Author: News Desk

New Delhi. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेंगी. इस बार निर्मला सीतारमण लगातार 7वीं बार बजट पेश करके पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ेंगी. मोरारजी देसाई ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल तक वित्त मंत्री के तौर पर लगातार छह बार बजट पेश करके रिकॉर्ड बनाया था. निर्मला सीतारमण के नाम सबसे लंबा भाषण देने का भी रिकॉर्ड है. मंगलवार को संसद में बजट पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 को…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल के आलू कारोबारियों ने दूसरे राज्यों के कारोबारियों को आलू बेचने में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के कथित उत्पीड़न को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है. कारोबारियों की हड़ताल से आलू की पहले से ही बढ़ी कीमतों में और बढ़ोतरी होने की आशंका है. आकार और किस्म के हिसाब से ये कीमतें 36-40 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच हैं. प्रगतिशील आलू व्यापारी संघ (पीपीटीए) ने रविवार से हड़ताल का आह्वान किया है. संगठन का आरोप है कि अधिकारी आलू लादकर पड़ोसी राज्यों में जाने वाले ट्रकों को ‘अवैध रूप से’ रोक रहे हैं. पीपीटीए के…

Read More

Bhuneshwar. ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने राज्य की जनता को आश्वासन दिया कि सात जुलाई को पुरी स्थित राजभवन में एक सरकारी अधिकारी पर कथित हमले में संलिप्त लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के दौरान राज्यपाल रघुवर दास के बेटे ललित दास द्वारा एक सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) के साथ कथित तौर पर की गई मारपीट के बाद विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है. बीजद और कांग्रेस सदस्यों ने ललित दास के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में विधानसभा से बहिर्गमन…

Read More

Ranchi. सहायक पुलिसकर्मियों ने सोमवार को अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी है. सहायक पुलिसकर्मियों के मानदेय में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की गयी है. पहले इन्हें 10 हजार रुपये मिलते थे, अब सरकार 13 हजार रुपये देगी. इन्हें सरकारी पुलिसकर्मियों की तरह वर्दी भत्ता मिलेगा. साथ ही पहले दुर्घटना में मेडिक्लेम के आधार पर मिलने वाली 50 हजार की राशि बढ़ाकर एक लाख कर दी गयी है और मौत पर मिलने वाली राशि दो लाख से बढ़ा कर चार लाख की गयी है. पिछले वर्षों में ड्यूटी के दौरान मरनेवाले 12 सहायक पुलिसकर्मियों को यह राशि…

Read More

खूंटी. अड़की पुलिस ने डोडा की तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में डौडीह निवासी सामू पहान, हितडीह निवासी सिंगा मुंडू, किताहातू निवासी जगमोहन मुंडा और पंगुरा निवासी निपुन मांझी शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से एक पिकअप पर 45 बोरी में लदे 791.560 किलोग्राम डोडा बरामद किया है. जब्त डोडा की कीमत 1.18 करोड़ रुपये आंकी गयी है. खूंटी पुलिस के अनुसार तस्कर रविवार की देर रात वाहन पर डोडा लादकर खूंटी से तमाड़ होते हुए बुंडू की ओर जा रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही एसडीपीओ वरुण रजक के निर्देश पर अड़की…

Read More

Jamshedpur. मुसलमान-आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक सैयद दानियाल दानिश ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का ऑनलाइन मुकदमा कदमा थाना में दर्ज कराया है. मानगो निवासी सैयद दानियाल दानिश वर्तमान में बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालने के लिए झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर उन्हें देश से बाहर कराने का आदेश पारित करवाया है. उन्होंने बताया कि उनको मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि 21 जुलाई को कोलकाता के शहीद दिवस रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश…

Read More

Jamshedpur.एसएसपी किशोर कौशल सोमवार को अचानक गोलमुरी पुलिस लाइन पहुंचे. एसएसपी ने परिसर में गंदगी समेत कई प्रकार की कमियों को देख तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिये. पुलिस लाइन में फैली गंदगी देख एसएसपी भड़क गये. उन्होंने पुलिस लाइन के मेजर को जल्द सफाई कराने के निर्देश दिये. परिसर में फैली झाड़ियों को कटवा कर परिसर में सुंदर बनाने को कहा. इस दौरान एसएसपी ने पुलिस लाइन में डिजिटल बोर्ड लगाने और परिसर को सुंदर बनाने का निर्देश दिये है. एसएसपी ने बताया कि पुराने समय का भवन होने के कारण कई चीजों को बदलने की जरूरत है. दोनों…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार की देर शाम खेलने के दौरान बच्चे की करंट लगने से मौत हो गयी है. मृत बच्चे की पहचान प्रसन्नजीत सरकार (8) पिता विश्वजीत सरकार के रूप में हुई है. घटना सोमवार देर शाम करीब 6 बजे की है. बताया जा रहा है कि करंट लगने के करीब एक घंटे तक बच्चा मंदिर परिसर में ही तड़पता रहा. आसपास मौजूद लोगों एवं श्रद्धालुओं ने उसे अस्पताल भी नहीं पहुंचाया. अंततः उसकी मौत हो गयी. समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी.

Read More

गोइलकेरा. सावन की पहली सोमवारी पर महादेवशाल धाम में भक्तों की भीड़ रविवार रात से उमड़ गयी थी. हर-हर महादेव के नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा. सोमवार को महादेवशाल मंदिर में करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने सोमवार तड़के 4 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए. कपाट के खुलते ही हर-हर महादेव, भोलेनाथ की जय-जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. मंदिर में जलाभिषेक के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही. पूजा-अर्चना के बाद मेले में…

Read More

राजमहल. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर झारखंड पुलिस में सिपाही की बहाली होगी. सरकार 21 वर्ष से लेकर 49 साल तक की सभी महिलाओं को हमारी सरकार सम्मान राशि देगी, इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब शहर से लेकर गांव भी रोशन होंगे. ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी. मीटर की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उसे तीन दिन के भीतर ठीक कर दिया जायेगा. 24 जुलाई को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव लायेंगे. सीएम ने यह बातें बरहेट के कार्यक्रम…

Read More