पिछले साल 31 जुलाई को महाराष्ट्र में पालघर रेलवे स्टेशन के पास जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में चार लोगों को मारी गयी थी गोली Mumbai. मुंबई की एक अदालत ने पिछले साल पालघर में एक चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी रेलवे सुरक्षा बल के बर्खास्त कॉन्स्टेबल चेतन सिंह चौधरी पर बुधवार को धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और हत्या के आरोप तय किए. मुंबई से करीब 550 किलोमीटर दूर अकोला की एक जेल में बंद चौधरी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसके खिलाफ आरोप…
Author: News Desk
Dhanbad. धनबाद-बांकुड़ा मेमू स्पेशल ट्रेन ( 08678 डाउन) मंगलवार की दोपहर रखितपुर स्टेशन का लाल होम सिग्नल पास कर गयी. उसी पटरी पर आगे मालगाड़ी खड़ी थी. इससे एक भीषण रेल दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गयी. जानकारी के अनुसार धनबाद-बांकुड़ा मेमू स्पेशल ट्रेन प्रधानखंटा से खुलकर आगे बढ़ी, तो रखितपुर स्टेशन के पहले होम सिग्नल लाल था. वहां ट्रेन को रुकनी थी. ट्रेन को बांकुड़ा मुख्यालय के मोटर मैन (लोको पायलट) यूके मिश्रा चला रहे थे. उनसे किसी कारणवश रखितपुर स्टेशन का होम सिग्नल दोपहर करीब तीन बजे अनदेखा हो गया तो वह अपनी धुन में ट्रेन को आगे…
Ranchi. झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आइजी अभियान सह राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी अमोल वीणुकांत होमकर ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अपने जिले में चुनाव सेल गठित कर चुनाव संबंधी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने गैर जमानतीय वारंट का निष्पादन करने, हिस्ट्रीशीटरों, फरारियों व अन्य सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त व निरोधात्मक कार्रवाई करने काे कहा. वहीं अंतर जिला चेक पोस्टों का सही तरीके से…
Dhanbad. धनबाद से गोमो अप लाइन के पीएनएम कॉलेज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से तोपचांची थाना क्षेत्र के खेसमी गांव निवासी कुणाल रविदास (50) की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को होते ही आरपीएफ गोमो पोस्ट के अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर रेल लाइन क्लीयर होने की सूचना वरीय अधिकारियों को दी. इधर, तोपचांची पुलिस तथा गोमो रेल पुलिस के बीच सीमा विवाद के कारण कुणाल रविदास का शव करीब छह घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा. आरपीएफ के एएसआई विनोद सिंह घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने मामले की जानकारी…
Ranchi. रांची के बुढ़मू बड़ी वारदात की खबर है. यहां छापर के दामोदर नदी बालू घाट पर उग्रवादियों ने छह वाहनों में आग लगा दी. यह घटना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे की है. उग्रवादियों ने अवैध बालू ढुलाई में लगे चार टर्बो, एक ट्रेक्टर और एक जेसीबी मशीन में आगजनी की है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, लेवी को लेकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल किसी उग्रवादी संगठन ने इसकी जिम्मेवारी नहीं ली है. लेकिन कहा जा रहा है कि जेजेएमपी कमांडर राहुल तुरी उर्फ़ अलोक जी…
Dhaka. बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने मंगलवार रात को यह जानकारी दी. प्रेस सचिव मोहम्मद जैनुल आब्दीन ने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और ‘भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन’ के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक में किया गया. इस बैठक में तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुख भी मौजूद थे. चार घंटे चली बैठक के बाद प्रेस सचिव ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने डॉ. यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया. उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार के अन्य…
New Delhi.भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को आज सुबह इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. लालकृष्ण आडवाणी नियमित जांच के लिए अपोलो अस्पताल में डॉ विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती हैं. डॉ विनीत सूरी ने कहा, वह ठीक हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी.
Paris. पेरिस ओलंपिक 2024 से मंगलवार को भारत के लिए अच्छी खबर है. भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 50 किलो वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. विनेश ने मंगलवार को तीन मुकाबले जीते. पहले उन्होंने ओलंपिक खेलों में बड़ा उलटफेर करते हुए अब तक अपराजेय रही मौजूदा चैंपियन जापान की युई सुसाकी को हराया. इसके बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. फाइनल में विनेश फोगट की प्रतिद्वंद्वी का फैसला हो गया है. यूएसए की सारा एन हिल्डेब्रांट ने मंगोलिया की…
Ranchi. नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों के आश्रितों और मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवानों को गृह विभाग ने मुआवजा राशि देने की स्वीकृति देते हुए राशि आवंटित कर दी है. इनमें चाईबासा के डांगो डांगिल के आश्रित को एक लाख रुपये, खूंटी के शीतल मुंडा के आश्रित को एक लाख रुपये, गुमला के लक्ष्मण लोहरा के आश्रित को एक लाख व चतरा के नागेश्वरी देवी के आश्रित को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. इसी तरह चाईबासा में नक्सलियों के आइइडी ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ के जवान संजीव कुमार को 3.50 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा. वहीं सरायकेला…
Ranchi. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म ऑफलाइन भी जमा करने का निर्देश मुख्य सचिव एल ख्यांगते ने दिया है. उन्होंने सभी उपायुक्तों को इस बाबत पत्र लिखा है. मुख्य सचिव ने लिखा है कि छह अगस्त को मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को वीसी के माध्यम से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश दिया है. इसके तहत क्षेत्र में इंटर कनेक्टिविटी अथवा सर्वर में आ रही समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि शिविरों में महिलाओं से ऑफलाइन आवेदन भी जमा लें. ऑफलाइन प्राप्त आवेदन प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन एवं आधार ऑथेंटिकेशन ऑफलाइन…
