नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने मुंबई के एक जौहरी से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ईडी के एक सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया है. सीबीआइ के अनुसार, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अधिकारी यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. संदीप इडी द्वारा दर्ज केस में एक जौहरी के बेटे को राहत देने के लिए 20 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था. उसी वक्त सीबीआई के अधिकारियों ने उसे लाजपत नगर से गिरफ्तार किया है. सीबीआइ के जाल में ऐसा फंसा संदीप सीबीआइ को ईडी अधिकारी के रिश्वत लेने…
Author: News Desk
जमशेदपुर. कीताडीह सुपर बॉयज क्लब मैदान के पास रहने वाले तुरतन कंडुलना और प्रतीक हंस पड़ोसी हैं. बुधवार की रात को प्रतीक ने तुरतन कंडुलना को फोन पर शराब पार्टी करने की बात कही. देर रात प्रतीक के कमरे में शराब पार्टी शुरू हो गयी. इसी दौरान तुरतन ने प्रतीक को समझाया कि कुछ काम भी करो. घर पर बैठे रहने से कुछ नहीं होगा. यह बात प्रतीक को नागवार गुजरी. दोनों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ा तो गुस्से में प्रतीक ने तुरतन के सिर पर पत्थर से मार दिया. इसके बाद भी वह नहीं रूका और उसी पत्थर…
जमशेदपुर. झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस में शहीद निर्मल महतो जी की प्रतिमा पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।वहीं दूसरी और अपने हजारों समर्थकों के साथ जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी पदयात्रा करते हुए शहीद निर्मल महतो जी के समाधि स्थल पर आयोजित सभा पहुंचे। साथ ही शहीद निर्मल महतो जी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया..मौके पर विधायक ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के गठन में शहीद निर्मल…
जमशेदपुर. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां कदमा उलियान में उन्होंने 37वें शहादत दिवस पर शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. समारोह को संबंधोत करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के गरीब-गुरबों को मजबूत करने के लिए उनकी सरकार दिन-रात काम कर रही है. राज्य में अगली सरकार भी उनके गठबंधन की ही बनेगी. उन्होंने तय किया है कि अगली बार सरकार बनने के बाद राज्य के हर घर तक एक-एक लाख रुपये पहुंचाने का काम करेंगे. इसके लिए उन्होंने फार्मूला भी तैयार कर लिया है. भाजपा को चुनौती देते हुए…
जमशेदपुर. भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को मात्र 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिए जाने पर पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार पर 38 करोड़ रुपये खर्च किए जाते है. जिसकी कहीं कोई चर्चा नहीं होती है. वहीं देश की बेटी विनेश फोगाट जिसने विश्व स्तर पर देश का मान व गौरव बढ़ाया है. सरकार दवारा उसको दी गई आर्थिक सहयोग जो मात्र 70.45 लाख के संबंध में संसद…
राज्य में करीब 2,512 अपंजीकृत मंदिर या मठ हैं और उनके पास 4321.64 एकड़ भूमि है Patna. बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उनके जिलों में संचालित अपंजीकृत मंदिरों, मठों और ट्रस्ट का पंजीकरण कराया जाए और उनकी अचल संपत्तियों का विवरण राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को उपलब्ध कराया जाए. राज्य के सभी जिला प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी ‘पंजीकृत मंदिरों/मठों’ से संबंधित अचल संपत्तियों का विवरण तुरंत बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (बीएसबीआरटी) को उपलब्ध कराया जाए ताकि…
Kolkata. प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर बांग्लादेश से भारत पहुंचीं शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र बहाल होते ही उनकी मां अपने देश लौटेंगी. उन्होंने कहा कि उनके देश में अशांति फैलाने में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है. जॉय ने कहा कि हालांकि 76 वर्षीय हसीना निश्चित रूप से बांग्लादेश लौटेंगी, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि वह सेवानिवृत्त नेता के रूप में लौटेंगी या सक्रिय नेता के रूप में. उन्होंने यह भी कहा कि शेख मुजीब (शेख मुजीबुर रहमान) परिवार के सदस्य न तो अपने लोगों…
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने बृहस्पतिवार को सरकार से अनुरोध किया कि झारखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए दबाव बनाया जाए. लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे ने दावा किया कि देश के विभिन्न राज्यों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, जबकि झारखंड में इस वर्ग को केवल 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल जातिगत जनगणना…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह बंबई हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर नौ अगस्त को सुनवाई करेगा, जिसमें मुंबई के एक कॉलेज परिसर में ‘हिजाब’, ‘बुर्का’ और ‘नकाब’ पहनने पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय को बरकरार रखा गया है. भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एक वकील की दलीलों पर गौर किया कि आज से परीक्षा शुरू हो रही है और अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं को ‘ड्रेस कोड’ पर निर्देशों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा…
Kolkata. पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वह 80 वर्ष के थे. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने यह जानकारी दी. भट्टाचार्य वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी मीरा और बेटी सुचेतना हैं. माकपा के एक अधिकारी ने बताया कि भट्टाचार्य ने गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली. वरिष्ठ माकपा नेता साल 2000 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने थे. भट्टाचार्य साल 2011 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस…
