Author: News Desk

झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है New Delhi.राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गयी. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राधाकृष्णन के स्थान पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे. वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. आचार्य ने कटारिया…

Read More

Kolkata. नकली सोने की ईंटें देकर एक सुनार से करीब 5.2 करोड़ मूल्य के असली सोने के गहने ठग लिये गये थे. यह घटना शेक्सपीयर सरणी थाना अंतर्गत मिंटो पार्क स्थित एक होटल में हुई. पीड़ित सुनार अमल राय उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है. वह सोने की ईंटों के बदले सोने के गहनों की सप्लाई का काम करता है. उसने घटना की शिकायत शेक्सपीयर सरणी थाने में दर्ज करायी. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पूरे गहने भी बरामद कर लिये हैं. जानकारी के अनुसार, शनिवार…

Read More

Jamshedpur. बारिश थोड़ी ज्यादा क्या हुई? बागबेड़ा निचले क्षेत्र के करीब 200 से अधिक घरों में नाला का पानी घुस गया है. नाले का पानी नदी में जाने की जगह पूरे इलाके में फैल गया है. वजह जुगसलाई शिव घाट के पास स्लुइस गेट का जाम होना है. स्लुइस गेट जर्जर व खराब है, इसलिए यह खुल नहीं रहा है. लेकिन बड़ा सवाल है कि ऐसे हालात क्यों बने? इसके लिए जिम्मेदार कौन है? लोग पूछ रहे हैं कि स्लुइस गेट की ऐसी स्थिति है, तो इसे बारिश से पहले सही क्यों नहीं किया गया? फिलहाल, इस इलाके के लोगों…

Read More

Patna.झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश जदयू ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने शनिवार को पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. मुलाकात के बाद खीरू महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है. प्रदेश जदयू ने फिलहाल 11 सीटों की सूची जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में जदयू एनडीए गठबंधन के साथ ही चुनाव मैदान में जायेगी. रही बात सीटों की संख्या की तो…

Read More

Ranchi.जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को इडी ने शनिवार को पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में पेश किया. कोर्ट के आदेश पर कमलेश को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया. मामले में पूछताछ के लिए इडी की ओर से कमलेश को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया गया. इस पर कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी. उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला से जुड़े मामले में इडी ने 26 जुलाई को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के बाद कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. जमीन घोटाला से जुडे मामले में…

Read More

Gumla. गुमला से करीब 20 किमी दूर कोटाम पतगच्छा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां गरीबी के कारण सरजू लोहरा ने अपनी बीमार नौ वर्षीय बेटी काजल कुमारी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. पहले उसे कुदाल से काटा. इसके बाद शव को कुएं में डाल दिया. बेटी दिव्यांग और मानसिक रूप से बीमार थी. इलाज कराने के लिए पिता के पास पैसे नहीं थे. पत्नी भी कुछ साल पहले मुंबई भाग गयी है. पिता पर बीमार बेटी व पांच वर्षीय बेटे की परवरिश का जिम्मा था. लेकिन पिता ने अपनी बेटी…

Read More

Galudih: गालूडीह-नरसिंहपुर मुख्य सड़क पर बाड़ाघाट के पास शनिवार को बंगाल से ओडिशा जा रहा आलू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पलटने से कई बोरियों के फट जाने से सड़क पर आलू बिखर गये. आलू लूटने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया. इस हादसे में चालक व खलासी घायल हो गये. दोनों को मामूली चोट लगी है. सूचना पाकर गालूडीह पुलिस पहुंची. लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कई आलू की बोरियां लूट ले गये. जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर…

Read More

Jamshedpur. भारत रत्न जेआरडी टाटा को शनिवार को याद किया गया. उनकी 120वीं जयंती पर बिष्टुपुर गोपाल मैदान में एरो मॉडलिंग शो आयोजित किया गया. इस अवसर पर 13 विभिन्न आकार – प्रकार के मॉडल विमान प्रदर्शित किये गये, जिनमें डीजल इंजन, बैटरी संचालित इंजन और ग्लो इंजन वाले विमान शामिल थे. जमशेदपुर के एरो मॉडलिंग क्लब, कोलकाता के एरो मॉडलिंग क्लब और एनसीसी कैडेट्स की टीमों ने अपने मॉडल विमान प्रदर्शित किये. यह कार्यक्रम टाटा स्टील काॅरपोरेट कम्यूनिकेशन के रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें जमशेदपुर के 500 से अधिक स्कूली छात्र और नागरिक…

Read More

Pakur: पाकुड़ के कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज के आदिवासी छात्रावास में पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प में 11 छात्र घायल हो गये हैं. छात्रों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, नागेंद्र कुमार, एक चालक और एक जवान भी घायल हुए हैं. अब यह मामला राजनीतिक रंग ले चुका है. दरअसल, आदिवासी छात्र संगठनों ने 27 जुलाई को आक्रोश रैली निकालने की घोषणा की थी. संगठनों का कहना था कि महेशपुर थाना क्षेत्र के गायबथान में मुस्लिम समाज के लोगों ने आदिवासियों की जमीन पर…

Read More

Jamshedpur. साकची गोलचक्कर में झामुमो जिला समिति की ओर से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया गया. साथ ही झामुमो नेताओं ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. झामुमो नेताओं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के उस बयान की कड़ी निंदा िक जिसमें उसने झारखंड के संताल परगना और बिहार एवं बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की है. गुरुवार को लोकसभा में उन्होंने झारखंड में घट रही हिंदू आबादी, बढ़ रहे बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्मांतरण और एनआरसी का मुद्दा लोकसभा में उठाया था. झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने कहा…

Read More