Author: News Desk

चक्रधरपुर. आनंदपुर के नारायण टोला निवासी बनमाली राउत (36) ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, बनमाली सुबह में नशे की हालत में घर आया था. किसी से कुछ कहे बिना अपने घर के कमरे में घुस गया. दरवाजे को सटाकर अंदर फांसी लगा ली. कुछ समय बाद उसके मंझले भाई के पुत्र रितिक राउत ने जब अपने चाचा के कमरे का दरवाजा खोला, तो देखा चाचा गमछे को फंदा बनाकर छत से झूल रहे हैं. बनमाली को किसी तरह उतारा गया. उस समय उसकी सांस चल रही थी. सूचना मिलने पर घर के लोगों ने…

Read More

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद तथा बंदगांव प्रखंड के मतकमबेड़ा गांव में रविवार देर रात दो लोगों को जहरीले सांप ने काट लिया. इसके बाद सोमवार की सुबह दोनों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उपचार किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जामिद गांव निवासी वृहस्पति गोस्वामी तथा मतकमबेड़ा गांव निवासी शांति सामड को सांप ने काट लिया. मतकमबेड़ा गांव के शांति सामड ने बताया कि उनके बच्चे जमीन पर सो रहे थे, जबकि वह खटिया पर सो रही थी. इसी दौरान रात तीन बजे जब नींद खुली, तो बच्चों के पास कुछ होने का अहसास…

Read More

चाईबासा. महुलसाई के पास रेल ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़ा 13 वर्षीय किशोर समीर मुदुईया हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. इससे उसका पूरा शरीर झुलस गया है. घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है. समीर मूल रूप से तांतनगर ओपी क्षेत्र के कुंबराम गांव रहनेवाला है. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है. चिकित्सकों ने बताया कि बालक का शरीर 95 प्रतिशत झुलस गया है. लोगों ने बताया कि बालक समीर मुदुईया कुछ दिन पहले अपनी मां…

Read More

Jamshedpur– पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा झारखंड में आलू भेजने पर रोक लगाने से पूरे जमशेदपुर में आलू की किल्लत हो गई है और आलू के दाम आसमान छू रहे है।इससे आम उपभोक्ता के साथ साथ व्यापारी भी परेशान है। इस समस्या से आम जनता एवं व्यापारियों को निजात दिलाने के लिए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है की आम आदमी की थाली का व्यंजन आलू अब खास हो गया है।जमशेदपुर में तकरीबन रोज 150 टन आलू बंगाल से…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय सचिव को तकनीकी समस्या दूर करने का दिया निर्देश Jamshedpur.जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर खासमहल-गोविंदपुर सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने मुख्यमंत्री से अविलंब सड़क निर्माण करान की मांग की. मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिव को बुलाकर सड़क की तकनीकी समस्या को जल्द दूर कर निर्माण कार्य को शुरू कराने का निर्देश दिया. विधायक मंगल कालिंदी  ने बताया कि उनकी अनुशंसा पर उक्त सड़क निर्माण के लिए वर्ष 2023 के मार्च में ही स्वीकृत हो चुकी है. लेकिन किसी भी संवेदक ने उक्त सड़क की…

Read More

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के जुगसलाई पावर हाउस -3 गेट के समीप में रोड के दोनों साइड पर बनाए गए खतरनाक स्पीड ब्रेकर को हटाने के लिए जमशेदपुर के विभिन्न सामाजिक संगठन एवं संस्था के लोग जिला परिवहन पदाधिकारी से मिल कर जनहित में निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुरूप जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने जुगसलाई पावर हाउस 3 के गेट के समीप बने स्पीड ब्रेकर को हटाने के लिए जुस्को( जिसका वर्तमान नाम TSUISL) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा को पत्र भी लिखा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुरूप जिला परिवहन पदाधिकारी…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया, जिसके तहत बिहार में दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी करने वाले संशोधित आरक्षण कानूनों को रद्द कर दिया गया था. शीर्ष अदालत के इस फैसले को बिहार सरकार के लिए झटके के तौर पर देख रहा है. हालांकि, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने पटना उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ बिहार सरकार की ओर से दायर 10 याचिकाओं पर सुनवाई करने के…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में सोमवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. ‏सुवर्णरेखा एवं खरकई नदी के जलभराव वाले संभावित इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरों से निपटने के का जमशेदपुर डीसी ने निर्देश जारी कर दिया है. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने चिह्नित पंचायत क्षेत्रों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में इंसिडेंट कमांड सेंटर स्थापित करने, हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक करने सहित नियमित अंतराल पर साफ-सफाई, जरूरी दवाइयों का वितरण, राशन, पेयजल के लिए टैंकर, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों…

Read More

जमशेदपुर. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मोहित होटल के पास एक कार चालक की आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. कार में बैठी युवती ने जब विरोध किया तो लोगों ने उसे जख्मी कर दिया. युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी है. वहीं कार को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस मामले में युवती दसी बनर्जी ने सोनू कुमार साहू, विशाल, प्रकाश, रमन, जेएच 05 सीएम-0404 के चालक और अज्ञात के खिलाफ लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने और कार क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज कराया है. मामला…

Read More

Jamshedpur. कुशवाहा संघ की आमसभा रविवार को साकची के कुश भवन में थी. इसी दौरान संघ के दो गुट आपस में भिड़ गये. हंगामा शुरू हो गया. सदस्यों ने एक दूसरे पर कुर्सियां चलानी शुरू कर दी. जमकर मारपीट हुई. इसमें कई लोग घायल हो गये. ओम प्रकाश भगत को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल से टीएमएच रेफर कर दिया गया. ओम प्रकाश भगत के भाई जयप्रकाश भगत ने बताया कि कुशवाहा संघ की आमसभा साकची स्थित कुश भवन में बुलायी गयी थी. उक्त सभा में वे भी गये थे. सभा के दौरान सदस्य निवर्तमान कमेटी पर ही सर्वसम्मति…

Read More