Jamshedpur. स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता के साथ सावन की प्रथम सोमवारी पर भगवान शिव को जल अर्पित किया.स्वास्थ्य मंत्री कदमा के रंकिणी मंदिर में भोलेनाथ की पूजा करने पहुंचे थे. मंदिर के पुरोहित ने पूजा करायी. मंत्री ने शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित किया और राज्यवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की.
Author: News Desk
Gajipur. गाजीपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर ईयरफोन लगाकर गाना सुन रहे दो नाबालिगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. गाजीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीनदयाल पांडेय ने बताया कि नगर के रजदेपुर मोहल्ला निवासी दो दोस्त समीर (15) तथा जाकिर अहमद (16) रविवार की शाम रेलवे लाइन किनारे टहल रहे थे. उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों रेलवे लाइन पर बैठकर अपने-अपने कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुनने लगे. इसी बीच रेलवे लाइन पर ट्रेन आ गई और ईयरफोन कान में लगे होने के कारण…
Chakardharpur. नक्सलियों एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश की है. यहां सोनुवा-गुदड़ी मुख्य सड़क के झुंपरा गांव के पास लगने वाले साप्ताहिक हाट में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पोस्टर साटे और बैनर लगाए दिये. सोमवार को ग्रामीणों ने झुंपरा साप्ताहिक हाट परिसर में कई स्थानों पर नक्सली बैनर व पोस्टर सटे हुए पाया. इसके बाद यह खबर आसपास के क्षेत्र में फैल गयी. पोस्टरबाजी के कारण झुंपरा में सोमवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट देर से शुरू हुआ. नक्सलियों के द्वारा की गई पोस्टरबाजी का असर साप्ताहिक हाट पर पड़ा. हाट में काफी कम व्यापरी…
Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रंगदारी मांगने के एक मामले का उद्भेदन करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पांच आरोपियों को तिरुलडीह थाना क्षेत्र के बड़ालापांग मिडिल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से देसी कट्टा भी बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि पांचों लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. गिरफ्तार अभियुक्तों में बादल घोष, बानेश्वर नामता, राजेश नामता, सुनील कुमार महतो और मुगुल पुरान शामिल हैं. इनमें बादल घोष, बानेश्वर नामता और…
Bhagalpur. बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को गंगा नदी में स्नान करते समय चार युवकों की डूबने से मौत हो गई. चारों 15 से 20 साल की उम्र के थे. नौगछिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि युवक नया टोला गांव के थे जहां से 11 युवकों का एक समूह श्रावण मास के पहले सोमवार को स्नान करने के लिए पास के घाट पर पहुंचा था. झा ने कहा, स्नान के दौरान वे तेज धारा में बह गए. उनमें से सात तैरकर सुरक्षित निकल गए. राज्य आपदा राहत बल के गोताखोरों ने चार के शव नदी से बाहर…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विपक्ष पर ‘नकारात्मक राजनीति’ करने और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए संसद का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया तथा कहा कि संसद किसी ‘‘दल के लिए नहीं बल्कि देश के लिए है. संसद सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मंगलवार को पेश होने वाला केंद्रीय बजट अगले पांच वर्षों में सरकार की यात्रा की दिशा तय करेगा और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने की नींव रखेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद के पिछले सत्र के दौरान लोकसभा में…
भुवनेश्वर. ओडिशा की 17वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार को हंगामे के साथ हुई और विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) तथा कांग्रेस दोनों ने राज्यपाल रघुबर दास के अभिभाषण का बहिष्कार किया. विपक्ष ने दास के बेटे पर पुरी में राजभवन के एक अधिकारी से मारपीट करने के आरोपों के बावजूद उस पर कथित तौर पर कार्रवाई न करने को लेकर राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया. जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के नेता और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक की अगुवाई में उनकी पार्टी विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया. बीजद सदस्यों के बाद…
Ranchi. रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली डंगरा टोली में स्थित अर्बन रिट्रीट गेस्ट हाउस में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा है. यह कार्रवाई सिटी डीएसपी केवी रमण के नेतृत्व में हुई, जहां से पुलिस ने छह लड़कियों सहित 10 को गिरफ्तार किया. पकड़ी गयी लड़कियां बंगाल की रहने वाली हैं. होटल संचालकों की मदद से उन्हें होटल में रख कर वहां ग्राहक बुला कर देह व्यापार करवाया जा रहा था. गेस्ट हाउस में छापा मारने से पूर्व पुलिस की टीम देर रात तक रेकी करती रही. इस दौरान गेस्ट हाउस में लगातार लड़कियों का आना जाना लगा…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने कांवर यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों व भोजनालयों के मालिकों के नाम प्रदर्शित करने संबंधी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी. इसके साथ ही न्यायालय ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के इन निर्देशों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी किया. तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है जिसमें कहा गया है कि कांवर यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों को अपने मालिकों के…
NewDelhi.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सरकारी कर्मचारियों के संघ की गतिविधियों में शामिल होने पर लगी रोक हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का सोमवार को स्वागत किया. आरएसएस ने कहा कि फैसले से देश की लोकतांत्रिक प्रणाली मजबूत होगी. उसने पूर्ववर्ती सरकारों पर अपने राजनीतिक हितों के कारण सरकारी कर्मचारियों को संघ की गतिविधियों में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित करने का आरोप भी लगाया. प्रतिबंध हटाने संबंधी सरकारी आदेश के सार्वजनिक होने के एक दिन बाद आरएसएस प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने एक बयान में कहा, सरकार का ताजा फैसला उचित है और यह भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत…
