Author: News Desk

New Delhi.प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बुधवार को कहा कि उसने एक ‘अवैध’ ऑनलाइन विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग ऐप के परिचालन से जुड़े धन शोधन मामले में छापेमारी के बाद, बैंक में जमा लगभग 80 करोड़ रुपये की रकम के लेन-देन और डीमैट शेयरों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है. इस ऑनलाइन मंच पर, निवेशकों से 500 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है. ‘ऑक्टाएफएक्स’ ट्रेडिंग ऐप और वेबसाइट से संबंधित मामले में 22 जुलाई को मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और गुरुग्राम स्थित स्थानों पर छापे मारे गए थे. इडी ने कहा, ऑक्टाएफएक्स पर विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में निवेशकों…

Read More

Ranchi. झारखंड अलग राज्य के गठन के लिए आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों को बकाया पेंशन का भुगतान किया जायेगा. यह बकाया पेंशन रांची, जामताड़ा, लातेहार, चतरा और गढ़वा जिले के आंदोलनकारियों या उनके आश्रितों को मिलेगा. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने तीस लाख की राशि आवंटित की है. इसको लेकर गृह सचिव ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिले के डीसी भुगतान से पूर्व सुनिश्चित करेंगे कि राज्य सरकार द्वारा चिन्हित आंदोलनकारियों को राशि का भुगतान करेंगे. जिन जिलों के लिए राशि आवंटित की गयी है, उसमें जामताड़ा के…

Read More

Harhargunj. पलामू के हरिहरगंज के पिपरा थाना अंतर्गत बभंडी गांव से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां अवैध संबंध के शक में पति ने पहले अपनी पत्नी की टांगी से काटकर हत्या कर दी, फिर खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक दंपती के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया. बता दें कि उपेंद्र राम और सविता देवी के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा हंसराज (14) और छोटा बेटा ऋतु राज (12) है. अवैध संबंध को लेकर होता है…

Read More

अररिया, कटिहार, मालदा, मुर्शिदाबाद को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाये New Delhi.लोकसभा में गुरुवार को झारखंड़ (गोड्डा) से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे के बयान से हलचल मच गयी. भाजपा सांसद ने देश में लगातार घट रही हिंदू आबादी को लेकर सवाल उठाया. दुबे ने संसद के मानसून सत्र में राज्य में एनआरसी लागू करने की मांग करते हुए कहा, मैं जिस राज्य(झारखंड) से आता हूं, वह संथाल परगना क्षेत्र है. जब 2000 में संथाल परगना बिहार से अलग होकर झारखंड का हिस्सा बना, तो उस समय संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 36 फीसदी थी. आज उनकी(आदिवासी)…

Read More

Ranchi.झारखंड में आदिवासियों के धर्मांतरण को रोकने को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट ने सुनवाई की. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र व राज्य सरकार को धर्मांतरण रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी देने का निर्देश दिया. मामले में प्रतिवादियों को शपथ पत्र दायर करने को कहा गया. मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 28 अगस्त की तिथि निर्धारित की है. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से खंडपीठ को बताया गया कि राज्य में आदिवासियों का धर्मांतरण खुलेआम हो रहा है.…

Read More

Devghar: देवघर के श्रावणी मेला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां कांवरिया पथ पर छपरहिया धर्मशाला के निकट बेखौफ लुटेरों ने धनबाद के युवा कांवरिया की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है. मृत कांवरिया की पहचान धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी अशीत मंडल के रूप में हुई है. मृत कांवरिया की गर्दन से धारदार चाकू आर-पार हो गया है. घटना के विरोध में साथी कांवरियों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया. साथ ही कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खडे…

Read More

Dhanbad. धनबाद के अपने पहले दौरे पर आये केंद्रीय कोयला मंत्री जे किशन रेड्डी की सिजुआ क्षेत्र के बांसजोड़ा में आयोजित सभा में ग्रामीणों ने सांसद ढुलू महतो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सभा में शामिल स्थानीय ग्रामीण और कांग्रेस समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया. इस पर सांसद के खिलाफ नारेबाजी और तेज हो गयी. हंगामा देख केंद्रीय कोयला मंत्री ने स्वयं कमान संभाली और लोगों को शांत कराया. उन्होंने पुलिस से पकड़े गये युवकों को छोड़ देने को कहा. इस पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया, इसके…

Read More

Ranchi. विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार से आहूत है. वर्तमान विधानसभा का यह आखिरी सत्र है, ऐसे में हंगामा के आसार हैं. विधानसभा का वर्तमान सत्र छह कार्य दिवस वाला है. 29 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश होगा. इसके अगले दिन अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. वर्तमान सत्र में सरकार विधेयक भी लेकर आ सकती है. वहीं आखिरी दिन गैर सरकारी संकल्प होंगे. विधानसभा में अलग-अलग विषयों पर चर्चा की मांग भी की जा रही है. आखिरी सत्र में पक्ष-विपक्ष दोनों आक्रामक होंगे. विपक्ष बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला जोर-शोर से उठा सकता है. इसके साथ…

Read More

जमशेदपुर. शहर के कई स्कूलों में बतौर प्रिंसिपल काम कर चुकीं शिक्षाविद् ललिता सरीन (76) का गुरुवार को निधन हो गया. बिष्टुपुर सर्किट हाउस बंगला नंबर 12 में उन्होंने दोपहर दो बजे अंतिम सांस ली. शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. वह 11 महीने से कैंसर से पीड़ित थीं. कुछ दिन पहले ही उनके भाई विजय त्रेहान की भी मौत हुई थी, जिससे वह टूट गयी थीं. ललिता सुरीन के नेतृत्व में ही जमशेदपुर पब्लिक स्कूल का संचालन शुरू हुआ. इसके बाद माउंट लिटेरा स्कूल का संचालन शुरू किया. उनका खेल से भी काफी लगाव था. अंतिम वक्त तक…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर के रहने वाले राजू सिंह पर नाबालिग बच्ची से छेडख़ानी करने का आरोप है. राजू सिंह हर दिन बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था. गलत हरकत करने का प्रयास भी करता था. बुधवार को इसकी सूचना बच्चियों ने जब अपने घर में दी, तो बच्चियों की मां ने राजू का पीछा किया और उसे छेड़खानी करते मौके पर ही पकड़ लिया. महिलाओं ने उसकी पिटाई भी की. सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को पकड़ कर थाना ले गयी. पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया…

Read More