Jamshedpur.उलीडीह ओपी पुलिस ने मो. साकिब हुसैन उर्फ नागाड़ा को चोरी की तीन स्कूटी के साथ पकड़ा है. साकिब आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर के रहने वाला है. साकिब ने चोरी में अपने अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की बात भी पुलिस को बतायी है. उसकी निशानदेही पर पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. ओपी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को मानगो थाना क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी हो गयी थी. छानबीन के दौरान पता चला कि ओल्ड पुरुलिया रोड के मो. साकिब भी इसमें संलिप्त है. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी.…
Author: News Desk
Ranchi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बिहार में 2021 में हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की जब्ती से संबंधित एक मामले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक वरिष्ठ सदस्य को गिरफ्तार किया है. बुधवार को एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी. बयान के अनुसार, जून 2021 में दर्ज इस मामले में भाकपा (माओवादी) की विशेष क्षेत्र समिति के सदस्य उदय जी उर्फ राजेश कुमार सिन्हा को हथियार कानून, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अपराध कानून संशोधन अधिनियम और अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है. एनआईए के इस बयान में यह भी कहा गया है कि…
नक्सलियों का 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह चाईबासा.नक्सली नेता कामरेड जया हेम्ब्रम समेत तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की कल ( 25 जुलाई) बंदी है. नक्सलियों ने बिहार झारखंड बंद बुलाया है. जान ले कि नक्सली हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाते हैं. बंदी का ऐलान को देखते हुए झारखंड पुलिस सतर्क हो गयी है. इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा जिले के एसपी अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. पश्चिमी सिंहभूम भाकपा माओवादी नक्सलियों ने बैनर, पोस्टर लगाकर 25 जुलाई को झारखंड-बिहार…
Ranchi.जेएसएससी द्वारा झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. बता दें ये परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाने वाली थी. अब जेएसएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर इस बारे में सूचना दी है. नोटिस में ये भी बताया गया है कि नए एग्जाम डेट्स की घोषणा आयोग की वेबसाइट पर जल्द दी जाएगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 28 जुलाई को रांची जिले के विभिन्न केंद्रों पर झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाई थी. झारखंड में मैट्रिक स्तर के पदों के लिए इच्छुक…
Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने और जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए बुधवार को कई बैठकें कीं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी गुलाम अहमद मीर की अगुवाई में यहां सर्किट हाउस में पार्टी विधायकों के साथ बैठकों का सिलसिला चालू हुआ. पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव के अलावा झारखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की गयी. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से दो अगस्त तक चलेगा. यह…
चुनाव आयोग ने साहिबगंज और पाकुड़ डीसी से मांगी रिपोर्ट Ranchi. संथाल परगना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्ग विशेष के मतदाताओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में मिली शिकायत के बाद इसकी जांच के लिए सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिए गए हैं. साथ ही चुनाव आयोग के द्वारा अलग से टीम गठित कर इसकी जांच कराई जा रही है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग को मिली शिकायत पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गयी है और साहिबगंज में प्रारंभिक जांच शुरू भी हो गई…
Jamtada. साइबर थाना की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के पाकड़ीह में साइबर के अड्डे पर छापेमारी की. जहां से रंगे हाथ तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. पकडे़ गए साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 17 मोबाइल, 8 सिम, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है. पकड़े गए साइबर अपराधी बैंक के फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगाते थे और साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे.
Chaibasa. चाईबासा पुलिस ने छापेमारी कर 116 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासा टोंटो निवासी अविनाश गोप उर्फ हवड़ी और सदर थाना क्षेत्र के बड़ा नीमडीह निवासी विशाल साव शामिल है. मुफस्सिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने बताया कि बासा टोंटो और बड़ा नीमडीह क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री की सूचना थी. एसपी के निर्देशानुसार पर एक छापामारी टीम गठित की गयी. हेड क्वार्टर डीएसपी शिवेंद्र के नेतृत्व में सुबह मुफस्सिल थाना और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों…
Chaibasa. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंंतर्गत हाटगम्हरिया-जैंतगढ़ मार्ग पर दो ट्रेलर आपस में टकरा गये. इस हादसे में एक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. वहीं दूसरा ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. मृत्तक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत मदनपुर थाना के लालटेनगंज निवासी सोनू कुमार के रुप मे हुई है. वहीं दूसरे घायल चालक सह मालिक की पहचान कोडरमा जिला के मरकच्चो थाना अंतर्गत गोपीताड़ निवासी जानकी साव के रूप मे हुई है. घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सोनु कुमार ट्रेलर संख्या एनएल 01…
बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन योजना अब होगी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी. मंत्रिपरिषद ने राज्य के मंत्री समेत अधिकारियों को मोबाइल की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. पश्चिमी सिंहभूम में चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के साथ नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए पद सृजन करने की स्वीकृति दी गयी है. झारखंड के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में प्राध्यापक, सह प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक के खाली पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति नियमावली, 2024 की स्वीकृति दी गयी. मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन…
