-पीएम जन मन योजना के तहत कराया जायेगा इन सड़कों का निर्माण Ranchi. सरायकेला-खरसावां समेत राज्य के सात जिलों के जनजातीय क्षेत्रों में 126 किमी सड़क का निर्माण कराया जायेगा. सर्वे के बाद इसका चयन किया गया है. इसमें चतरा, दुमका, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, पलामू व सरायकेला-खरसावां जिले की सड़कों का चयन किया गया है. इन सड़कों का निर्माण पीएम जन मन योजना के तहत कराया जायेगा. इसे राज्य में झारखंड स्टेट रुरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी के माध्यम से बनाया जायेगा. केंद्र की योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण की स्वीकृति दी जा रही है. इसके तहत अब…
Author: News Desk
Ranchi. राज्य पुलिस सेवा से आइपीएस में प्रोन्नत छह जिलों के एसपी सहित 12 आइपीएस अधिकारी ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जा सकते हैं. इन आइपीएस अधिकारियों में हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह, धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार, गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय, जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी, एसीबी के एसपी आरिफ एकराम, पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे डॉ विमल कुमार, मनीष टोप्पो, ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली और दुमका एसपी पितांबर सिंह खेरवार शामिल हैं. इन आइपीएस अधिकारियों को प्रशिक्षण में भेजने के लिए पुलिस मुख्यालय…
घाटशिला : प्रखंड अन्तर्गत बांकी पंचायत के पुखुरिया गांव में आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर बुधवार को आमसभा का आयोजन किया गया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू व सीडीपीओ रीना गुप्ता की देखरेख में आमसभा का आयोजन किया गया. इसमें सुमित्रा टुडू को सहायिका के रूप में चयनित किया गया.
गुड़ाबांदा. प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को स्कूल रूआर कार्यक्रम 2024 के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला हुई. कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ डांगुर कोड़ा, प्रमुख शुभजीत कुमार मुंडा, प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) सुरेश कुमार महतो व पंचायत समिति सदस्य पुष्पा महतो के संयुक्त तत्वावधान में द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश कुमार महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेषतः 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे को नामांकन अभियान चलाकर शिक्षा से जोड़ कर विद्यालय में वापस लाना है. बच्चों का नियमित उपस्थिति बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.
घाटशिला. घाटशिला कॉलेज में तीन दिवसीय कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती की शुरुआत बुधवार को हुई. कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी इकाई द्वारा किया गया. इतिहास विभाग में कारगिल युद्ध के कारण और परिणाम विषय पर संगोष्ठी हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वायु सेना के शौर्य चक्र से सम्मानित मोहम्मद जावेद, मानद कैप्टन धानो टुडू एवं पूर्व हवलदार सुरेश बास्के शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने की.
जादूगोड़ा. जादूगोड़ा यूनियन कार्यालय में बुधवार को भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन यूसिल की श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ की ओर से किया गया. इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ का प्रतीक ध्वज फहराया गया और बीएमएस के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा को नमन कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री मुरली मनोहर लाल, पुष्प राज, बालेश्वर सिंह समेत जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
आदित्यपुर.सरायकेला के एसडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने बुधवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण के लिए सभी पात्र नागरिकों का निबंधन एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ना आवश्यक है. खास कर थर्ड जेंडर, दिव्यांग, आदिम जनजाति, सेक्स वर्कर, एवं 85 प्लस आयु वर्ग वाले बुजुर्ग, आश्रय गृहों में निवास करने वाले नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शत प्रतिशत जोड़ा जाएगा. इसके दूसरे चरण की शुरुआत हो गयी है. पहले चरण में बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का फीडबैक लिया गया. दूसरे चरण के तहत समावेशी सप्ताह…
चाईबासा. झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) की अनिश्चितकालीन हड़तान तीसरे दिन भी जारी है. राज्य नेतृत्व के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रखंड, अंचल, अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के कर्मी हड़ताल को सफल बनाने में शामिल हैं. इससे जिले में होने वाले सरकारी कार्य पूरी तरह ठप हो गये हैं. जानकारी हो की 22 जुलाई से ही समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने हड़ताल का बिगुल फूंका है. लेकिन अब तक सरकार अपने स्तर से हड़ताल समाप्त कराने के लिए कोई पहल करती नहीं दिख रही है. हड़ताल से संबंधित जानकारी पूछे जाने पर जिला अध्यक्ष ललितेश्वर महतो ने…
पटमदा. प्रखंड के केंदडीह टोला के ग्रामीणों ने बुधवार को विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन व धरना दिया. धरनास्थल पर विभाग के जेई ने आकर ग्रामीणों की मांगों को सुना तथा 25 जुलाई से सर्वे का कार्य प्रारंभ करने की बात कही. कहा कि जल्द कमियों को दूर कर लिया जाएगा.बिजली विभाग की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को केंदडीह से पटमदा तक रैली निकाली. रैली का नेतृत्व नारायण महतो ने किया. इस दौरान लोग हाथों में बिजली विभाग की नाकामियां लिखी लख्तियां लिए हुए थे. साथ ही जिन-जिन लोगों के साथ बिजली के तार की चपेट में आकर…
ईचागढ़. सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड के लेपाटांड़ गांव के जाहेरथान के निकट निर्माणाधीन आदिवासी कला केंद्र भवन की छत की ढलाई 20 जुलाई को की गई थी और दूसरे ही दिन 21 जुलाई को छत की ढलाई ढह गयी. कला केंद्र भवन की छत गिरने के बाद इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीण अब भवन निर्माण की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि भवन का निर्माण काफी घटिया स्तर का किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कला केंद्र भवन के निर्माण में शुरू से ही…
