Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने झारखंड राज्य खाद्य निगम के अध्यक्ष पद से हिमांशु शेखर चाैधरी को हटाये जाने को चुनाैती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने अंतरिम आदेश देते हुए अध्यक्ष पद से प्रार्थी को हटाये जाने संबंधी आदेश पर रोक लगा दी. साथ ही अदालत ने कहा कि अगले आदेश तक अध्यक्ष पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की जाये. राज्य सरकार को मामले में जवाब दायर करने का निर्देश दिया. वहीं जवाब दायर करने के लिए सरकार की ओर से समय देने का आग्रह किया गया. मामले की अगली सुनवाई अगस्त माह में होगी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी…
Author: News Desk
गिरफ्तार लोगों में शंकर तुरी, राहुल कुमार राणा और विवेक मंडल शामिल Giridih. गिरिडीह पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल से सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के इलाके में ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी और छापा मारकर पुलिस ने तीन अपराधियों को बेंगाबाद से धर दबोचा. तीनों अपराधी लोकेंटो एप के माध्यम से न्यूड वीडियो कॉलिंग कर लोगों को फांसता था और उनसे ठगी किया करता था. जिन लोगों को…
आठ की सेवा जल संसाधन विभाग को लौटा दी गयी Ranchi. परिवहन विभाग ने 40 नवनियुक्त एमवीआइ का शुक्रवार को पदस्थापन किया है. इसके अलावा पूर्व में जल संसाधन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लिये गये आठ एमवीआइ (सहायक व कनीय अभियंता रैक) की सेवा उनके विभाग को लौटा दी गयी है. वहीं पहले से तैनात सात एमवीआइ का भी फिर से पदस्थापन किया गया है. इस संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सूची में निशांत कुमार महतो व ईश्वर लाल साव (पूर्वी सिंहभूम), अमित कुमार (पाकुड़), शुभम कुमार (धनबाद), नीरज कुमार (चतरा), राहुल सिद्धार्थ…
Ranchi. राज्य सरकार ने 1990 बैच के आइपीएस अनुराग गुप्ता को झारखंड के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. आदेश निकलने के बाद अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी अजय कुमार सिंह से प्रभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद अनुराग गुप्ता ने कहा कि नारकोटिक्स, महिला सुरक्षा, साइबर व हिंसक अपराध को रोकना उनकी प्राथमिकता है. इन मामलों में पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना, विधि व्यवस्था संधारण, आमलोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना, पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा. साथ ही…
Adityapur: आदित्यपुर पुलिस ने दो अलग अलग अपराधिक मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. बीते 17 अगस्त को शर्मा बस्ती में महिला के साथ मारपीट करने, गाली-ग्लौज और छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने चार को पकड़ा है. शिकायतकर्त्ता के बयान पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 258 के तहत केस दर्ज करते पुलिस पुलिस ने शर्मा बस्ती निवासी अजीत जाना, दिलीप जाना, राजु प्रधान, गोलू प्रधान, बांधु उरांव तथा अमन शर्मा को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 119/24 दिनांक 18 अप्रैल को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी शहबाज खान पर…
पेरिस. फ्रांस में शुक्रवार को आगजनी सहित व्यापक ‘आपराधिक’ घटनाओं के कारण हाई-स्पीड रेल नेटवर्क ठप हो गया और ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से कुछ ही घंटे पहले फ्रांस व यूरोप के बाकी हिस्सों से पेरिस की यात्रा बाधित हुई. फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमलों को ‘आपराधिक कृत्य’ करार देते हुए घटना की निंदा की. वहीं पेरिस में अभियोजकों ने मामले की जांच शुरू कर दी और कहा कि इन अपराधों के लिए दोषियों को 15 से 20 वर्ष की सजा हो सकती है. पेरिस में अधिकारी सीन नदी और उसके किनारे एक शानदार परेड के आयोजन की तैयारी कर रहे…
गुवा. सारंडा जंगल में सक्रिय भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ दो मोर्चे पर कोबरा एवं सीआरपीएफ के जवान लडा़ई लड़ रहे हैं. एक नक्सलियों के खिलाफ और दूसरा मलेरिया के मच्छरों से. मच्छर जवानों के लिये सबसे ज्यादा परेशानी खड़ा कर रहे हैं. सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने के क्रम में 25 जुलाई को ही कोबरा बटालियन के उप समादेष्टा समेत सीआरपीएफ के चार जवान मलेरिया से गंभीर रूप से ग्रसित हो गए. सभी को सेल अस्पताल किरीबुरु में भर्ती कराया गया है. यहां डाॅ पी आर सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम द्वारा…
Chakardharpur. जराइकेला थाना अंतर्गत घाटी में स्कॉर्पियो और पिकअप वैन की सीधी टक्कर हो गयी. दुर्घटना में गाड़ी पर सवार लोग बाल-बाल बच गये. सेलकर्मी एसआर नायर गुवा से अपने वाहन पर सवार होकर राउरकेला जा रहे थे. मीना बाजार घाटी में एक तीखे मोड़ पर राउरकेला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन के साथ बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गयी. टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. दुर्घटना में स्कॉर्पियो का एयरबैग खुल गया. इससे कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.
खरसावां. कुचाई थाना के बंदोलोहर गांव की नाबालिग अमीषा गुंदवा ने अपने घर में फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. अमीषा गालूडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कक्षा नौवीं में पढ़ती थी. बंदोलोहर गांव निवासी गुरुवार दोपहर अपने कमरे में सोने के लिए गयी थी. देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने बाहर से दरवाजा खटखटाया. दरवाजा जब नहीं खुला तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. इसी क्रम में देखा कि अमीषा गुंदवा का शव दुपट्टा के सहारे झूल रहा है. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी कुचाई पुलिस को दी. शुक्रवार…
कारापाल को व्हाट्सऐप और इंटरनेशनल कॉल आने के बाद से जेल प्रशासन अलर्ट, भेजा त्राहिमाम Chaibasa. झारखंड के हार्ड कोर गैंगस्टर अमन साहू को 21 जुलाई को चाईबासा जेल में शिफ्ट किया गया है. अमन साहू जेल में रहकर गिरोह को संचालित करता है. पिछले 30 माह में अमन साहू को राज्य के अलग-अलग नौ जेलों में शिफ्ट किया जा चुका है. अब चाईबासा जेल से भी स्थानांतरण के लिए पत्र लिखा गया है. इसमें बताया गया है कि चाईबासा मंडल कारा में बल की कमी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे खराब होने, जेल की दीवार नीचे होने समेत अन्य कई…
