बंदगांव. भाकपा माओवादी नक्सलियों ने 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद और 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह बनाने का ऐलान किया है. इसे लेकर नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम के कराइकेला थाना क्षेत्र में पोस्टर और बैनर लगाये हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी नक्सलियों ने सोमवार देर रात कराइकेला थाना क्षेत्र की ओटार पंचायत के महालीसाई चौक समेत आसपास पोस्टरबाजी की है. इस मौके पर नक्सलियों ने बुकलेट भी छोड़ा है. पोस्टर लगाने की सूचना मिलने पर कराइकेला के थाना प्रभारी अंकित कुमार गांव पहुंच कर बैनर, पोस्टर…
Author: News Desk
चौका. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत ईचागढ़ प्रखंड से 6,कुकड़ू प्रखंड से 8 एवं नीमडीह प्रखंड से 6 चयनित हिंदु धर्मावलंबी द्वारका सोमनाथ तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुए. सभी धर्मावलंबियों को मंगलवार को चौका मोड़ एनएच 33 से रांची हाटिया रेलवे-स्टेशन के लिए ईचागढ़ बीडीओ किकू महतो ने हरी झंडी दिखाकार रवाना किया. तीर्थ यात्रियों के लिए पर्यटन विशेषज्ञ गौरव साव को नोडल पदाधाकारी के रुप में नामित किया गया है. जिसमें तीर्थ यात्रियों को द्वरका सोमनाथ का यात्रा पूर्ण होने तक संपूर्ण यात्रा अवधि में तीर्थ यात्रियों के साथ मौजूद रहते हुए,उसका उचित निगरानी सुनिश्चित करेंगे. समय-समय…
जैंतगढ़. चंपुआ रेंज के उखुंदा सेक्शन ज्योतपुर के पास 27 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों का झुंड तीन ग्रुप में बंटकर नुकसान पहुंचा रहा है. एक में ग्रुप में 11, दूसरे में 9 और तीसरे में 7 हाथी हैं. हाथियों के झुंड से दर्जनभर गांव परेशान हैं. हाथियों के उत्पात के कारण शाम होते ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर जा रहा है. सोमवार की देर रात 11 हाथियों के झुंड ने ज्योतिपुर सबबिट क्षेत्र के बालीपोसी, निशागड़िया, मोपाडी इलाके में एक एकड़ धान की फसल को नष्ट कर दिया. वहीं बालीपोसी गांव के 4, निशागड़िया में 2…
गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा प्रखंड तथा अंचल कार्यालय के लिपिक, अनुसेवक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता के हड़ताल पर चले जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड, अंचल एवं अनुमंडल कार्यालय के लगभग लिपिक हड़ताल पर हैं. इससे सरकार द्वारा चौकीदार की निकाली गयी बहाली के लिए कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनाने के लिए युवक-युवतियों की भीड़ अंचल कार्यालय में दिन भर लग रही. ग्रामीणों ने कहा कि लिपिकों की हड़ताल पर जाने से कार्यालय का कामकाज ठप हो गया है. हालांकि प्रयास रहेगा कि बच्चों का सर्टिफिकेट समय से निकल जाय. कैरेक्टर सर्टिफिकेट के लिए जितने…
जमशेदपुर. भाजयुमो झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने केन्द्रीय आम बजट राष्ट्रहित के लिए सर्वाेपरि बजट बताते हुए इसका स्वागत किया हैं. साथ ही कहा कि बजट 2024-25 में हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है. यह बजट किसान, शिक्षा, व्यपार के आलावे मध्यम वर्गीय लोगो के स्वरोजगार के क्षेत्र मे कारगर साबित होगा. केंद्र सरकार ने दवाये सस्ती करने और कैंसर जैसे इलाज मे छुट्ट देने की बात कही है जिससे गरीब जनता को सबसे अधिक राहत मिलेगी. देश की महंगाई खत्म करने का भी प्रयास किया गया है जिसका दुरगामी परिणाम सुखद और संतोषजनक…
Ranchi.कांग्रेस की झारखंड इकाई ने मंगलवार को केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें इस राज्य और उसके लोगों की पूरी तरह उपेक्षा की गयी है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में 2024-25 का बजट पेश किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘ केंद्रीय बजट में झारखंड के लिए कुछ नहीं है. राजनीतिक दबाव में बिहार और आंध्र प्रदेश को बहुत कुछ दिया गया है लेकिन आदिवासी बहुल इस राज्य को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘झारखंड केंद्र की उदासीनता का शिकार हुआ है क्योंकि…
New Delhi..संसद में मंगलवार को पेश केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने इसे रामराज्य की अवधारणा को साकार करने वाला बताया वहीं समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इसे मायूस करने वाला और निरर्थक करार दिया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संसद में पेश किये गए केंद्रीय बजट को 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृत काल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट बताया है. योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
Jamshedpur. संसद में मंगलवार को पेश केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है. यह विकसित भारत के भविष्य निर्माण का बजट है. आदिवासियों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत करने का ऐलान बड़ी पहल है. 11 लाख करोड़ से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 25,000 ग्रामीण बस्तियों को सभी मौसमों के अनुकूल सड़कें उपलब्ध कराई जाएंगी. पूर्व मंत्री ने केंद्रीय बजट को 140 करोड़ देशवासियों की…
केंद्रीय आम बजट को सर्वसमावेशी बताते हुए युवा भाजपा नेता अंकित आनंद ने इसका स्वागत किया. कहा कि आयकर स्लैब में सुधार मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कारगर और उपयोगी कदम है. बजट में युवाओं के लिए विशेष सौगात निहित है. देशभर में एक करोड़ युवाओं को 12 महीने की इंटर्नशिप की घोषणा कौशल दक्षता की दिशा में ऐतिहासिक प्रयास है. इससे बड़ी कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को 12 महीनों का प्रशिक्षण कराया जायेगा, जिसमें प्रति माह 5 हज़ार रुपये का स्टाईपेंड देय होगा. 2024 का यह बजट युवा, किसान, गरीब और छात्रों के हित में है. सूबे…
New Delhi. सरकार ने मंगलवार को देश में आदिवासी समुदायों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की घोषणा की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपने बजट भाषण में इस कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य आदिवासी बहुल गांवों एवं आकांक्षी जिलों में आदिवासी परिवारों को पूरी तरह से इसके दायरे में लाना है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दायरे में 63 हजार आदिवासी बहुल गांव आयेंगे जिससे पांच करोड़ जनजातीय लोगों को लाभ मिलेगा.
