Author: News Desk

Jamshedpur : मंत्री बन्ना गुप्ता ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर मिडिल क्लास फॅमिली को टैक्स के बोझ से दबा दिया है, चुनाव जीतने के बाद लगा था कि टैक्स में राहत दी जायेगी. लेकिन यह उल्टा हो गया, लगता है कि मध्यम वर्ग के ऊपर चुनावी खर्च थोप दिया गया है. इस बजट में, कामगार और मजदूरों को फिर ठगा गया है. बजट को कांग्रेस के न्याय पत्र से चुराया गया है, जिसमें पहली नौकरी पक्की का वायदा था. झारखंड में केंद्रीय मंत्री चुनावी प्रभारी बने हैं, लेकिन झारखंड की…

Read More

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने कहा कि बजट केंद्र सरकार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक प्रतिस्पर्धा टिकाऊ बनाने वाला है. बजट से भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी. आयकर स्लैब में सहूलियत देने का केंद्र सरकार का प्रयास सराहनीय है. इससे मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचेगा. पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने तथा जीएसटी में सुधार करने की आम जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पायी है. केपिटल गेन पर टैक्स में वृद्धि से भी मध्यम वर्ग को नुकसान होगा. खुदरा कीमतों की वृद्धि की प्रवृति…

Read More

Bhuneshwar. ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ. विपक्षी बीजू जनता दल व कांग्रेस के विधायकों ने एक सरकारी अधिकारी के साथ कथित मारपीट के मामले में राज्यपाल रघुवर दास के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया. इस कारण विधानसभा में आज प्रश्नकाल व अन्य कार्यक्रम नहीं हो सके. आज सदन का काम निर्धारित समय पर साढ़े दस बजे शुरू हुआ. अध्यक्ष श्रीमती सूरमा पाढ़ी प्रश्नकाल कार्यक्रम शुरू करना चाहा. मंत्री रवि नारायण नायक सवाल का जवाब देने जा रहे थे कि विपक्षी दल की प्रधान सचेतक श्रीमती प्रमिला मलिक अपनी सीट पर…

Read More

Ranchi. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि यह आम बजट आम आदमी का बजट नहीं है. यह कुर्सी और सत्ता बचाओ बजट है. इस बजट से यह पूरी तरह से प्रतीत हुआ कि केंद्र की सत्ता अपनी स्थिरता के लिए इतनी डरी और सहमी हुई है कि उसे आंध्र प्रदेश को विशेष लाभ पहुंचाना है, साथ-साथ बिहार को भी. थोड़ा बहुत ओड़िशा के लिए भी. बाकी 27 राज्य गायब हैं. झारखंड जैसे राज्य जो सबसे ज्यादा खनिज संपदा देता है, उसकी कहीं कोई आवाज नहीं उठी. महाराष्ट्र जो पूरे देश का जीएसटी भरता है. उसके बारे…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को ऑनलाइन संबोधित किया. उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार की योजना हर लोगों तक पहुंचे यह पंचायत कार्यकर्ता सुनिश्चित करें. सरकार आज युवा, महिला, किसान, छात्र, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़ा सबके लिए योजना चला रही है. श्री सोरेन मंगलवार को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे. रांची…

Read More

New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार ने ‘कुर्सी बचाओ’ बजट पेश किया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी को खुश करने के लिए दूसरे राज्यों की कीमत पर खोखले वादे किए गए हैं. उन्होंने यह दावा भी किया कि यह बजट कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र और पिछले कुछ बजट की नकल है. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘सहयोगियों को खुश करने के लिए अन्य राज्यों की कीमत पर उनसे खोखले वादे किए गए. अपने मित्रों को खुश किया गया, ‘एए’ को लाभ दिया गया, लेकिन आम भारतीय को कोई राहत…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाले विभिन्न क्लब के लिए दान राशि में मंगलवार को वृद्धि की घोषणा की, जिसे पिछले साल के 70,000 रुपये से बढ़ाकर 85,000 रुपये कर दिया गया है. आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बनर्जी ने घोषणा की कि अगले वर्ष दान की राशि में 15,000 रुपये की वृद्धि की जाएगी, जिससे यह एक लाख रुपये हो जाएगी. बनर्जी ने बैठक के दौरान कहा, ‘‘पिछले साल दान राशि 70,000 रुपये थी और…

Read More

New Delhi.नीट-यूजी 2024 परीक्षा दोबारा नहीं ली जायेगी . सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने का निर्देश देने से मंगलवार को इनकार कर दिया. साथ ही, ऐसी मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया. शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रश्नपत्र के व्यवस्थित रूप से लीक होने और अन्य गड़बड़ियों को दर्शाने वाली कोई सामग्री रिकॉर्ड में नहीं है. कोर्ट के आदेश के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है. प्रधान न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला एवं न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने केंद्र और एनटीए की ओर से पेश…

Read More

Chaibasa.ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन अर्बन बैंक डेलीगेट का चुनाव जल्द होने को है. प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया है. यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चांद मोहम्मद मंगलवार को ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन चाईबासा इंजीनियरिंग विभाग के प्रत्याशी लालू कुजूर के पक्ष में राजखरसावां से लेकर तालाबुरु सेक्शन तक का दौरा कर सभी कर्मचारियों से मुलाकात की और प्रत्याशी लालू कुजूर के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि चुनाव जुलाई के अंतिम माह में होनेवाली की संभावना है.

Read More

Noamundi. नोवामुंडी थाना क्षेत्र के लखनसाई स्थित कुम्हारटोली में नशे में गाली-गलौज के बाद बड़े भाई ने पत्थर से कूचकर छोटे भाई की हत्या कर दी. घटना 19 जुलाई रात करीब आठ बजे की है. नोवामुंडी अस्पताल में सोमवार को उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने राज महाराणा के शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मृतक के छोटे भाई ने बताया कि शुकवार रात राज महाराणा नशे में गाली-गलौज कर रहा था. इसी दौरान बड़ा भाई संतोष महाराणा आया. राज को पहले लकड़ी से पीटा. जमीन पर गिरने के बाद पत्थर से सिर पर कूच दिया. पुलिस…

Read More