जमशेदपुर. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (FADA) जमशेदपुर के डायरेक्टर कृष्णा भालोटिया ने केंद्रीय अंतरिम बजट को उद्योग के लिए सकारात्मक बताया है. उन्होंने लहरचक्र से बातचीत में कहा कि इसका असर रोजगार, कौशल, एमएसएमई क्षेत्र को नयी ऊर्जा देगा. रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना और मुद्रा ऋण में वृद्धि से विकास तेज होगा. रोजगार सृजन होगा और उपभोक्ता के खर्च करने की शक्ति बढ़ेगी, जिसका असर बाजार में तेजी से रूप में सामने आयेगा. कृष्णा भालोटिया ने कहा कि यह बजट ऑटो रिटेल क्षेत्र के लिए आशा के साथ नयी चुनौतियां लेकर आया है. बजट में गरीब, महिलाएं, युवा…
Author: News Desk
आज का यह बजट रोज़गार सृजन ,उन्नत खेती, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, ऊर्जा उत्पादन, घरेलू उद्योगों ख़ासकर एम एस एम ई को बढ़ावा और युवाओं को उन्नत प्रशिक्षण देकर स्वरोज़गार सृजन के लिए ऐतिहासिक कदम है। सबसे उल्लेखनीय आदिवासी गाँवों में इंफ़्रास्ट्रक्चर का विकास कर पाँच करोड़ आदिवासी युवाओं का विकास करना है। ग्रामीण क्षेत्र के लिये यह एक बहुत बड़ा क्रांतिकारी कदम होगा। विवाद से विश्वास स्किम फिर से आएगी यह टैक्स संबंधी विवादों को कम करने में बहुत ही सहायक होगी। डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स में कई धाराओं को दंडमुक्त किया जाएगा जिससे भय का वातावरण कम होगा।…
जमशेदपुर. एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को पटमदा के कमलपुर थाना का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने केस से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये. एसएसपी ने आपराधिक आंकड़ों को भी देखा. उन्होंने हर हाल में क्राइम कंट्रोल करने का निर्देश दिया है. केस डायरी और अभिलेखों की जांच के दौरान एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की और लंबित मामलों, वारंट और कुर्की जब्ती का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. एसएसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और जब्त सामानों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर भी दिशा निर्देश भी दिया.…
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स)अनिल मोदी ने आज सदन में पेश आम बजट को एक संतुलित एवं विकासोन्मुखी बजट करार दिया है। उन्होंने कहा की बजट के प्रावधानों से स्पष्ट है की सरकार का ध्यान आधारभूत संरचना को मजबूत करने एवं स्किल डेवलपमेंट के ऊपर है। बजट में सरकार ने एम एस एम ई सेक्टर को बढ़ावा देने की बात की है एवं उसके लिए घोषणाएं भी की है जो की व्यापार जगत के लिए उत्साहजनक है। मुद्रा लोन का सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख तक किया जाना स्वागत योग्य कदम है।यह…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 18वीं लोकसभा का बजट 2024-25 में विशेष रूप से अन्नदाताओं, महिलाओं की समृद्धि, युवाओं के रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित करने वाला बजट है.’ भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि यह कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और लचीलापन, रोजगार एवं कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक न्याय, विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र, शहरी विकास, ऊर्जा संरक्षण, अवसंरचना, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास और नई पीढ़ी के सुधार, चतुर्दिक समृद्धि एवं सशक्त विकास को समर्पित बजट है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का बजट…
मनोहरपुर. मनोहरपुर में कुत्तों का उत्पात बढ़ गया है. सोमवार शाम को पागल कुत्ते के काटने से एक किशोर समेत तीन लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार कुत्ते ने पहले मनोहरपुर लाइनपार के उमर खान (7) को काट लिया. रात करीब 8 बजे मनोहरपुर डोंगाकाटा निवासी शिवकुमार बेक (37) एवं मनोहरपुर उंधन निवासी सोमा लुगून (37) को उसी कुत्ते ने गंभीर रूप से काट लिया. पीड़ित शिवकुमार ने बताया कि वह पैदल जा रहा था. इस दौरान कुत्ते ने काट लिया. सोमा ने बताया कि वह बाइक मनोहरपुर जा रही थी. कुत्ते…
घाटशिला. पूर्वी सिंहभूम में चौकीदार की नियुक्ति को लेकर घाटशिला अंचल कार्यालय में मंगलवार को बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ी. प्रखंड की पंचायतों से आये युवक और युवतियां आचरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अंचल कार्यालय में पहुंचे थे. सीओ निशांत अंबर आचरण, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थियों के मामले के निपटारे में जुटी थीं.
घाटशिला. अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय वनपट्टा को लेकर अभिलेख की समीक्षा की गयी. एसडीओ सच्चिदानंद महतो की अध्यक्षता में समीक्षा की गई. इस दौरान डीसीएलआर ने विभिन्न अंचलों तथा वन विभाग से प्राप्त अभिलेख की जांच की. इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए त्रुटिपूर्ण अभिलेखों को वापस वन विभाग एवं अंचल कार्यालय को अनुमंडल कार्यालय से किया गया. अगली बैठक 30 जुलाई को होगी. इसमें अनुमंडल कार्यालय के सभागार में वनपट्टा के लिए अभिलेखों की जांच की जाएगी. बैठक में घाटशिला अंचल अधिकारी निशांत अंबर, रेंजर विमद कुमार सहित अन्य…
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम के 55 सदस्यीय हिंदू धर्मावलंबियों का जत्था मंगलवार को द्वारका-सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए समाहरणालय परिसर से रवाना हुआ. डीडीसी मनीष कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी ने तीर्थ यात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर हटिया रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया. रांची से तीर्थ यात्रियों का दल रेल मार्ग से द्वारका-सोमनाथ जायेगा. झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट कॉर्पोरेशन और जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की ओर से सारे इंतजाम किये गये हैं. तीर्थ यात्रियों की उचित देखभाल के लिए नोडल अधिकारी के रूप में अमरनाथ…
जमशेदपुर. मच्छर जनित बीमारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है. मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान के साथ-साथ एंटी लार्वा छिड़काव किया गया. टीम ने मानगो व जुगसलाई मिलाकर टीम ने 409 घरों की जांच की. इसमें 15 घरों में डेंगू के लार्वा पाये गये. 5138 कंटेनर की जांच की गयी. इसमें 31 में डेंगू के लार्वा पाये गये. उन सभी टीम के सदस्यों द्वारा नष्ट किया गया. सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने बताया कि अभियान में सबकी सहभागिता जरूरी है. पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कुल आठ…
