Author: News Desk

बागबेड़ा महानगर विकास समिति  के अध्यक्ष सह जिला भाजपा नेता सुबोध झा जमशेदपुर ने  बागबेड़ा के नया बस्ती एवं कुछ अन्य निचले इलाके के बस्तियों को  बार बार आने वाले बाढ़ से बराबर के लिए मुक्त कराने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं, जिनमें निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया है. 1. स्लुईस गेट का निर्माण सही रूप से कराया जाए और गेट को खोलने एवं बंद करने के लिए एक टेक्निकल ऑपरेटर को रखा जाए. 2 .50 एचपी के दो मोटर एवं दोनों मोटर को चलाने के लिए जनरेटर या बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की जाए. 3. 50 एचपी…

Read More

Kharsawan. खरसावां थाना क्षेत्र के  उधडिया गांव के गुटूसाई टोले में करंट से दो नाबालिगों की मौत हो गयी. इस हादसे में मृत कुनी बानरा (13) व रुकमिणी सामड़ (12) राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबाड़ी गांव की है. जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे में दोनों बच्चियां खेल रही थीं. इसी दौरान घर के बाहर बिजली के पोल पर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गयीं. तार की चपेट में आते ही दोनों बेसुध हो कर गिर गयीं. इसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से दोनों को आनन-फानन में पहले खरसावां सीएचसी पहुंचाया गया. स्थिति…

Read More

चांडिल. कपाली ओपी क्षेत्र के पुड़ीसिली आशियाना प्रकृति अपार्टमेंट के पास बीते 24 जुलाई को खरसावां निवासी उमैर अली (26) की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी. पुलिस ने रविवार को हत्या के आरोप में खरसावां के कदमडीहा निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ इरफान अली को कपाली टीओपी चौक के समीप गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने मो इरफान के पास से बाइक व हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया है. ओपी प्रभारी ने बताया कि मो इरफान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर खरसावां-सरायकेला व आरआइटी थाना में मामला दर्ज है.

Read More

गुवा. नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रहे हैं. शहीदी सप्ताह के पहले दिन 28 जुलाई की अहले सुबह ही नक्सली सारंडा जंगल स्थित छोटानागरा गांव में बड़े पैमाने पर पोस्टरबाजी कर चलते बने. जहां यह पोस्टर लगाया गया है , वह स्थान छोटानागरा थाना और सीआरपीएफ कैम्प से महज 50-100 मीटर की दूरी पर है. यह पोस्टर भाकपा माओवादी की दक्षिणी जोनल कमिटी द्वारा जारी किया गया है. पोस्टर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह जोश और संकल्प के साथ मनाने का अह्वान किया गया है. ग्रामीण सूत्रों ने बताया की यह…

Read More

चाईबासा. चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर कुजू नदी के पुल पर कारवां यात्री बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. हादसे में युवक का दोस्त गंभीर रूप से घायल है. घटना रविवार सुबह करीब 6.30 बजे की है. सूचना पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को सदर अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शव की पहचान विजय पान और घायल की पहचान बादल कारवा के रूप में की.मृतक विजय पान मूल…

Read More

जमशेदपुर. सुवर्णरेखा और खरकई नदी के इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरों को देखते हुए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, एनडीआरएफ के साथ-साथ पुलिस-प्रशासनिक टीम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. संक्रामक बीमारियों के संभावित खतरों से बचाव के प्रयास शुरू करने का निर्देश दिया. आपदा की स्थिति में प्रभावित इलाकों में लोगों को सूचना देने के लिए अलर्ट जारी करने के पारंपरिक माइकिंग अनाउंसमेंट सहित सोशल मीडिया के माध्यम के इस्तेमाल से संबंधित निर्देश दिया गया. उन्होंने इमरजेंसी सेवा उपलब्ध कराने वाले विभागों को 24 गुणा 7 अपने कर्मियों…

Read More

जमशेदपुर. सरायकेला-खरसावां जिले के तितिरबिला गांव में रैयती परिवार के साथ हुई मारपीट समेत अन्य पांच मुख्य मांगों को लेकर 31 जुलाई को आदिवासी छात्र एकता समेत एक दर्जन से अधिक सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने कोल्हान बंद का आह्वान किया है. आदिवासी छात्र एकता के मुख्य संरक्षक जोसाई मार्डी ने बताया कि बंद से पहले 30 जुलाई को सरायकेला, चांडिल, चाईबासा, चक्रधरपुर, जमशेदपुर, घाटशिला, जादूगोड़ा, हाता, राजनगर समेत अन्य जगहों पर मशाल जुलूस निकाला जायेगा. बंद को सफल बनाने में तितिरबिला ग्रामसभा, मानकी मुंडा संघ, आदिवासी छात्र एकता, झारखंड आंदोलनकारी मंच, आदिवासी हो समाज महासभा सरायकेला-खरसावां समेत अन्य सामाजिक…

Read More

ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं मनु Paris. स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को यहां महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला और ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं. मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 अंक के साथ रजत…

Read More

नवजात बच्चे को ले जाने के लिए दरियाई घोड़े के बाड़े में प्रवेश किया था, तभी किया हमला Ranchi. झारखंड के रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान के एक केयरटेकर (अभीक्षक) की रविवार को दरियाई घोड़े के हमले में घायल होने के कारण मौत हो गयी. चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान संतोष कुमार महतो (54) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को कथित तौर पर एक नवजात बच्चे को ले जाने के लिए दरियाई घोड़े के बाड़े में प्रवेश किया था. अधिकारी ने बताया कि…

Read More

Jamshedpur. उत्कल समाज गोलमुरी का चुनाव रविवार को हंगामे के कारण स्थगित हो गया. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने चुनाव पदाधिकारी से चुनाव स्थगित करने की बात कही. इसके बाद चुनाव पदाधिकारी ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी. इसकी सूचना एसडीओ (धालभूम) को दी जाएगी. एसडीओ के आदेश के बाद ही इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा. समाज के पूर्व सचिव सह संस्था के आजीवन सदस्य गोविंदा स्वाईं ने बताया कि वर्तमान कमिटी नियम विरुद्ध जाकर चुनाव करा रही थी, जिसका आजीवन सदस्यों ने विरोध किया. चुनाव स्थगित होने पर सत्ता पक्ष ने इसे साजिश बताया. वहीं विपक्ष ने…

Read More