जमशेदपुर।पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने केंद्रीय बजट 2024-25 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के करोड़ों युवाओं और किसानों को बरगलाने या यूं कहे तो ठगने का काम किया है. थोड़ा दूसरी भाषा में कहें तो मोदी सरकार ने युवाओं और किसानों को इस बजट के माध्यम से लॉलीपॉप थमा दिया है. मतलब आप लॉलपॉप का आनंद लिजिए और मस्त रहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में युवाओं से पहली नौकरी पक्की गारंटी का वादा किया था. मोदी सरकार ने इस बजट में उसका नकल किया…
Author: News Desk
Mumbai. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एफएंडओ (वायदा और विकल्प) प्रतिभूतियों पर एसटीटी (प्रतिभूति लेनदेन कर) में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद स्थानीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जैसे ही 2024-25 का बजट पेश करना शुरू किया, 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स में उछाल आया. हालांकि कुछ ही मिनटों में इसमें गिरावट आई और दोपहर के कारोबार में यह 1,266.17 अंक गिरकर 79,235.91 अंक पर आ गया. केंद्रीय बजट पेश किए जाने के साथ ही एनएसई निफ्टी में भी तेजी आई। हालांकि, जल्द ही उतार-चढ़ाव भरे रुझान सामने आए…
New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार महिलाओं के आवासीय संपत्तियों की खरीद पर शुल्क कम करने और इसे शहरी विकास योजनाओं का एक अनिवार्य घटक बनाने पर विचार करेगी. सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं द्वारा खरीदी जाने वाली संपत्तियों के लिए शुल्क कम करने वाले राज्यों को प्रोत्साहित करेगी. उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा, “हम उन राज्यों को प्रोत्साहित करेंगे जो उच्च स्टाम्प शुल्क वसूलना जारी रखते हैं ताकि वे सभी के लिए दरों को कम कर सकें और महिलाओं द्वारा खरीदी गई संपत्तियों…
New Delhi. आज 18वीं लोकसभा का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया. इस बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें थी. इस बजट में कई बारीक चीजों पर फोकस किया गया. क्या कुछ सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा लिथियम आयन बैटरी सस्ती हुई. 25 अहम खनिजों पर ड्यूटी खत्म, फिश फीड पर ड्यूटी घटी. हवाई में सफर करना अब महंगा हुआ. देश में बनने वाले चमड़े, कपड़ा और जूते सस्ते होंगे. सोना, चांदी पर 6% कम ड्यूटी. प्लेटिनम पर 6.4% ड्यूटी घटी. प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा. कैंसर के इलाज के लिए तीन और दवाओं पर…
जमशेदपुर। केंद्रीय बजट में बेरोजगारों, किसानों और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए कोई राहत की बात नहीं है बल्कि निराशा मिली है। रोजगार देने और युवाओं को प्रशिक्षण देने का वादा भी जुमला साबित होगा. जिसप्रकार पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार का हर वादा जुमला साबित हुआ है,खासकर बिहार और झारखंड को अनदेखी की गई है. आने वाले वक्त में देश के युवा और किसान बिहार और झारखंड के लोग भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे. समाजवादी चिंतक व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने आज पेश किए गए केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उक्त…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए 2024-25 के बजट को ‘विकास की नयी ऊंचाई’ पर ले जाने वाला महत्वपूर्ण बजट करार दिया और कहा कि यह समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है. उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ‘उत्प्रेरक’ का काम करेगा और विकसित भारत की नींव भी रखेगा. वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को इस बजट के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह…
New Delhi. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को घोषणा की कि सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए हर साल एक लाख छात्रों को सीधे ई-वाउचर दिए जाएंगे, जिसमें ऋण राशि का तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा. कौशल विकास क्षेत्र के लिए वित्त मंत्री द्वारा घोषित उपायों में 1,000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को ‘हब और स्पोक मॉडल’ में उन्नत करना, पाठ्यक्रम सामग्री को उद्योगों की कौशल आवश्यकताओं के…
स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये करने का ऐलान 7 से 10 लाख आमदनी पर 10 फीसदी, 10 से 12 लाख पर 15 फीसदी, 12 से 15 लाख पर 20 फीसदी और 15 लाख से अधिक की आमदनी पर 30 फीसदी टैक्स New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए नई कर व्यवस्था के तहत 3 लाख रुपये से अधिक आमदनी पर 5 फीसदी टैक्स लगाने का एलान किया है. हालांकि, नई टैक्स व्यवस्था के तहत आयकरदाताओं…
Jamui. जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के बनझुलिया गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में स्कॉर्पियो सवार आर्मी जवान अजित पांडेय और उसकी डेढ साल की बेटी अदिति की मौत हो गयी. स्कॉर्पियो में सवार परिवार के अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती काराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान अस्मिता कुमारी, बुलबुल देवी और नीरज पांडे के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्मी जवान अजित पांडेय स्कॉर्पियो से पूरे परिवार…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से गैंगरेप मामले में सजायाफ्ता श्रीकांत महतो व शिवकुमार महतो की जमानत रद्द कर दी. झारखंड हाइकोर्ट ने दोनों सजायाफ्ताओं को क्रिमिनल अपील की सुनवाई के दौरान जमानत दी थी. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षतावाली खंडपीठ ने झारखंड हाइकोर्ट द्वारा पूर्व में दी गयी जमानत को रद्द करते हुए श्रीकांत महतो व शिवकुमार महतो को चार सप्ताह में निचली अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया है. खंडपीठ ने पुलिस को निर्देश दिया है कि यदि दोनों सरेंडर नहीं करते हैं, तो पुलिस…
