Author: News Desk

Ranchi.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही है. संताल परगना क्षेत्र की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है. डेमोग्राफी का यह परिवर्तन लोकतंत्र के लिए खतरा है. जो चिंता का विषय है. जनसंख्या के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के ये आंकड़े डेमोग्राफी में हुए बड़े बदलाव की ओर स्पष्ट संकेत कर रहे हैं. कहा कि इससे संबंधित पत्र मुख्यमंत्री को भी लिखा है. उन्होंने भाजपा द्वारा किये गये मतदाता सर्वे के आंकड़ों…

Read More

Chandil. चांडिल डैम के किनारे बोराबिंधा गांव में मछली को दाना खिला रहे दो लोगों की वज्रपात से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम की है. मृतक की पहचान कालीराम बेसरा (55) एवं बनु टुडू (60) के रूप में हुई है. दोनों चांडिल डैम के केज कल्चर में मछली को दाना खिलाने गये थे. इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हो गया. इसमें दोनों की मौत मौके पर ही हो गई. बोराबिंधा निवासी बनू टुडू व कालीराम बेसरा मत्स्य मित्र थे. रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को केज कल्चर में मछलियों को दाना खिलाने छह लोग गये थे. इसमें…

Read More

New Delhi. पिछले पांच वर्षों में हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष के परिणामस्वरूप 2,853 लोगों की मौत हो गई और 2023 में ऐसे मामलों में सबसे ज्यादा 628 लोग मारे गए. सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि हाथियों के हमले से 2019 में 587, 2020 में 471, 2021 में 557, 2022 में 610 और 2023 में 628 लोगों की मौत हुई. सबसे अधिक ओडिशा में 624 की मौत आंकड़ों से पता चलता है कि इस अवधि के दौरान ओडिशा…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार ने विधानसभा के मॉनसून सत्र में एटीआर पेश किया. इसमें बताया कि राज्य के थानों में वाहनों की कमी को पूरा करने के लिए 1697 गाड़ियां खरीदी जायेंगी. विधानसभा के मॉनसून सत्र में संसदीय कार्य मंत्री रामेश्वर उरांव ने एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) पेश किया. इसमें विधानसभा में उठाये गये सवाल पर सरकार की ओर से दिये गये आश्वासनों के आलोक में की गयी कार्रवाई का उल्लेख किया गया है. इसमें कहा गया है कि विधानसभा में राज्य के थानों में वाहनों की कमी का सवाल उठाया गया था. सरकार ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने…

Read More

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन थाना के बंगाल-ओड़िशा सीमा पर स्थित सोनाकोनिया चेक पोस्ट पर पुलिस ने नाका चेकिंग अभियान चलाकर बंगाल से ओड़िशा की ओर जा रहे आलू से लदे ट्रक को रोका लिया. मालूम हो कि आलू की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आम लोग परेशान है. वहीं, कीमतों को नियंत्रित करने के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है, जो लगातार आलू व सब्जियों की कीमतों पर नजर रख रही है. वहीं, प्रशासन ने भी राज्य से बाहर आलू भेजने पर पाबंदी लगा रखी है. पुलिसकर्मियों का कहना है कि विषेश अनुमति वाले कागजात जिन…

Read More

New Delhi. एनटीए ने नीट-यूजी के अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिये, जिससे 4.2 लाख अभ्यर्थियों की रैंक बदल गयी है. टॉपर्स की संख्या भी 61 से घट कर 17 हो गयी है. संशोधित परिणाम के बाद सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 13,15,853 हो गयी है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भौतिकी के एक प्रश्न के अंकों को ध्यान में रखते हुए परिणाम घोषित किये गये हैं. पहले टॉपर घोषित किये गये 67 उम्मीदवारों में से 44 ने उस विशेष भौतिकी प्रश्न के लिए दिये गये अंकों के कारण 720 में 720 अंक प्राप्त किये थे. बाद…

Read More

Dumka. द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह निगरानी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत ने जांच प्रतिवेदन देने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गये बीडीओ शिवाजी भगत को चार साल सश्रम कारावास और एक लाख बीस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है़ यहां बता दें कि 14 साल पुराने एक मामले में जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी शिवाजी भगत वर्तमान में दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे. उन्हें न्यायालय ने चार दिन पहले 22 जुलाई को दोषी करार…

Read More

Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मनी लाउंड्रिंग के आरोप में पत्रकार से जमीन कारोबारी बने कमलेश सिंह को लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे कल पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जायेगा. आगे की जांच के लिए इडी उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन देगा. कांके थाना में दर्ज दोनों प्राथमिकी के आधार पर इडी ने एक नया इसीआइआर दर्ज किया है. कमलेश पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के लिए अधिगृहित जमीन में से 20.59 एकड़ जमीन पर कब्जा कर ‘रिवर व्यू गार्डन’ नामक प्रोजेक्ट बनाये जाने का आरोप है. कमलेश…

Read More

चाईबासा. सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय राष्ट्रीय खेल का समापन शुक्रवार को हुआ. सभी विजेताओं को प्राचार्या रेखा कुमारी व पर्यवेक्षक नोवामुंडी डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल पीके भुइयां ने सम्मानित किया. ताइक्वांडो में डीएवी चाईबासा ने सभी समूहों को मिलाकर 18 स्वर्ण पदक 14 रजत पदक और 2 कांस्य पदक प्राप्त किया. डीएवी विष्टुपुर ने सभी समूह को मिलाकर 12 स्वर्ण पदक 6 रजत पदक व 4 कांस्य पदक प्राप्त किया. डीएवी जामाडोबा ने 2 स्वर्ण पदक 3 रजत पदक और 5 कांस्य पदक प्राप्त किया. डीएवी सिजुआ ने 2 स्वर्ण पदक ,1 रजत पदक…

Read More

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के चाईबासा बस स्टैंड के पास पुलिस ने छापेमारी कर 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ कीताडीह मस्जिद के पास रहने वाले जमीर अहमद को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में गिरफ्तार जमीर अहमद ने पुलिस को बताया कि वह उक्त ब्राउन शुगर मानगो से लाया था. पुलिस जमीन अहमद की निशानदेही पर मानगो में छापेमारी कर रही है. पुलिस ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

Read More