एनजीटी के निर्देश पर नदी से बालू उठाव पर 10 जून से 15 अक्तूबर तक रोक है Saraikela.. डीसी रविशंकर शुक्ला व एसपी मुकेश कुमार लुणायत की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की शनिवार को बैठक हुई. वीडीओ काॅन्फ्रेसिंग से आयोजित बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में दिये गये निर्देश की समीक्षा कर अवैध खनन तथा परिचालन के विरुद्ध कार्य योजना निर्धारित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही अवैध खनन व परिचालन में संलिप्त लोगों पर नियमसंगत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि एनजीटी के निर्देश पर नदी से…
Author: News Desk
Chandil. झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी कुकड़ू प्रखंड में जमकर उत्पात मचा रहा है. शुक्रवार की देर रात हाथी ने दयापुर व झापागोड़ा गांव में काफी नुकसान पहुंचाया. दयापुर में निर्मल महतो व झापागोड़ा में डोमन महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर रखा अनाज खा गया. बताया जाता है कि निर्मल महतो के घर को हाथी से दूसरी बार क्षति पहुंचायी है. इससे गांव में लोग डरे हुए हैं. हाथी द्वारा नुकसान पहुंचाने की सूचना पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने क्षति का जायजा लिया. झुंड से बिछड़े हाथी दिन में चांडिल डैम के किनारे झाड़ी में डेरा…
राजनगर. प्रखंड की कुड़मा पंचायत के केंदमुंडी गांव निवासी नंदलाल पड़िहारी (65) पत्नी द्रौपदी देवी के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले थे. तीर्थयात्रा के दौरान गुजरात के द्वारका नगरी पहुंचने पर शुक्रवार को एक होटल में उनकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि नंदलाल का शव आज रात्रि को गांव पहुंचने की संभावना है. यहां से सात व्यक्ति सरकार की ओर चलायी जा रही तीर्थ यात्रा के लिए बीते 23 जुलाई को गुजरात के लिए निकले थे.
मनोहरपुर. आश्वासन के बाद साइडिंग के ठेका मजदूरों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल समाप्त हो गया. बकाया मजदूरी और काम की मांग को लेकर ठेका मजदूरों ने साइडिंग में चक्का जाम कर दिया था. इस कारण लौह अयस्क ढुलाई का काम ठप हो गया था. शुक्रवार शाम को मनोहरपुर के थाना प्रभारी अमित खलखो, सेल जीएम रवि रंजन व ठेका मजदूरों के बीच वार्ता हुई. मजदूरों की मांगों को सुनते हुए सेल प्रशासन द्वारा कुछ दिन का समय निर्धारित किया गया. साथ ही उनकी मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद मजदूरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया.
मनोहरपुर. छोटानागरा के धर्मगुटु निवासी राजेश हांसदा की ढाई वर्षीय बेटी सुमन हांसदा की मौत मलेरिया बुखार से हो गयी. सुमन का इलाज किरीबुरु के सेल अस्पताल में चल रहा था. चिकित्सकों के अनुसार, उसे मलेरिया बुखार था. शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार छोटानागरा व आसपास के गांवों में इन दिनों मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है. छोटानागरा में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण बीमार पड़ने पर ग्रामीण अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं. बच्ची के परिजन भी अंधविश्वास का सहारा ले रहे थे. बच्ची की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे…
चांडिल. चांडिल थाना की पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को सरायकेला जेल भेज दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी वरुण यादव ने कहा कि अवैध लॉटरी बिक्री की बार बार सूचना मिल रही थी. जिस पर चांडिल हाइस्कूल के समीप के एक घर के अंदर तलाशी ली गई कमरे में काला रंग का बाग के अंदर अवैध लॉटरी टिकट 820 नगद 56200 बरामद किया गया इसके साथ ही चांडिल बाजार निवासी काबुल नाग, मोनू हालदार, लेंगडीह निवासी अजय महतो, कुम्हारपाड़ा निवासी अर्जुन सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया गया.
बहरागोड़ा. एनएच 18 एवं 49 की बाईपास सड़क जर्जर हो गयी है. लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं. कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं. बाईपास सड़क की दोनों ओर यही स्थिति है. सड़क की जर्जर स्थिति को देखने शनिवार दोपहर को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी कालियाडिंगा चौक पहुंचे. उन्होंने लोगों परेशानी के बारे में जानकारी ली. उन्होंने जिले के उपायुक्त को वीडियो कॉल के माध्यम से सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि सड़क की अगर यही स्थिति रही तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.…
घाटशिला. घाटशिला के काशिदा में संचालित श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर में शनिवार को गुरु वंदन शिक्षार्थी अभिनंदन कार्यक्रम हुआ. बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. 12वीं विज्ञान संकाय में तमसा बेरा, आदित्य सिंह, सुकलाल गोराई, ह्यूमिनिट संकाय में समीहा सदाफ, प्राची गुप्ता, हिमांशु मार्डी और कक्षा 10 वीं में कुमार सुधांशु, सुमित कुमार बारिक, मौप्रिया सुरल और अन्य सम्मानित किये गये. संचालन शिक्षिका पियाली साव ने किया. कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या तिलोत्तमा सिंह, उप प्राचार्या गीता रानी शर्मा, प्रबंधक अशोक घोष, अभिभावक और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
घाटशिला. घाटशिला कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने 1854 पौधे अपने गांवों में लगाये हैं. पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्राचार्य ने नव-नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए ‘लगायें एक पौधा घाटशिला कॉलेज के नाम’ अभियान चलाया. कॉलेज से विद्यार्थी पौधा लेकर अपने-अपने घर के आसपास और गांवों के सार्वजनिक जगह पर पौधे लगाने का काम किया. गांवों के साथ पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा को हरा-भरा बनाने में जुटे हैं. हिंदी सेमेस्टर वन की छात्रा पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के बाछूरडोबा गांव से कालेज आतीं है. वह गांव में पौधा लगायी. इतिहास के छात्र सिमोल मार्डी ने ओडिशा के मयूरभंज जिला के कुंभारी…
95% अंक के साथ के राष्ट्रीय स्तर NQAS के मानक को पूरा कर लिया है रांची. सदर अस्पताल ने देश भर के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक को पूरा करते हुए जिला अस्पतालों के उच्च श्रेणी में 95% के साथ अपना नाम दर्ज कराया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र ने सदर अस्पताल के 11 विभागों आकस्मिक सेवा, आईसीयू, आईपीडी, फार्मेसी, मेटरनिटी वार्ड, ब्लड बैंक, एसएनसीयू, पीपी यूनिट और पीडियाट्रिक वार्ड जनरल एडमिन 95% अंक के साथ राष्ट्रीय स्तर के एनक्यूएएस के मानक को पूरा किया. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक आलोक…
