Gomo. 12817 अप हटिया-आनंद विहार झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस पर रविवार की शाम पथराव किये जाने से एक महिला यात्री घायल हो गयीं. पारसनाथ स्टेशन पहुंचने से पहले शाम करीब 6:50 बजे ट्रेन पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया. इससे कोच संख्या बी-4 के बर्थ 55 की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गयी. पत्थर लगने से महिला यात्री सविता देवी (42) घायल हो गयी. वह अपने परिवार के साथ बोकारो स्टील सिटी से आनंद विहार जा रही थी. कोच पर ड्यूटी पर तैनात टीटीइ ने तुरंत मामले की जानकारी धनबाद रेल कंट्रोल को दी. इस ट्रेन का ठहराव गोमो के बाद कोडरमा में…
Author: News Desk
Chaibasa. झींकपानी में एसीसी काॅलोनी व कुम्हार टोली को जोड़ने वाले गुमड़ा नदी पर बने लोहे की पुल रविवार शाम 4 बजे अचानक धंस गया. क्षेत्र में ‘ रमरम पुल ‘ के रुप में इस पुल को जाना जाता था. लगभग 46 वर्ष पूर्व लोहे के एंगल से बना पुल जर्जर हो चुका था. पुल के धंसने से दो मवेशी जख्मी हो गए जबकि हाई स्कूल काॅलोनी से एसीसी काॅलोनी आ रही 4 महिलाएं बाल-बाल बच गयीं. स्कूली बच्चों को अब तय करनी होगी अतिरिक्त दूरी पुल के टुटने से चार स्कूलों संत तेरेसा स्कूल कुम्हार टोली, हाई स्कूल झींकपानी,…
New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के परिणामों की रविवार को घोषणा की, जिससे स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया. दाखिला प्रक्रिया में इस वर्ष विलंब हो गया है. इस वर्ष सीयूईटी-यूजी में पूर्ण अंक प्राप्त करने वालों की सबसे अधिक संख्या बिजनेस स्टडीज विषय (8,024) में थी। राजनीति विज्ञान में पूर्ण अंक पाने वाले 5,141 अभ्यर्थी हैं, जबकि इनकी संख्या इतिहास में 2,520, अंग्रेजी में 1,683 और मनोविज्ञान में 1,602 है. ‘जनरल टेस्ट’ में सर्वाधिक विद्यार्थी (7.09 लाख) शामिल हुए और केवल एक उम्मीदवार को पूर्ण अंक मिले हैं.…
Sagar (MP). मध्य प्रदेश के सागर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाईं और एक भोजनालय में तोड़फोड़ की. पुलिस ने इस घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद इस सिलसिले में मामला दर्ज किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी सागर जिला पंचायत सदस्य सरबजीत सिंह ने घटनास्थल पर सादे कपड़ों में मौजूद एक पुलिसकर्मी के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. सीने पर लात मारने की बात सामने आ रही है. पुलिस निरीक्षक सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि इस…
Peshawar. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में जमीन के एक टुकड़े के लिए दो कबाइली समूहों के बीच सशस्त्र संघर्ष में कम से कम 36 लोग मारे गए और 162 घायल हो गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि ऊपरी कुर्रम जिले के बोशेरा गांव में पांच दिन पहले भीषण झड़पें शुरू हो गई थीं. इस गांव में पहले भी जनजातियों और धार्मिक समूहों के बीच घातक संघर्ष के साथ-साथ सांप्रदायिक झड़पें और आतंकवादी हमले हो चुके हैं. पुलिस ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में…
Kolkata. नदी किनारे खड़े एक मछुआरे को मगरमच्छ खींचकर गहने पानी में ले गया. घटना रविवार को दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा के गोवर्धनपुर कोस्टल थाना क्षेत्र के सत्यदासपुर इलाके में हुई. मछुआरे का पता नहीं चल पाया है. उसकी तलाश जारी है. मछुआरे का नाम आसमाउद्दीन शेख बताया गया है. सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह सत्यदासपुर इलाके के कुछ मछुआरे नदी में जाल डाल रहे थे. उस समय शेख नदी के किनारे खड़े थे. अचानक एक मगरमच्छ ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें नदी में खींचकर ले गया. सूचना मिलते ही गोवर्धनपुर कोस्टल थाने की पुलिस व वन…
पांच घुसपैठियों ने एक जवान को घेर कर जान से मारने की कोशिश की Kolakata. भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा बीएसएफ के जवानों पर शनिवार रात हमले की कोशिश की गयी. घटना उत्तर 24 परगना स्थित सीमा चौकी कल्याणी की है. देर रात बीएसएफ की पांचवीं बटालियन के जवानों ने बांग्लादेश से 20 लोगों को अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसते देखा. उन्हें रोकने पर घुसपैठियों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया. हालांकि. जवाबी कारवाई के तहत बीएसएफ ने उनपर फायरिंग की, जिसके बाद वे वापस बांग्लादेश भागने को मजबूर हुए. बीएसएफ की फायरिंग में किसी…
Jamshedpur. पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले टेल्को राम मंदिर सभागार में करगिल विजय दिवस की सिल्वर जुबिली मनायी गयी. मौके पर 579 युद्धवीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके माता-पिता को नमन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीर चक्र एवं विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह उपस्थित थे.उन्होंने कहा करगिल के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जिस पराक्रम का परिचय दिया, उसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है. ऐसा दुर्गम युद्ध शायद ही इस दुनिया में लड़ा गया होगा. इस अवसर पर वीर नारी सीमा देवी, दुर्गावती…
Chaibasa. टाटा स्टील की नोवामुंडी आयरन माइंस को माइंस सेफ्टी अवार्ड’ में प्रथम पुरस्कार मिला है. रविवार को कोलकाता में खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में अखिल भारतीय खान सुरक्षा संघ की ओर से आयोजित खान सुरक्षा पुरस्कार-2024 में मेटल एबव ग्राउंड – लार्ज श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार डीजीएमएस के महानिदेशक प्रभात कुमार ने प्रदान किया. नोवामुंडी आयरन माइन के प्रतिनिधि, अतुल कुमार भटनागर, महाप्रबंधक, (ओएमक्यू), डी विजयेंद्र, एजेंट, नोवामुंडी आयरन माइन और अभय कुमार गुप्ता, हेड सेफ्टी (ओएमक्यू)…
Kharagpur.झारखंड के बिल्कुल करीब शहर झाड़ग्राम में रामलाल नामक हाथी के घुसने से लोगों में दहशत है. मालूम हो कि रामलाल हाथी जंगल से निकल कर शहर के श्रीरामपुर, बेनागेड़िया, सुभाषपल्ली और पुरातन झाड़ग्राम इलाके की सड़कों पर टहलता हुआ दिखा. इलाके की सड़कों पर हाथी को देखकर शहरवासियों में दहशत फैल गयी. वहीं, कुछ लोगों को हाथी की तस्वीर मोबाइल में कैद करते हुए देखा गया. हाथी काफी देर तक झाड़ग्राम शहर के विभिन्न इलाकों में टहलता दिखा. हाथी जिन इलाकों से गुजर रहा था, उसके पीछे लोगों का हुजूम भी दिखायी पड़ा. उधर, शहर में हाथी के प्रवेश…
