Author: News Desk

जमशेदपुर.  बागबेड़ा के हरहरगुट्टू स्थित नारायणी एंटरप्राइजेज कन्फेक्शनरी दुकान में शॉर्ट सर्किट से बुधवार को आग लग गयी. इसमें दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. दुकान मालिक शिवम गुप्ता के अनुसार वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे. सुबह आये तो दुकान के अंदर आग लगी हुई थी. पिछले हिस्से में बिजली के तार जले मिले. सूचना देने पर पुलिस व अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंची. अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी ने पर काबू पाया गया. बताया गया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. दुकानदार के अनुसार आगजनी में 13 लाख का…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को केंद्रीय बजट में राज्य की ‘उपेक्षा’ करने के लिए केंद्र की आलोचना की और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केंद्र द्वारा राज्य को दिये जाने वाली बकाया राशि को लेकर ‘चुप’ हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र पर राज्य का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया है और उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार झारखंड के बकाये का भुगतान करें. सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘राज्य के साथ भेदभाव करने का दोषी कौन है? केंद्र पर राज्य का 1.36 लाख करोड़ रुपये का…

Read More

इन 27 श्रमिकों में 18 बोकारो जिले के, पांच हजारीबाग के और चार गिरिडीह के हैं Ranchi. मध्य अफ्रीका के कैमरून में कथित रूप से फंसे झारखंड के 27 मजदूर बुधवार को राज्य में लौट आए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इन मजदूरों ने हाल में एक वीडियो संदेश में यह दावा करते हुए राज्य सरकार से मदद मांगी थी कि उन्हें उनके नियोक्ता तनख्वाह नहीं दे रहे हैं और उन्हें खाने-पीने तक का इंतजाम करने में दिक्कत हो रही है. एक सरकारी बयान के अनुसार इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखकर…

Read More

रोहित यादव कुख्यात नक्सली नकुल यादव व 15 लाख के इनामी नक्सली रविन्द्र गंझू का समर्थक बताया जाता है Ranchi. केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की टीमों ने रांची के मैक्लुस्कीगंज और लातेहार चंदवा के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा में जितेन्द्रनाथ पांडेय व रोहित यादव नाम के दो लोगों के घर पर एनआइए का छापा पड़ा है. एनआइए की टीम सुबह चार बजे ही मैक्लुस्कीगंज थाना पहुंची थी. 5:30 बजे से कार्रवाई शुरू हुई. पुलिस ने दोनों घरों को घेर लिया है.घरों के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. किसी को भी…

Read More

पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के इस विमान में चालक दल के सदस्य समेत कम से कम 19 लोग थे सवार Kathmandu. काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि सौर्य एयरलाइंस के विमान का पायलट हादसे में घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है. यह दुर्घटना तब हुई जब विमान रनवे पर फिसला और उसमें आग लग गयी. घटनास्थल के फुटेज में विमान आग लगने…

Read More

रांची. सिमडेगा जिले में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में वरीता के लिए पुलिस के 13 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दिया गया था. 12 को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन देकर आरक्षी से सब इंस्पेक्टर बना दिया गया था. एक को सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर में पदोन्नति दी गयी थी. हालांकि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद सभी को वापस आरक्षी बना दिया गया है. क्या है मामला सिमडेगा जिला बल में पदस्थापित पुलिसकर्मी अरुण कुमार ने हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि प्रमोशन के वक्त उनके साथियों को तो प्रमोशन दिया…

Read More

Kolkata.आलू की कीमतों में हाल में आये उछाल के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को अधिकारियों को आलू की कीमतों के नियंत्रण में आने तक इसका निर्यात रोकने का निर्देश दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. ‘प्रोग्रेसिव पोटैटो ट्रेडर्स एसोसिएशन’ ने आलू के अंतरराज्यीय व्यापार पर प्रतिबंध लगाने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था जिसके कुछ दिनों बाद बनर्जी ने मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्देश जारी किया. अधिकारी ने कहा, ‘आज की मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि जब तक…

Read More

New Delhi. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को विपक्ष पर नीट-यूजी मुद्दे का इस्तेमाल कर ‘अराजकता’ एवं अशांति पैदा करने के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि विवादों में घिरी परीक्षा से संबंधित उच्चतम न्यायालय के फैसले से ‘सत्य की जीत’ हुई. प्रधान ने कहा कि विपक्ष को छात्रों और उनके अभिभावकों को गुमराह करने के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए. मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) दो दिनों में नीट-यूजी के अंतिम परिणाम घोषित करेगी. उन्होंने कहा कि परीक्षा की मेधा सूची में शीर्ष अदालत की टिप्पणियों के अनुसार संशोधन किया जाएगा. उच्चतम न्यायालय…

Read More

Kolkata.. राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस की अनुमति के बिना ही विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के चार नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी. मंगलवार को विधानसभा में मानिकतला सीट से सुप्ति पांडे, बागदा से मधुपर्णा ठाकुर, राणाघाट दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी और रायगंज से कृष्णा कल्याणी ने विधायक पद की शपथ ली. सबसे पहले कृष्ण कल्याणी ने बांग्ला में शपथ पत्र का पाठ किया. वहीं, 25 साल की उम्र में विधायक बनने वालीं मधुपर्णा ठाकुर, मुकुट मणि अधिकारी और सुप्ति पांडे ने अंग्रेजी में शपथ ली. मुकुटमणि अधिकारी व मधुपर्णा ठाकुर ने शपथ लेने के बाद हरिचंद-गुरुचंद…

Read More

Devghar.श्रावणी मेला के पहले दिन सोमवार को अप्रत्याशित भीड़ के बाद मंगलवार को कांवरियों की भीड़ में थोड़ी कमी देखी गयी. इस दौरान रात 7:45 बजे पट बंद होने तक कुल 104014 कांवरियों ने जलार्पण किया. श्रावणी मेले में कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रही है. मंगलवार को रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से कांवरियों को काफी राहत मिल रही थी. बेहतर मौसम को देखते हुए रात के दो बजे से ही कांवरिये जलार्पण के लिए कतार में लग गये थे. बाबा मंदिर का पट खुलने के पूर्व कांवरियों की कतार जलसार पार्क तक पहुंच गयी थी. वहीं…

Read More