Jamshedpur: उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला खनन टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बालूघाट संचालन व अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, गलत तरीके से संचालित ईंट भट्ठा और क्रशर संचालित करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि रॉयल्टी संग्रहण, माइनिंग इनफोर्समेंट के लिए वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करें. डीटीओ और एसडीएम को बिना नंबर प्लेट के वाहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा. डीसी ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी रोस्टर बनाकर बालू घाट पर खनन कार्य की जांच करें. प्रदूषण बोर्ड को जिला…
Author: News Desk
Jamshedpur. सोमवार को जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन के कार्यालय में एक बैठक की गयी. इसमें अध्यक्ष जय किशोर सिंह और यूनियन के सदस्यों ने निर्णय लिया कि 5 अगस्त को यूनियन की मांग नहीं मानी गयी, तो वे लोग हड़ताल पर चले जायेंगे. बताया गया कि इसकी सूचना टाटा स्टील और उसके वेंडर को कई बार दी गयी, जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. यूनियन ने कहा कि वर्ष 2021 में टाटा स्टील वेंडर द्वारा यूनियन के साथ एक एग्रीमेंट हुआ था, जिसकी अवधि पूरी हो गयी है. लेकिन इसे आगे नहीं बढ़ाया गया. वहीं जो वेंडर टाटा…
Jamshedpur.सरायकेला-खरसावां जिले के तितिरबिला गांव में रैयती परिवार के साथ हुई मारपीट समेत अन्य पांच मुख्य मांगों को लेकर 31 जुलाई को कोल्हान बंद का आह्वान किया गया है. बंद की पूर्व संध्या मंगलवार की शाम को जमशेदपुर, घाटशिला, जादूगोड़ा, हाता, राजनगर, सरायकेला, चांडिल, चाईबासा, चक्रधरपुर समेत अन्य जगहों पर मशाल जुलूस निकाला जायेगा. सोमवार को आदिवासी छात्र एकता के मुख्य संरक्षक जोसाई मार्डी के नेतृत्व में करनडीह समेत आसपास के विभिन्न गांवों में स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों से कोल्हान बंद को सफल बनाने की अपील की गयी है. श्री मार्डी ने बताया कि तीनों जिले में कोल्हान बंद की…
Saraikela. सीनी-सरायकेला मार्ग पर स्थित संजय नदी के पास से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है. पुलिस उसकी पहचान में जुटी है. थाना प्रभारी हीरालाल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि संजय नदी पुल के समीप एक शव पड़ा है. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए ले आयी. पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की. लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि संभवत मिर्गी से पीड़ित होने के कारण पानी में गिरने से…
Chakulia. जामुआ पंचायत स्थित माचाडीहा में वज्रपात से 70 वर्षीय भीम गोप की मौत हो गयी. भीम गांव के पशुओं को चराने के लिए जंगल ले जाया करते थे. हर दिन की तरह सोमवार को भी भीम गांव के पशुओं को लेकर जंगल चराने के लिए गये थे. सुबह 11 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई. लगभग 3 घंटे तक क्षेत्र में झमाझम बारिश होती रही. इस बीच वज्रपात से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. इधर, बरसोल की ब्राह्मणकुंडी पंचायत अंतर्गत पांचबेड़िया गांव के खेत में धान रोपनी करने के दौरान ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत…
चक्रधरपुर रेलमंडल के बड़ाबाम्बो स्टेशन के समीप किलोमीटर संख्या 298/21 के समीप सुबह चार बजे हुआ हादसा CHAKRADHARPUR. रेलवे में दुर्घटनाओं का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है. अब चक्रधरपुर रेलमंडल के बड़ाबाम्बो स्टेशन के समीप किलोमीटर संख्या 298/21 के समीप मंगलवार तड़के हावड़ा- मुम्बई मेल ट्रेन संख्या 12810 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ट्रेन की कई बोगियों के पटरी से उतर जाने की सूचना है. घटना हावड़ा- मुम्बई रेलमार्ग के चक्रधरपुर डिवीजन में बड़ाबम्बो- राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटो बेड़ा गांव के समीप मंगलवार 30 जुलाई 2024 की सुबह 4 बजे के लगभग हुई है. दुर्घटना में ट्रेन…
देवघर. देवघर-दुमका मार्ग पर कांवड़ियों से भरे ऑटो की कार से हुई टक्कर में एक कांवड़िये की मौत हो गयी है. दुर्घटना में 11 लोग घायल हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मोहनपुर प्रखंड के हिरनाटांड़ गांव के पास हुई है. मृतक की पहचान यूपी के गाजीपुर जिले के निवासी राहुल निषाद के रूप में हुई है. देवघर-दुमका मार्ग पर चौपा मोड़ के आगे हिरनाटांड़ के पास एक कार ने आगे आगे जा रही ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. ऑटो में कांवड़िये थे. वह जलार्पण के लिए जा रहे थे. टक्कर से ऑटो…
नोआमुंडी/ गोइलकेरा. गोइलकेरा स्थित महादेवशाल धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा. मंदिर में दिन भर शिवलिंग पर जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. रविवार रात से ही हर-हर महादेव एवं बोलबम के नारों के बीच हजारों शिव भक्त जलाभिषेक के लिए महादेवशाल पहुंचे. मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ रही. यहां पूजा-अर्चना और शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए रविवार शाम से ही भक्त पहुंचने लगे थे. इसके अलावा जिले में मुर्गा महादेव, रामतीर्थ धाम, नीलकंठ, केसर कुंड, ठाकुरबाड़ी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.…
गोइलकेरा. गोइलकेरा पुलिस ने 14 इनामी नक्सलियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया है. इसमें एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और अनमोल दा भी शामिल है. इसमें से कई हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ गोइलकेरा थाने में एक से ज्यादा मामले दर्ज हैं. जिन नक्सलियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाये गये हैं, उसमें तमाड़ थाना क्षेत्र के अमित मुंडा, अमित हांसदा, सोनुआ थाना के कुदाबुरु के सालुका कायम, पीरटांड़ के अजय महतो व अनल दा, बोकारो थाना के अनमोल दा, छोटानागरा थाना के सोनाराम होनहागा, धनबाद टुंडी के विवेक उर्फ प्रयाग, गोइलकेरा सांगाजाटा के सागेन अंगारिया, गिरिडीह के हरलाडीह के…
घाटशिला. अनुमंडल कार्यालय के पास एनएच पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं, साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज जमशेदपुर के टीएमएच में चल रहा है. मृतक की पहचान गालूडीह के महुलिया निवासी सुमन दत्ता (22) के रूप में हुई. सोमवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. सुमन दत्ता रांची में रहकर इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा था. वह छुट्टी पर घर आया था. रात में घाटशिला से अपने साथी के साथ बाइक से गालूडीह लौट…
