Jamshedpur.मरीन ड्राइव बिंदाल मॉल स्थित बंजारा रेस्तरा एवं तमाशा पब का टर्फ एंड कैफे (बॉक्स क्रिकेट एवं बॉक्स फुटबॉल) का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, चेंबर के महासचिव मानव केडिया व राजेश वर्मा ने किया. अतिथियों ने कहा कि मेट्रो शहरों की तर्ज पर बनाये गये टर्फ (बॉक्स क्रिकेट एवं फुटबॉल) को काफी अच्छा रिस्पांस मिलेगा. टर्फ पर न केवल बच्चे बल्कि सभी वर्ग के व्यक्तियों के लिए खासकर कॉर्पोरेट मैच एवं किसी संस्था द्वारा भी मैच का आयोजन प्री बुकिंग कर आयोजित की जा सकती है. यहां क्रिकेट एवं फुटबॉल खेलते हुए लजीज ब्रेकफास्ट, फूड आदि का…
Author: News Desk
Medininagar. पांंकी थाना क्षेत्र के पांकी-बालूमाथ मुख्य मार्ग पर पुलिस ने 500 रुपये के 259 जाली नोट के साथ नंददेव साहू को गिरफ्तार किया है. नंददेव साहू चैनपुर थाना के सेमरटाड़ का रहनेवाला है. इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि सूचना मिली थी कि रांची से एक उम्र दराज व्यक्ति जाली नोट के साथ पांकी थाना के सोरठ के पास किसी वाहन से उतरकर पैदल जा रहा है. इस सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पांकी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया. छापामारी दल ने पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ पर निगरानी रखी.…
Ranchi.. पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद से उनकी राजनीति में इंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गयी है. श्री तिवारी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की और एक पुस्तक भेंट की. इसके बाद से चर्चा है कि सौरव तिवारी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनकी अमित शाह से मुलाकात उनकी राजनीति में आने का संकेत के रूप में देखा जा रहा है. श्री तिवारी ने पिछले वर्ष प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लिया था.
लोबिन का पार्टी विरोधी गतिविधि व बागी चुनाव लड़ना बना कारण भाजपा में रहते कांग्रेस पार्टी से हजारीबाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़े जेपी पटेल रांची. दल-बदल के मामले में झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बडा फैसला सुनाया है. बोरियो से झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम और मांडू से भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल (जेपी पटेल ) दोषी पाये गये हैं. स्पीकर रबींद्रनाथ महतो के न्यायाधिकरण ने गुरुवार को दोनों ही विधायकों की सदस्यता खत्म करने का आदेश सुनाया. स्पीकर ने दो दिनों तक लगातार दोनों ही मामले में संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत वादी व प्रतिवादी की…
पटना. भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में बड़ा एक्शन हुआ है. निगरानी विभाग की टीम ने कृषि विभाग के विभू विद्यार्थी और प्रधान लिपिक सत्यनारायण कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. दोनों एक शख्स से काम कराने के एवज मे तीन लाख रुपए बतौर घूस ले रहे थे. दोनों को गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गयी है, जहां पूछताछ के बाद उन्हें निगरानी की कोर्ट में पेश किया जाएगा. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है. निगरानी की टीम ने ऐसे की कार्रवाई निगरानी विभाग को दोनों के बारे में…
चाईबासा.स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी सी एम सी के मार्गदर्शन में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल का शुभारंभ हुआ. मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास का साधन है. ऑलराउंडर बनना आज के समय की मांग है. बच्चे अपना लक्ष्य ऊंचा रखें. कार्यक्रम के पर्यवेक्षक पी के भुइयां (प्रिंसिपल डीएवी नोवामुणडी )ने खेलों के शुभारंभ की घोषणा की. संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी सिजुआ, बरोरा ,सी एफ आर आई , बिष्टुपुर, जामाडोबा, नोवामुंडी, महुदा…
चाईबासा. खूंटपानी के मतकमहातु गांव में सर्पदंश से बच्ची (11) की मौत हो गयी. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतका गोमिता बिरुवा मंझारी थाना क्षेत्र के बुटका (हातनापी) गांव की रहनेवाली थी. वर्तमान में बच्ची अपनी दीदी और जीजा के घर मतकमहातु में रह रही थी. लोगों ने बताया कि बुधवार दिन के करीब तीन बजे बच्ची शौच करने के लिए खेत की ओर गयी थी. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया. कुछ देर बाद बच्ची खेत से लड़खड़ाते हुए घर पहुंची और खटिया पर लेट गयी. शाम करीब…
जमशेदपुर. एसडीओ (धालभूम) पारूल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को जादूगोड़ा के गोपालपुर गांव में स्थित एक आरा मिल में छापामारी की. छापामारी के दौरान टाल से काफी मात्रा में पेड़ की साबूत लकड़ियां मिलीं. कुछ लकड़ियों को परिसर में स्थित तालाब में डालकर रखा गया था. एसडीओ ने वहां काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ की. मिल मालिक भागीरथ भकत का बेटा पीयुष भकत वहां पहुंचा. एसडीओ ने उससे पूछताछ की, लेकिन उसने भी लकड़ियों के संबंध में जानकारी होने से इनकार किया. इसके बाद जादूगोड़ा पुलिस ने पीयुष भकत को हिरासत में ले लिया. एसडीओ…
आदित्यपुर. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला निवासी मंजूलता मिश्रा (26) ने बुधवार देर रात आत्महत्या कर ली. मंजूलता भुवनेश्वर में टीसीएस कंपनी में काम करती थी. फिलहाल वह वर्क फ्राॅम होम पर थी. मंजूलता ने इंजीनियरिंग के बाद टीसीएस कंपनी को ज्वाइन किया था.परिवार के लोग आत्महत्या का कारण टीसीएस कंपनी के अधिकारियों को मान रहे हैं. उनका कहना है कि मंजू पर काम का काफी दबाव था. इस कारण से वह पिछले कई दिनों से तनाव में रह रही थी और काफी परेशान रहा करती थी. घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी . पुलिस ने…
मंत्री बन्ना गुप्ता के एसएफसी गोदाम के निरीक्षण प्रतिवेदन से हुआ खुलासा जमशेदपुर. खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता के निरीक्षण प्रतिवेदन में बड़ा खुलासा किया गया है. इसमें कहा गया कि तत्कालीन मंत्री सरयू राय की जानकारी में अनाज जमीन में गाड़ा गया था. तत्कालीन मंत्री सरयू राय ने 1098.17 क्विंटल अनाज गाड़ने की अनुमति दी थी. यह भी कहा गया है कि उचित रखरखाव के अभाव में अनाज सड़ गया था और इसकी सूचना आप्त सचिव के माध्यम से तत्कालीन मंत्री सरयू राय को दी गयी थी. यह प्रमाणित करता है कि तत्कालीन मंत्री की उक्त घटनाक्रम में मौन सहमति…
