Author: News Desk

Ranchi. मॉनसून सत्र के दूसरे दिन चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश होगा. इसके अलावा विधानसभा में आज बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला गरमा सकता है. रविवार को भाजपा विधायकों की बैठक हुई. इसमें सदन को लेकर रणनीति बनी. भाजपा संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर सदन के बाहर और अंदर आक्रामक रहेगी. भाजपा इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगेगी. इसके साथ ही रोजगार जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनी है.

Read More

Ranchi. नक्सलियों का शहीद सप्ताह 28 जुलाई से शुरू हो गया है. यह तीन अगस्त तक चलेगा. पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा को लेकर सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया है. आइजी अभियान एवी होमकर ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नक्सलियों ने सारंडा और कोल्हान में पोस्टर और पंपलेट बांट कर दहशत फैलाने का प्रयास किया है. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं नक्सली होमकर ने कहा शहीद सप्ताह के दौरान नक्सली सरकारी संपत्ति जैसे सड़क, पुल-पुलिया, रेलवे, थाना सहित अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि नक्सली विशेषकर…

Read More

Gumla. तपकारा थाना क्षेत्र के लोहाजिमी जंगल में रविवार को जंगली हाथी ने रूगड़ा चुनने गयी महिला पोलो मुंडाइन (55) को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. महिला लोहाजिमी स्थित मुखिया टोली की रहनेवाली थी. पोलो मुंडाइन कुछ महिलाओं के साथ जंगल के किनारे मवेशी चराने गयी थी. इसी दौरान वह जंगल के अंदर रूगड़ा चुनने चली गयी, तभी हाथी ने उसे सूंढ़ से उठाकर पटक दिया और पैर से कुचल दिया. ग्रामीणों के अनुसार, हाथी ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीण पहुंचे. घटना की सूचना पुलिस व वन…

Read More

Jamshedpur. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को डूरंड कप का रंगारंग उद्घाटन समारोह हुआ. उद्घाटन समारोह के दौरान में भारतीय सेना ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन दिखाया. सेना का अद्भुत शौर्य व साहस दिखा. कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह में कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया. उद्घाटन समारोह के बाद जेएफसी ने डूरंड कप के ग्रुप डी मुकाबले में असम राइफल्स की टीम के खिलाफ जीत दर्ज की. डूरंड कप के मैच को लेकर बड़ी संख्या में शहर के लोग स्टेडियम पहुंचे थे.…

Read More

Ranchi. रांची के वीर बुद्धू भगत स्विमिंग स्टेडियम में आयोजित 14वीं जूनियर व सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया गया. इसमें 489 अंक के साथ टाटा स्टील ओवरऑल चैंपियन बना. वहीं बेस्ट स्विमर ग्रुप फोर के बालक वर्ग में अयान गांधी ने दो स्वर्ण व बालिका में स्नेहा मजूमदार ने तीन स्वर्ण पदक जीता. ग्रुप चैंपियनशिप बालक व बालिका में रांची विजेता और टाटा स्टील उप विजेता बना. बेस्ट स्विमर गुप थ्री के बालक में अर्णव आनंद पांच स्वर्ण व बालिका में रिचा साहू ने दो स्वर्ण पदक जीता. वहीं बेस्ट स्विमर ग्रुप वन के बालक में…

Read More

Jamshedpur. घासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा कल्याण मंत्री दीपक बिरुवा और पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही विसंगति को दूर करने की मांग की. इसको लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल को मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के लोग एकजुट होकर आधारभूत बात रखें. पूर्व में जारी दो या तीन पीढ़ी की जारी जाति प्रमाण पत्र दें, ताकि सदन में जोरदार तरीके से बात रख सकें.

Read More

Adityapur. आरआइटी थाना क्षेत्र से रविवार को दु:खद घटना सामने आयी. यहां आसंगी स्थित खरकई नदी पर पिछले साल बने दूसरे चेक डैम पर नहाने गये दो नाबालिग छात्र डूब गये. दोनों में से एक एसएन हाई स्कूल में और दूसरा विक्टोरिया स्कूल का छात्र था. आदित्य महतो टीएफए में खेलता था. वह फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था. ईच्छापुर के आदित्य महतो उर्फ भोलू और सुमित मोदी उर्फ गोलू अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ चेक डैम पर नहाने गये थे. सभी पैदल ही दोपहर में घर से निकले थे. चेक डैम की दीवार पर से फिसल कर एक किशोर…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम पुलिस व सुरक्षा बलों ने रविवार को टोंटो थानांतर्गत तुम्बाहका व प्रधानघाट के पास जंगल में सर्च अभियान चलाया, जिसमें पांच किलोग्राम का एक आइइडी बरामद किया. इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता विध्वंसक गतिविधियों के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील हैं. लिहाजा नक्सलियों के खिलाफ वर्ष 2023 से ही नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. 10 अक्तूबर 2023 से नक्सलियों के खिलाफ गोइलकेरा व टोंटो क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया…

Read More

Chaibasa. टुंगरी स्थित कला एवं सांस्कृतिक भवन हरिगुट्टू में रविवार को दो दिवसीय कोल्हान लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ. यह कार्यक्रम पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र भारत सरकार सांस्कृतिक मंत्रालय और जीवन ज्योति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुआ. मुख्य अतिथि समाजसेवी सुशील पूर्ति, विशिष्ट अतिथि हो साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली, नीमडीह पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवगम व सतीश सामड ने संयुक्त रूप से मांदर व नगाड़ा बजाकर महोत्सव का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि श्री पूर्ति ने कहा कि आज हम अपने समाज, अपनी संस्कृति और अपनी सभ्यता के लोकार्पण हैं. क्योंकि आज की तारीख में अगर हम अपनी संस्कृति…

Read More

Chaibasa. बोकारो इस्पात संयंत्र के झारखंड खान समूह के तहत आने वाले गुवा अयस्क खदान ने 28 जुलाई को कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित खान सुरक्षा पुरस्कार-2024 में ओपन कास्ट मीडियम केटेगरी माइंस में प्रथम पुरस्कार जीता है. कार्यक्रम खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) की ओर से अखिल भारतीय खान सुरक्षा संघ द्वारा आयोजित की गयी थी. यह पुरस्कार बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अतानु भौमिक की उपस्थिति में प्राप्त किया. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (खान) जे दास गुप्ता, अधिशासी निदेशक (कोलियरीज) अनूप कुमार, मुख्य महाप्रबंधक…

Read More