शुरू हो गयी. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर…

Read More

Bokaro. ठेकेदार शंकर रवानी हत्याकांड में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हत्या में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसके बोकारो स्थित आवास से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी वीरेंद्र प्रसाद उर्फ वीरेंद्र प्रसाद यादव है. इसे बोकारो पुलिस ने बिहार के छपरा जिले के भगवान बाजार स्थित होटल शिमला से सोमवार को गिरफ्तार किया था. वीरेंद्र का पुश्तैनी घर छपरा के गनौरा में है. पुलिस उसे लेकर बोकारो आयी और सख्ती से पूछताछ की. एसपी पूज्य प्रकाश ने अपने कार्यालय में मंगलवार को बताया कि वीरेंद्र प्रसाद की निशानदेही पर…

Read More

Jamshedpur. झारखंड हाइकोर्ट के आदेश पर बेसमेंट में संचालित कॉमर्शियल गतिविधियों को हटाने की कार्रवाई मंगलवार को की गयी. जेएनएसी प्रशासन ने कदमा के वीणा पानी नर्सिंग होम के बेसमेंट को खाली कराया. बेसमेंट का सीढ़ी तोड़ने की कार्रवाई की गयी. जेएनएसी प्रशासन की ओर से अतिक्रमण तोड़ने के लिए बुजलडोर भी मंगाया था, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं किया गया.वीणापानी नर्सिंग होम प्रबंधक को नर्सिंग होम के पहले तल्ले में आवंटित जगह से ज्यादा हिस्से में अवैध रूप से बने संरचना व संचालिक मेडिकल दुकान को तोड़ने के लिए जेएनएसी ने नोटिस जारी किया.

Read More

Jamshedpur. सीआरपीएफ जवान किशोर झा की साउथ बिहार एक्सप्रेस से गिरने से मौत हो गयी. वह बागबेड़ा के रोड नंबर-5 के रहने वाले थे. हादसे के वक्त उनके साथ उनकी पत्नी भी थी. किशोर झा प्लेटफॉर्म नंबर-4 में आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ रहे थे. उन्होंने ट्रेन रुकने से पहले ही जनरल बोगी में चढ़ने की कोशिश की, जिससे वे स्लिप कर गये और प्लेटफॉर्म के खाली हिस्से में गिर गये. ट्रेन में मौजूद लोगों ने चेन पुलिंग की. इसके बाद ट्रेन रुकी तो उन्हें बाहर निकाला गया. इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोटें आयी थीं.…

Read More

Chandil. पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ रहा हैं. डैम का जलस्तर बढ़ने के साथ ईचागढ़ के विस्थापितों को डूबने का डर सता रहा है. मंगलवार शाम तक चांडिल डैम का जलस्तर 181.45 मीटर पर पहुंच गया. डैम के चार रेडियल गेट से पानी छोड़ा जा रहा है. तीन रेडियल गेट से 10-10 सेंटीमीटर व एक गेट से 35 सेंटीमीटर पानी छोड़ा जा रहा है. वहीं, विस्थापितों का कहना है कि जब आपदा प्रबंधन की बैठक में विधायक, एसडीओ, बीडीओ, सीओ की मौजूदगी में 180 मीटर तक पानी रखने के निर्णय लिया…

Read More

Adityapur. होटल क्रूज से कांड्रा की अमलगम कंपनी के अधिकारी सुमरीत रंजन दास (56) का शव बरामद किया गया. सुमरीत ओड़िशा के भुवनेश्वर का रहने वाले थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर टीएमएच के शीतगृह में रखवा दिया है. पुलिस ने बताया कि सुमरीत चार अगस्त से होटल क्रूज के कमरा संख्या 315 में रुके थे. सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये. सुबह जब कंपनी नहीं पहुंचे, तो अधिकारियों ने होटल में संपर्क कर जानकारी ली. इस दौरान जब होटलकर्मी दूसरी चाबी से उनके…

Read More

Jamshedpur. वाहनों से लूटपाट की योजना बनाते दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान उनके तीन अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भागने में सफल रहे. गिरफ्तार युवकों में गोलमुरी टुइलांडूंगरी का जसपाल सिंह और साकची काशीडीह का राजदीप सिंह शामिल है. लवप्रीत सिंह, योगेन्द्र सिंह और गुरुदेव सिंह भाग निकलने में सफल रहे. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से लोडेड पिस्तौल, चाकू के अलावा अन्य सामान और कार जब्त की है. फरार लवप्रीत सिंह के खिलाफ गोलमुरी, एमजीएम, बिष्टुपुर समेत कई थानों में लूट, फायरिंग और चोरी की प्राथमिकी दर्ज है.…

Read More

जमशेदपुर. गोपाल मैदान में नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर जनसभा का आयोजन होगा. इस अवसर पर आदिवासी बचेगा, तो दुनिया बचेगा के नारे के साथ आदिवासी समाज का महाजुटान होगा. जनसभा का आयोजन आदिवासी छात्र एकता की केंद्रीय कमेटी की ओर से किया जायेगा. मंगलवार को निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक सह संस्थापक जोसाई मार्डी ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ 2024 की घोषणा स्वदेशी युवा आत्म निर्णय के लिए परिवर्तन के एजेंट के रूप में नारे के साथ जनसभा का आयोजन किया जायेगा. भारत में…

Read More

Jamshedpur. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह मंगलवार को अचानक जमशेदपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था देखने पहुंच गये. सबसे पहले एमजीएम पहुंचे. यहां की स्थिति देख नाराज दिखे. यहां उन्होंने देखा कि मरीजों को जमीन पर इलाज किया जा रहा है. इमरजेंसी में भीड़ देख नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि यह इमरजेंसी है या वेटिंग हॉल? है. यहां मरीज ठीक होने की जगह और बीमार हो जायेंगे. सचिव आइसीयू पहुंचे, तो यहां इंचार्ज नहीं मिले. यहां की स्थिति देख अधीक्षक डॉक्टर रवींद्र कुमार और उपाधीक्षक डॉक्टर नकुल चौधरी को लताड़ लगायी. उन्होंने कहा, क्या करें आप दोनों को सस्पेंड…

Read More