New Delhi.स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट से कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराया. मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी मौजूद थीं. इससे पहले दोनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.
Author: News Desk
नई दिल्ली. दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है. स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया. केजरीवाल की आज न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने केजरीवाल को सीबीआई के मामले में 12 जुलाई को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था. 10 जुलाई को कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए केजरीवाल को 12 जुलाई को पेश होने का…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि संविधान के तहत राज्यों के पास खदानों और खनिज युक्त भूमि पर कर लगाने का विधायी अधिकार है. सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 8:1 के बहुमत के फैसले में कहा कि खनिजों पर देय ‘रॉयल्टी’ कर नहीं है. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ ने अपने और पीठ के सात न्यायाधीशों के फैसले को पढ़ा, जिसमें कहा गया कि संविधान की दूसरी सूची की प्रविष्टि 50 के अंतर्गत संसद को खनिज अधिकारों पर कर लगाने की शक्ति नहीं है. बहुमत के फैसले में उच्चतम न्यायालय ने कहा…
Jamshedpur.मजदूरों की समस्या को लेकर गुरुवार को एटक ने टाटा पावर के जोजोबेड़ा प्लांट गेट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व मजदूर नेत अंबुज कुमार ठाकुर ने किया. साथ ही अपनी समस्याओं से कंपनी प्रबंधन को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि ठेकेदार मजदूरों को नियमित रूप से वेतन भुगतान नहीं कर रहे हैं. उनका पीएफ व ईएसआईसी काटे जाने की शिकायत भी आयी है. उन्होंने बताया कि सभी समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया गया है और जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की गयी है.
Devghar. बाबा नगरी देवघर से जमशेदपुर के लिए दुखद खबर है. यहां आदित्यपुर के एक कांवरिया की दुखद मौत हो गयी है. हादसा बिहार के कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-देवघर कांवरिया पथ पर कोल्हुआ गांव में हुआ है. यहां एक चाय नाश्ता की दुकान पर ठहरे कांवरिया की करंट लगने से मौत हो गयी. मृत कांवरिया की पहचान जमशेदपुर के आदित्यपुर निवासी स्वर्गीय राम रोहितास आजीवाल के 55 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार आजीवाल के रूप में हुई है. देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम पर गुरुवार को भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. विभिन्न जगहों से आए कावंड़ियों…
टाटानगर रेलवे स्टेशन से सटा बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी, बागबेड़ा कॉलोनी, समेत दर्जनों अर्ध शहरी समझे जाने वाले पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण चौतरफा नारकीय जीवन जीने को बाध्य हैं. नारकीय जीवन जीने के लिए बाध्य इन क्षेत्रों के आसपास टाटा की कई बड़ी-बड़ी कंपनियां है. इन कंपनियों के द्वारा सी.एस.आर. फंड के तहत यहां करोड़ों खर्च भी किए जाने का दावा किया जाता हैं,पर इन क्षेत्रों में आजादी के 75 वर्ष बाद भी यहां साफ-सफाई की व्यवस्था पटरी से उतरी ही पाई जा रही है. इन क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन,सांसद,विधायक एवं…
Jamshedpur. सरायकेला में पदस्थापित होमगार्ड जवान ब्रजेश मुखी के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी का आरोप है. यह आरोप लगाते हुए कदमा की युवती ने बिष्टुपुर थाना में की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. युवती के अनुसार धातकीडीह हरिजन बस्ती में उसके रिश्तेदार के साथ ब्रजेश मुखी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. मारपीट भी करता था. मंगलवार को वह रिश्तेदार के घर गयी थी, तो ब्रजेश मुखी ने उसके साथ भी मारपीट की. इस दौरान उसने गलत नीयत से छेड़खानी भी की.
नशीले इंजेक्शन के खरीद बिक्री मामले की हुई सुनवाई, मामले में 16 गवाह हैं, अब तक सात की ही हो सकी है गवाही Jamshedpur. एडीजे-2 आभाष वर्मा की अदालत ने बुधवार को नशीले इंजेक्शन के खरीद बिक्री मामले की सुनवाई की. इस मामले की सुनवाई के दौरान बागबेड़ा के थानेदार को शोकाज करते हुए एक हफ्ते के अंदर अदालत में सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया है. इस मामले में 16 गवाह हैं. इनमें अब तक सात की ही गवाही हो सकी है. गवाहों की अनुपस्थिति की वजह से मामला काफी दिनों से लंबित है.
Ramgarh.झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक ट्रक से लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 490 किलोग्राम गांजा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश पंजीकरण नंबर वाला वाहन मंगलवार देर रात रांची से हजारीबाग जा रहा था कि इसी दौरान उसे कुजू पुलिस चौकी के निकट रोका गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक की तलाशी लेकर मादक पदार्थ बरामद किया और चालक तुलसी यादव (55) को गिरफ्तार कर लिया.
Kolkata. पश्चिम बंगाल के कृषि विपणन मंत्री बेचाराम मन्ना ने कहा कि राज्य में आलू व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई और आलू 25 जुलाई से बाजारों में उपलब्ध होंगे. अन्य राज्यों में आलू निर्यात करने में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से होने वाले कथित उत्पीड़न के विरोध में 21 जुलाई को हड़ताल शुरू हुई थी. पश्चिम बंगाल सरकार ने हड़ताल के प्रभाव को कम करने के लिए बुधवार को दिन में सस्ती कीमतों पर आलू बेचने के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की मदद लेने का निर्णय लिया था. हालांकि, हड़ताल खत्म होने…
