New Delhi. भोजपुरी सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवि किशन ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए लोकसभा में एक निजी सदस्य विधेयक पेश किया है ताकि इसे आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जा सके. रवि किशन ने शुक्रवार को संविधान (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया और कहा कि वह इस बात को रेखांकित करना चाहते हैं कि भोजपुरी भाषा बकवास गीतों के बारे में नहीं है, बल्कि इसका एक समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास और साहित्य है जिसे बढ़ावा देने की आवश्यकता है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद ने बातचीत में…
Author: News Desk
Kiriburu. सरकारी राशन नहीं मिलने और पानी की समस्या की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है. गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल के नेतृत्व में आठ गांवों के ग्रामीणों नही 29 जुलाई की सुबह से अनिश्चितकालीन सड़क जाम करने का फैसला लिया है. सड़क जाम सलाई चौक के पास किया जाएगा. यह जानकारी मुखिया राजू सांडिल ने दी है. उन्होंने कहा कि गंगदा पंचायत के कुम्बिया, चुर्गी, ममार, लेम्ब्रे, दुईया, दोदारी, हिनुवा, सलाई के ग्रामीणों को कई माह से सरकारी राशन नहीं मिला है. पंचायत के सभी गांवों में शुद्ध पेयजल की भी समस्या है. इस समस्या के समाधान के…
New Delhi. केंद्र सरकार ने खानों की बिक्री के तीसरे चरण के तहत तीन महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी रद्द कर दी है. इनमें एक जम्मू-कश्मीर की लिथियम खान भी शामिल है बोलीकर्ताओं की संख्या निर्धारित से कम होने की वजह से सरकार ने नीलामी रद्द की है.सरकार यह नीलामी स्वच्छ विकल्प और महत्वपूर्ण खनिजों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए करने जा रही है. इन ब्लॉक की नीलामी रद्द जिन तीन ब्लॉक की नीलामी रद्द की गई है उनमें जम्मू-कश्मीर में सलाल-हैमना लिथियम, टाइटेनियम और बॉक्साइट (एल्युमिनस लेटराइट) ब्लॉक, झारखंड में मस्कानिया-गरेरियाटोला-बारवारी पोटाश ब्लॉक और तमिलनाडु में…
New Delhi. दिल्ली पुलिस ने रविवार को उस कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके ‘बेसमेंट’ में शनिवार को पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की मौत हो गई. बेसमेंट में जलभराव के कारण जान गंवाने वाले तीनों छात्रों की पहचान हो गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डालविन हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रेया यादव यूपी के अंबेडकरनगर की रहने वाली थी. जबकि तान्या सोनी तेलंगाना और नेविन डालविन केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले थे. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कोचिंग सेंटर…
Chakulia. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हाथी के हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी एक वन अधिकारी ने रविवार को दी. अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह चौठिया गांव के पास जंगल में गए 70 वर्षीय एक व्यक्ति को एक हाथी ने कुचल दिया. उन्होंने बताया कि हाथी ने बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए कुछ दूर ले गया जिसके बाद उनकी मौत मौत हो गई. एक अन्य घटना में, शनिवार देर रात दिघी गांव में एक हाथी के हमले में एक…
देश के संघीय ढांचे पर मोदी की खंडित सरकार का एक और हमला! जमशेदपुर । दिल्ली में चल रहे नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक का विपक्षी इंडिया गठबंधन ने बहिष्कार किया है. इस बीच पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर केंद्र सरकार की नीति पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को पंगु बनाने की कोशिश ना करे. उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में नीति आयोग ने विपक्षी शासित राज्यों के साथ जो भेदभाव किया है. वह संघीय ढ़ाचे के नीति के विपरीत है. दस…
Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र (लो प्रेशर) बन रहा है. इसका असर 31 जुलाई तक दिख सकता है. इस कारण 30 जुलाई को कोल्हान के तीनों जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 31 जुलाई को राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. एक अगस्त से मॉनसून सामान्य रहेगा. अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान नहीं है. अभी झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. पिछले 24 घंटे में कोल्हान वाले इलाकों में अच्छी बारिश हुई. सरायकेला के कई हिस्सों में 70 से…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला ओपी थाना क्षेत्र के पंचपहिया अंतर्गत भाकपा माओवादी नक्सलियों ने शनिवार की देर रात बैनर और पोस्टर लगाकर शहीदी सप्ताह मनाने का आह्वान किया हैं. नक्सलियों के द्वारा की गई पोस्टरबाजी से लोगों में भय व्याप्त है. शनिवार की देर रात भाकपा माओवादी नक्सलियों ने मनोहरपुर के जराईकेला ओपी थाना क्षेत्र के पंचपहिया गांव के स्कूल से लेकर डोमलाई गांव और जराईकेला के विभिन्न जगहों पर भारी संख्या में बैनर पोस्टरबाजी की है. इसके साथ ही नक्सलियों ने बुकलेट भी छोड़ा है. इसमें नक्सलियों ने आदिवासी भाषाओं उपयोग करते हुए में पोस्ट किया है.…
संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण वहां पर आदिवासियों की आबादी तीव्र गति से घट रही है। इस संबंध में गोड्डा के सांसद निशीकांत दूबे के द्वारा संसद में दिया गया वक्तव्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। सन 2000 से लेकर अद्यतन जनगणना में संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 36% से घटकर 26% हो जाना अत्यंत चिंता जनक है । सच तो यह है की बांग्लादेशी घुसपैठ सिर्फ संथाल परगना तक सीमित न होकर पूरा झारखंड इससे बुरी तरह प्रभावित है यह झारखंड के लिए खतरे की घंटी है। इस घुसपैठ से कोल्हान भी अछूता नहीं है । जमशेदपुर…
New Delhi. मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार शाम को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाली दो छात्राओं की मौत हो गयी जबकि एक अन्य छात्र का पता नहीं चल सका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के अनुसार, शाम करीब सात बजे ‘राव आईएएस स्टडी सेंटर’ नामक कोचिंग से जलभराव की सूचना मिली. मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम.हर्षवर्धन ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें शाम सात बजे एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने…
