Ranchi..सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ टिप्पणी करने पर बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. भानु प्रताप शाही के खिलाफ यह मुकदमा झामुमो कार्यकर्ता राजेंद्र उरांव ने गढ़वा के रमना थाने में दर्ज कराया है. झामुमो कार्यकर्ता का कहना है कि बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने हेमंत सोरेन को अमर्यादित टिप्पणी की थी. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि किसी को भी अमर्यादित भाषा कि उपयोग करना चाहिए. ऐसा करने से आदिवासी समाज को ठेस पहुंचती है. इसके बाद वह संवैधानिक तरीके से शिकायत दर्ज करेगा जो कि विधायक के…
Author: News Desk
Giridih : गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को बस स्टैंड रोड स्थित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने स्टेडियम में राज्य भर से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. उनकी हौसला आफजाई भी की. कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें. खेल में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती. जीतने वाले इतराएं नहीं और हारने वाले टीम को हताश नहीं होना चाहिए. हार-जीत जीवन में आती-जाती रहती है. कल्पना ने बच्चों से कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में खेलों को बढ़ावा देने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू…
Adityapur. एनआइटी जमशेदपुर ने स्थानीय छात्रों और कार्यरत इंजीनियरों के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू किया है. एनआइटी प्रबंधन ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत इंजीनियरों के लिए मेंटेनेंस इंजीनियरिंग में पार्ट-टाइम एमटेक की पेशकश की है. जिनके पास बीटेक और कम से कम 2 साल का अनुभव है, वे 1 अगस्त 2024 तक एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Ranchi. बाल सुधार गृह से तीन बाल कैदी दीवार कूद कर फरार हो गये हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस की टीम और बाल सुधार के सुरक्षाकर्मी बाल कैदियों की तलाश में जुटे हैं. तीनों बाल कैदियों पर चोरी का आरोप है . रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि बाल सुधार गृह के सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर तीन बाल कैदी सुधार गृह के दीवार को फांद कर फरार हो गए हैं. दरअसल कुछ साल पहले तक रांची के सदर थाना क्षेत्र के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह से बाल कैदियों के फरार होने की…
Pakur. जमीन विवाद को लेकर जिले के नगरनबी एवं झीकरहट्टी देवतल्ला गांव के लोगों के बीच जमकर बमबाजी एवं फायरिंग हुई. सूचना मिलते ही मालपहाड़ी ओपी सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही दोनों गुट के लोग फरार हो गए. इधर घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद दलबल के साथ पहुंचे और इलाके में शांति व्यवस्था बहाली को लेकर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने बताया कि बीते कुछ दिन पूर्व पत्थरघट्टा गांव के निकट जमीन खरीद बिक्री को लेकर नगरनबी…
Ranchi. रांची में होटल ताज का निर्माण होगा. राज्य सरकार ने इसके लिए टाटा ग्रुप के साथ एक एमओयू साइन किया है. एमओयू कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन में हुआ. यहां सीएम के अलावा टाटा स्टील के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेन्द्रन भी मौजूद थे. बुधवार को राज्य सरकार ने भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी के साथ होटल निर्माण को लेकर एमओयू किया है. राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में बनने वाले ताज होटल पर 400 करोड़ खर्च होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में टाटा समूह के सीईओ…
रांची. झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम और बीजेपी विधायक जे पी पटेल के दल बदल मामले की सुनवाई स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के न्यायाधिकरण में पूरी हो गई. स्पीकर ने लगातार दो दिन दोनों पक्षों को सुना और सुनवाई के दूसरे दिन बुधवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया. स्पीकर ने दोनों विधायकों के मामले में वादी और प्रतिवादी को गुरुवार दोपहर 12 बजे तक लिखित जवाब मांगा है. लोबिन हेंब्रम मामले में वादी शिबू सोरेन की ओर से कहना था कि इन्होंने राजमहल लोकसभा का चुनाव पार्टी के विरोध में लड़ा है. इसलिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई…
Ranchi: भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की क्रिमिनल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें मिली राहत को बरकरार रखते हुए पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को 31 जुलाई तक विस्तार दिया है. सांसद निशिकांत दुबे ने सचिवालय घेराव के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए याचिका दाखिल की है. निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने पक्ष रखा.
Patna. बिहार विधानसभा मेंसरकार ने एंटी पेपर लीक बिल सदन में पेश कर दिया,. जिसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया. विपक्ष के हंगामे के बीच प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने बिहार विधान सभा में राज्य सरकार की तरफ से बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण ) विधेयक 2024 पेश किया. हंगामे के दौरान ही मंत्री ने विधेयक को सदन में पेश किया. वहीं, विपक्ष वाक आउट कर गया. इसके बाद सदन में बहुमत के आधार पर विधेयक पास हो गया. नये कानून में यह प्रावधान नये कानून में प्रावधान किया गया है कि पेपर लीक या इससे जुड़ी किसी भी…
Ranchi.राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशिष्ट संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 25 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जायेगा. सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मतदाता सूची का प्रारूप प्रदर्शित करेंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मतदाताओं से मतदान केंद्र जाकर अपना नाम मतदाता सूची प्रारूप में अनिवार्य रूप से जांचने का आग्रह किया. कहा कि सूची में किसी तरह की विसंगति होने पर तत्काल बीएलओ को रिपोर्ट करें. घर बैठे भी चुनाव आयोग के वोटर हेल्पलाइन ऐप या वोटर सर्विस पोर्टल जैसे ऑनलाइन माध्यम से भी नाम की जांच…
