Kharagpur. हाथियों को जंगलों में ही सीमित रखने और गांवों में प्रवेश करने से रोकने के लिए वन विभाग खाली जमीन में घास उगा रहा है. ये घास हाथियों की मनपंसद घास हैं, जिसे हाथी बडे़ चाव से खाते हैं. वन विभाग जमीन पर नेपिया और चड्डा प्रजाति का घास उगा रहा है. वन विभाग के अनुसार चांदड़ा रेंज गोलगोलचाटी, लालगढ़ रेंज के मथुरापुर, आड़ाबाड़ी रेंज के टुंगनी इलाके में मौजूद वन विभाग की जमीन पर इन दोनों प्रजातियों के घासों को उगाया जा रहा है. मेदिनीपुर वन विभाग की ओर से बांकुड़ा और रुपनारायण रेंज से इन दोनों प्रजाति…
Author: News Desk
रांची. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) को लेकर आज से ऑनलाइन आवेदन जमा होगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त है. जैक की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा लिया जायेगा. राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2016 में हुई थी. अब आठ वर्ष बाद परीक्षा के लिए आवेदन जमा लिया जायेगा. विज्ञापन के मुताबिक अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में पास मार्क्स लाना होगा. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के लिए प्रत्येक खंड में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा. इसी प्रकार एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 30 प्रतिशत तथा इडब्ल्यूएस,…
Ranchi. विभिन्न विभागों के लिए चयनित कुल 183 तकनीकी अभ्यर्थियों को सीएम हेमंत सोरेन 23 जुलाई को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. प्रोजेक्ट भवन के सभागार में समारोह होगा. इसमें नगर विकास विभाग के लिए 58 कनीय अभियंताओं, सहायक नगर निवेशक व नियोजक, परिवहन विभाग के लिए 40 एमवीआइ, पेयजल विभाग के लिए 22 कनीय अभियंता व एटीपी के लिए 28 एटीपी तकनीकी कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा.
Devghar. सावन महीना शुरू होते ही पूरी बाबानगरी शिवमय गयी है. सोमवारी से इस पावन मास के शुरू होने के कारण बाबा पर जलार्पण के लिए रविवार की देर रात से ही कांवरियों की कतार लगनी शुरू हो गयी थी. सुबह बाबा की सरदारी पूजा के बाद गर्भगृह का पट खुलते ही बोल बम के जयघोष से गूंजने लगे. सावन की पहली सोमवारी को करीब 90 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर मंगलकामना की. श्रावणी मेले से बाबा की स्पर्श पूजा बंद हो गयी, इसके बावजूद मुख्य व बाह्य अरघा से बाबा पर जल चढ़ाने के लिए भक्तों में उत्साह और…
Ranchi. वरीयता के आधार पर प्रमोशन के लिए योग्य पुलिस अफसरों की सूची सोमवार को पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दी है. इसके अलावा वैसे पुलिस अफसरों की सूची जारी की गयी है, जो प्रमोशन के योग्य नहीं हैं. वैसे पुलिस अफसरों का मामला अभी लंबित रखा गया है, जिनके खिलाफ वर्तमान में विभागीय कार्रवाई लंबित है. पुलिस मुख्यालय ने राज्य में 287 एएसआइ में से 167 को सब इंस्पेक्टर में प्रमोशन के लिए फिट पाया है. 89 एएसआइ को अयोग्य घोषित करने के साथ 41 एएसआइ का मामला लंबित रखा गया है.
Ranchi. झारखंड सरकार अपने कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देगी.योजना का लाभ देने का जिम्मा ‘टाटा एआइजी जेनरल इंश्योरेंस कंपनी’ को सौंपा गया है. योजना का लाभ राज्य सरकार के कार्यरत कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मिलेगा. प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार करेगी. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रीमियम का भुगतान खुद करना होगा. राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के लिए प्रीमियम राशि के रूप में 6000 रुपये का भुगतान बीमा कंपनी को करेगी. जबकि, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रीमियम का भुगतान खुद करना होगा. इसके अलावा राज्य विधानसभा के पूर्व सदस्य, राज्य सरकार के विभिन्न बोर्ड-निगम…
Jamshedpur. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने सोमवार को साकची में जेसीबी चलाकर बेसमेंट एवं ग्राउंड फ्लोर खाली कराया. टाइटन आई नामक दुकान और मिट्ठी मिर्ची नामक रेस्टोरेंट एवं रिलायंस फ्रेस का बेसमेंट खाली कराया गया अभियान चलाने के लिए एसडीओ ने मनीष खलको को बतौर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था. इस दौरान सिटी मैनेजर जॉय गुड़िया तथा अक्षेस के अभियंता एमएल प्रधान समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे. दोनों प्रतिष्ठानों को कई बार नोटिस देकर ग्राउंड प्लोर एवं बेसमेंट खाली कराने के लिए कहा गया. नोटिस के बाद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसी बीच हाई कोर्ट के…
Adityapur. अपराध नियंत्रण के लिए सरायकेला-खरसावां जिले के सभी थाना क्षेत्र में नई पहल प्रहरी की शुरुआत की है. इसकी शुरुआत सोमवार को आदित्यपुर से की गयी है. एसपी मुकेश लुणायत एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पैदल गश्त करते हुए क्राइम चेकिंग की. एसपी ने बताया कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में औचक क्राइम चेकिंग के उद्देश्य से पैदल मार्च किया गया. इस पहल में पुलिस मुख्य रूप से अड्डेबाजी, स्कूल-कॉलेज के पास छेड़खानी, अतिक्रमण समेत, अपराध नियंत्रण से जुड़े विषयों पर फोकस करेगी. इसमें एसपी द्वारा किसी भी थाना क्षेत्र के प्रभारी को औचक निर्देश जारी किया जाएगा कि वे अपने…
Kiriburu.किरीबुरु के युवक गुड्डू राय की इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में मौत हो गयी है. गुड्डू राय किरीबुरु के एक ठेका कंपनी के अधीन स्क्रीनिंग प्लांट में ऑपरेटर के रुप में कार्य करता था. उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं. वह अपनी सास के श्राद्धकर्म में शामिल होने पत्नी के साथ ससुराल गया था. इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद पहले हाजीपुर, फिर समस्तीपुर एवं उसके बाद पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान 21-22 जुलाई की रात लगभग एक बजे उसकी मौत हो गई. मौत के बाद बकाया पैसा को लेकर…
Chaibasa. चाईबासा-झींकपानी मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिंहपोखरिया गांव के पास मां भावनी शंकर यात्री बस से गिरकर खलासी सुनील चांपिया (26) की मौत हो गयी. वह नोवामुंडी थाना क्षेत्र के सरवाई गांव का रहनेवाला था. घटना सोमवार को दोपहर करीब एक बजे की है. उसका सिर और कमर में गंभीर चोट आयी थी. लोगों ने बताया कि बस चाईबासा से नोवामुंडी की ओर जा रही थी. रास्ते में सिंहपोखरिया के पास चलती बस से नीचे गिर गया. बताया कि खलासी बस के गेट के पास खड़ा था. उसे घटना स्थल से बेहोशी की हालत में उपचार कराने…
