Author: News Desk

Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल कार्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित कर शुक्रवार को ओम प्रकाश साहू को श्रद्धांजलि दी गयी. दो दिन पहले ओम प्रकाश (56) ने कार्यालय में आत्महत्या कर ली थी. ओम प्रकाश सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग में वरिष्ठ स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर तैनात थे. शोकसभा में सभा में टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय के अलावा यूनियन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

Read More

Jamshedpur. एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के नव नामांकित बच्चों के स्वागत के लिए. शुक्रवार को इंडक्शन मीट शंखनाद 2024 का आयोजन किया गया. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 12वीं वह क्लास होता है, जिसके बाद करियर आकार लेने लगता है. इससे पहले ही करियर किस दिशा में बनायी जाए, उसे लेकर प्लानिंग होने लगती है. 12 वीं के बाद भटकाव भी खूब आते हैं. लेकिन उस वक्त और अधिक खुद को संयमित और अनुशासित रखने की जरूरत है. इससे पूर्व उन्होंने श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, संस्थापक शंभू महतो, संध्या…

Read More

Jamshedpur. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें आदिवासी संस्कृति व परंपरा की झलक देखने को मिली. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आदिवासी समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर होना है. इन्हीं विकासशील कार्यों के लिए झारखंड सरकार कृत्य संकल्पित होकर आदिवासी संस्कृति को विश्व भर में पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है. राज्य स्तरीय दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव इसी कड़ी में एक प्रयास हैउन्होंने आदिवासी संस्कृति, जीवन पद्धति…

Read More

Jamshedpur. NH 33 पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी. घटना भिलाइ पहाड़ी के पास गुरुवार रात की है. हाइवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से कार सवार चाकुलिया के अविनाश राय उर्फ तापस व अमित बेरा की मौत हो गयी. दोनों चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत थे. अविनाश बतौर अकाउंटेंट व अमित ट्रैक्टर चालक था. दोनों नगर पंचायत कार्यालय के काम से ही गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे अविनाश के निजी कार से जमशेदपुर आये थे. वापस लौटने के दौरान रात करीब 11 से 12 बजे के बीच…

Read More

Jamshedpur: बिष्टुपुर गोपाल मैदान में शुक्रवार को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लेाग एकजुट हुए. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ यूएनओ व आदिवासी छात्र एकता का झंडा फहराकर किया गया. आदिवासी छात्र एकता के मुख्य संरक्षक जोसाई मार्डी ने कहा कि विकास की दौड़ में झारखंड राज्य काफी पिछड़ा हुआ है. अलग राज्य बनने से यहां रहने वाले लोगों की स्थिति सुधारनी चाहिए थी, लेकिन हालत सुधरने की बजाए और लेकिन अब जल, जंगल, जमीन की लूट नहीं होने दी जायेगी. उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर उजाड़ने की साजिश को किसी भी कीमत पर बरदाश्त…

Read More

नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को होने वाली नीट-पीजी परीक्षा को स्थगित करने की मांग से संबंधित याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी गयी. इसमें दावा किया गया था कि अभ्यर्थियों को ऐसे शहर आवंटित किये गये हैं, जहां पहुंचना उनके लिए बेहद असुविधाजनक है. प्रधान न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि वह पांच छात्रों के लिए दो लाख छात्रों के करियर को खतरे में नहीं डाल सकते. याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि नीट-पीजी को पुनर्निर्धारित करने की आवश्यकता है, क्योंकि एक परीक्षा सुबह और एक दोपहर बाद…

Read More

Lohardaga. यहां भंडरा चट्टी में हर बुधवार को लगनेवाले साप्ताहिक बाजार में सड़क जाम हटवाने पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद सिंह से एक व्यक्ति उलझ गया. थाना प्रभारी के साथ बदतमीजी की. इस पर थाना प्रभारी उसे जीप में बैठा कर थाने ले जाने लगे. इसी बीच स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और थानेदार व जवान संतोष राय की पिटाई कर दी और आरोपी को पुलिस जीप से उतार कर अपने साथ ले गये. घटना बुधवार की है, जिसकी प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि इन लोगों ने जवान से उसकी राइफल छीनने का प्रयास किया, हालांकि…

Read More

Ranchi. झारखंड आदिवासी महोत्सव-2024 का आज भव्य आगाज हुआ. बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव को लेकर चारों तरफ उल्लास है. समृद्ध आदिवासी कला-संस्कृति की झलक दिख रही है. झारखंड झरोखा की आकर्षक प्रस्तुति पर लोग झूम उठे. झारखंड एवं पूरे देश की नृत्य शैलियों और संगीत से लेकर उत्सवों, अनुष्ठानों और स्वादिष्ट व्यंजन सबको भा रहे हैं. रीझ-रंग शोभा यात्रा से इसकी शुरुआत हुई. पद्मश्री मुकुंद नायक के नागपुरी गीत-नृत्य पर दर्शक झूम उठे. ‘ राज्यपाल बोले, पेशा कानून लागू हो झारखंड आदिवासी महोत्सव’ का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…

Read More

Ranchi. मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की जमानत याचिका शुक्रवार को पीएमएलए की विशेष अदालत ने खारिज कर दी. याचिका रद्द करते हुए पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा ने अपने फैसले में लिखा : मनी लाउंड्रिंग के मामले में जेल ही नियम है, बेल अपवाद है. उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री को 15 मई को गिरफ्तार किया गया था. न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि मनी लाउंड्रिंग एक ऐसा अपराध है, जो राष्ट्र के आर्थिक हित के लिए खतरा है. इसे अपराधियों द्वारा सुनियोजित साजिश रच कर और…

Read More

Chaibasa. तांतनगर बाजार के पास बाइक और बुलेट की टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. वह तांतनगर ओपी क्षेत्र के बड़ा लगड़ा गांव के रहनेवाले हैं. बुलेट चालक को हाथ और पैर में हल्की चोट आयी है. तांतनगर ओपी पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. घायलों की पहचान मंझारी प्रखंड के सेरेंगडीह उत्क्रमित मवि के शिक्षक संतोष बिरूवा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बूता गांव निवासी डुमरसिंह सुंबरूई के रूप में की गयी. घायल शिक्षक स्कूल के काम से चाईबासा आ रहे थे. वहीं डुमर सिंह…

Read More