Author: News Desk

जमशेदपुर. एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को क्राइम मीटिंग की. एसएसपी ने बैठक में एसएसपी ने चार वर्ष से पूर्व से लंबित केस का समीक्षा की. लंबित कांड का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों का लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया. वहीं, नशीला पदार्थ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. इस दौरान उन्होंने लंबित केस का समीक्षा की. समीक्षा में जून माह में 27 केस का निष्पादन करने पर मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार को सम्मानित किया गया. मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार को लोकसभा चुनाव में भी बेहतर…

Read More

Chatra. झारखंड के चतरा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. शिला चौकी में तैनात जवान की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी आशीष कुमार सिंह के रूप में हुई है. सिमरिया पुलिस थाने के प्रभारी मयंक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे सिंह ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा के सदर अस्पताल भेजा गया है और आगे की जांच जारी है.

Read More

Ladakh.कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को द्रास पहुंचकर वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी. युद्ध के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले शहीद वीरों को याद किया. इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज लद्दाख की यह महान धरती आज कारगिल युद्ध के 25 साल पूरे होने की साक्षी बन रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि बहादुर जवानों को प्रणाम, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण की आहुति थी. उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. हमने केवल कारगिल…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जिला परिषद का कार्यालय  क्षेत्र अंतर्गत सरकारी राजस्व की चोरी कर कई ऐसे बहुमंजिला भवन बन रहे हैं,जिनका नक्शा भी स्वीकृत नहीं है. साथ ही कई ऐसे बहुमंजिला भवन बनाए जा रहे हैं  जिनकी जांच कराई जाए तो यह ज्ञात हो जाएगा कि नक्शा तो स्वीकृत है पर निर्माण में व्यापक विचलन हैं. जिला परिषद कार्यालय के अभियंता गण एवं संबंधित अधिकारी ना तो खुद अवैध भवन निर्माण एवं राजस्व चोरी की मामला पर सक्रिय हैं और ना ही शिकायत मिलने पर फुर्ती दिखाते हैं, जिससे शिकायतकर्ता का मनोबल गिरता है एवं वहीं दूसरी और…

Read More

Ranchi. अजय कुमार सिंह को झारखंड के डीजीपी के पद से हटा दिया गया है. 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को राज्य सरकार ने झारखंड के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. वह वर्तमान में सीआईडी के डीजी हैं. उनके पास एसीबी के डीजी का भी अतिरिक्त प्रभार है. अनुराग गुप्ता झारखंड के प्रभारी डीजीपी के तौर पर योगदान देंगे. सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. वर्तमान में झारखंड के डीजीपी 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष का प्रबंध निदेशक…

Read More

Jasidih.पश्चिम बंगाल के 24 परगना उत्तर जिला की युवती के साथ बिहार के जमुई जिला के मल्लेपुर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. इस संबंध पीड़ित युवती ने जसीडीह जीआरपी में बयान दर्ज कराते हुए पश्चिम बंगाल के 24 परगना नार्थ जिला के कस्वा थाना क्षेत्र के बालीगंज कस्वा निवासी पिंकी साव, हबला, मल्लेपुर निवासी रौशन कुमार, बाबा होटल के मालिक सहित तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर मल्लेपुर थाना को भेज दिया है. दर्ज मामले में पीड़िता ने कहा है कि 16 जुलाई को उसकी परिचित महिला के कहने पर…

Read More

मधुस्मिता परिदा एक वेब चैनल में पत्रकार के तौर पर कार्यरत थीं, पति के कई महिलाओं से थे संबंध Bhuvneshwar. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार शाम एक महिला पत्रकार ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शहर के बापूजी नगर के पास रेलवे ट्रैक से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. भुवनेश्वर पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने बताया कि महिला के पति को उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी…

Read More

Patna. बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को गुरुवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय द्वारा शाम को जारी एक पत्र में कहा गया कि विधान परिषद सदस्य जायसवाल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया है, और उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. चौधरी पिछले साल मार्च से भाजपा की बिहार इकाई का नेतृत्व कर रहे थे.

Read More

परिवार के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने दावा किया कि हमलावरों में कुछ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के थे Kolkata: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी में गुरुवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पेड़ से बांधकर लोगों के एक समूह द्वारा पिटाई किये जाने के बाद मौत हो गयी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार रात पड़ोसियों के साथ किसी विवाद को लेकर माणिक रॉय को सरिया और डंडों से पीटा गया. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक पुलिस दल ने बचाया और गंभीर हालत में जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल…

Read More

रांची.  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) रांची, धनबाद, लातेहार, लोहरदगा और चतरा जिले के रहने वाले 15 बड़े नक्सलियों की तलाश में है. इन नक्सलियों के सहयोगियों से एनआईए  जानकारी जुटाने में लगी है. एजेंसी ने पिछले दिनों कुछ सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. बता दें कि एनआईए झारखंड टेरर फंडिंग, माओवादी उग्रवाद और मानव तस्करी से संबंधित कई मामलों की जांच कर रही है. इन सभी मामलों में एनआईए ने कई जगहों पर छापेमारी भी की है. साथ ही कई नक्सली, उग्रवादी और टेरर फंडिंग से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

Read More