भाजपा नेता संगम अग्रवाल के कारखाने में जिले के कई अधिकारियों ने किया जांच, संगम उद्यमियों ने कहा कुछ ज्यादा ही हो रहा है ,प्रशासन ने कहा हर हाल में करवाई होगी l कुछ दिनों पहले औद्योगिक क्षेत्र स्थित चंदुका मिनरसल्स कंपनी के सुरक्षा गार्ड प्रमोद पंडित की कंपनी मालिक द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इस बावत नेताओं और मजदूरों ने जमकर कंपनी गेट एवं प्रशासन के समक्ष हंगामा कियाl मामले को गंभीरता से लेते हुए चर्चाओं के अनुसार एक मंत्री के फोन करने पर संगम अग्रवाल एवं अन्य के विरुद्ध प्रशासन…
Author: News Desk
7 सितंबर को प्रकाशित लहर चक्र के समाचार को सिविल सर्जन ने गंभीरता से लेते हुए किया स्वास्थ्य केंद्र का दौरा l 7 सितंबर को लहर चक्र में समाचार प्रकाशित शीघ्र कार्रवाई नहीं, तो करेंगे सरायकेला-खरसावां सिविल सर्जन ऑफिस का घेराव साहिया से प्रकाशित किया गया थाl जिसे सरायकेला-खरसावां जिले सिविल सर्जन द्वारा गंभीरता से लेते हुए आज गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर साहियाओ से मिलकर पूरे मामले की जानकारी लीl सहियाओ ने सिविल सर्जन के सामने जमकर हंगामा किया और अकाउंटेड सुनील कुमार को हर हाल में हटाने की मांग की ।साहिया स्वास्थ्य केंद्र के अकाउंटेंट द्वारा मानदेय…
सरायकेला-खरसावां जिला में नहीं रुक रहा अवैध बालू उत्खनन, जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार पर भी हुआ था सरायकेला थाने में मामला दर्ज l सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस कप्तान, जिला खनन पदाधिकारी , टास्क फोर्स एवं स्थानीय थाना के लाख चाहने के बावजूद भी नहीं रुक रहे हैं जिले में अवैध बालू का उत्खनन l जिले में बालू उत्खनन अवैध कार्य को रोकने के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया गया हैl स्थानीय प्रशासन भी रोकने के लिए लगा हुआ है, जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार रोकने में असफल रहने पर विवाद में पड़े हुए हैं l सरायकेला-खरसावां जिले…
शीघ्र कार्रवाई नहीं, तो साहिया करेंगे सरायकेला-खरसावां सिविल सर्जन ऑफिस का घेराव सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साहियाओ ने सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जांच टीम के समक्ष एक बार फिर जमकर हंगामा किया lसाहिया स्वास्थ्य केंद्र के अकाउंटेंट द्वारा मानदेय भुगतान के एवज में घूस मांगे जाने से काफी आक्रोशित है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद आज जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अकाउंटेंट की मनमानी को लेकर यहां की सहियाओं ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अकाउंटेंट की शिकायत की थी जिसके…
झारखंड सरकार के आदेश का अनुपालन नहीं करवा पा रहे हैं उपायुक्त एवं शिक्षा अधिकारी, बकाया फीस भुगतान न करने पर जमशेदपुर के कई निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन क्लास से निकाले जा रहे हैं नन्हे मुन्ने बच्चे , ऑनलाइन क्लास के दौरान खुलेआम बच्चे का नाम लेकर निकाले जाने की धमकी से शर्मसार है नन्हे मुन्ने बच्चे एवं अभिभावक, समय रहते ध्यान न दिया गया तो घट सकता है अप्रिय घटना, नामांकन कोटा के भय से तमाशबीन बने अधिकारी, मंत्री ,विधायक ,सांसद? झारखंड सरकार के आदेश का अनुपालन ना तो निजी विद्यालय प्रबंधन कर रहे हैं और ना जिला…
जुबली पार्क के समीप उर्मिला ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर टेंपो चालक का हंगामा जमशेदपुर के जुबली पार्क स्थित उर्मिला ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर टेंपो चालक द्वारा पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ हंगामा एवं धक्का-मुक्की का मामला सामने आया हैl इस संबंध में संचिता महंती नामक पेट्रोल पंप कर्मी ने बताया की पेट्रोल पंप पर लगभग 9:30 बजे एक टेंपो चालक तेल लेने आया और उसने ₹340 का तेल भरआया और पैसा देने में आनाकानी करने लगा l काफी समझाने-बुझाने के बाद टेंपो चालक पूरा पैसा चिल्लर के रूप में यानी कि एक एवं दो का सिक्का देने को तैयार हुआ…
सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस प्रशासन, राज्य के राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में बना चर्चा का विषयl सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस विभाग इन दिनों राज्य के राजधानी रांची के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है l जिले में पुलिस विभाग में चल रहे विश्वास – अविश्वास की रास्ते पर एसपी जहां खुद छापामारी कर रहे हैंl जिले के आदित्यपुर थानेदार को सूचना दिए बिना थाना क्षेत्र के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं एवं अपराध को रोकने में सफल भी हो रहे हैं l आरक्षी अधीक्षक महोदय द्वारा दूसरे थाना…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कॉन्टैक्टर एरिया के रोड नंबर 4,होल्डिंग नंबर दो पर भारत इंगोट कंपनी द्वारा लगातार अवैध निर्माण किया जा रहा है l इस स्थल पर अवैध निर्माण से संबंधित समाचार का प्रकाशन जमशेदपुर के प्रमुख अखबार दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से किया था ,जिसके कारण उपरोक्त स्थल पर कुछ दिन तक अवैध निर्माण का कार्य बंद था ,इसके बावजूद आज दिनांक 24 अगस्त को उपरोक्त स्थल पर एक और फ्लोर की ढलाई, अवैध रूप से की गई l अवैध निर्माण की सूचना जिले के उपायुक्त समेत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी, एडीएम लॉयन ऑर्डर ,कनीय…
जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन प्रांगण में जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी सत्येंद्र कुमार के द्वारा आज संघ भवन के हॉल के विस्तारीकरण एवं रसोई भवन का भूमि पूजन आज संध्या बेला में किया गया l भूमि पूजन के पश्चात समाजसेवी सतेंदर कुमार ने संघ के विकास के लिए कई सुझाव दिए एवं संस्था के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया l इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष कुमार गौरव ,सचिव शैलेंद्र कुमार ,पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ,पूर्व सचिव श्याम नारायण शर्मा ,कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मन्नू , रंगनाथ शर्मा, उपेंद्र चौधरी ,सतीश…
सरायकेला: स्थानीय धर्मशाला में आयोजित टीएमसी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सरकार ने कहा कि हक अधिकार के लिए लोग अब टीएमसी से जुड़ रहे हैं। बैठक में विभिन्न पार्टी को छोड़कर कार्यकर्ता आज टीएमसी का दामन थामा। तृणमूल कांग्रेस के प्रति आस्था जताया ।उन्होंने कहा कि पिछले 21 साल से झारखंड का विकास नहीं हो पाया ।देश की जनता भाजपा की हिटलर शाही से परेशान है। और टीएमसी को शक्तिशाली बनाने में जुट गए हैं। अब दीदी को देश की जनता पीएम के रूप में देखना चाहती है। मौके मैं पार्टी के प्रदेश उपाध्याय एवं…
