Rajnagar. राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग के कुमारदा मोड़ पर गुरुवार की दोपहर ढ़ाई बजे चावल लदे एलपीटी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया. दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार राजनगर के नेटो निवासी बबलू महतो (27) घायल हो गये. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया. जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार नेटो गांव निवासी बबलू महतो राजनगर की ओर जा रहे थे. वहीं, विपरीत दिशा से आ रहे चावल लदे एलपीटी वाहन ने चपेट में ले लिया. मोटरसाइकिल सवार बबलू महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.
Author: News Desk
Chakardharpur. चक्रधरपुर स्टेशन में स्वास्थ्य निरीक्षक अभय कुमार व टीटीई जितेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्रीकार में छापेमारी की. पेंट्रीकार के लाइसेंस, स्वच्छता, लंच पॉकेट, यात्रियों को परोसे जा रहे खाना व पानी की जांच की. इस दौरान रेल नीर के साथ पैकेट बंद खाद्य सामग्रियों को मानक पर खरा पाया गया. इसके अलावा पेंट्रीकार का लाइसेंस अपटूडेट पाया गया. इस सबंध में स्वास्थ्य निरीक्षक निर्भय कुमार ने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा को 15 अक्तूबर तक बढ़ाया गया है. इस अभियान के तहत रेल मंडल में स्वच्छता के विविध कार्यक्रम…
Chouka.चौका थाना क्षेत्र के बानसा गांव निवासी सह आजसू पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला के सह सचिव मागाराम महतो के मोबाइल पर फोन कर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. आरोपी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर निवासी बिलाल हाशमी है. गुरुवार को चौका थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने उक्त जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि विगत तीन अक्तूबर को मागाराम महतो के मोबाइल फोन पर 7365042108 नंबर से कॉल कर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी. वहीं,…
Jamshedpur.एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी में बुधवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बोटा पंचायत के कुदलुम निवासी राजाराम महतो (55 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि राजाराम महतो की पत्नी छविरानी महतो,पोती ममता महतो ( 10 वर्ष) और पोता दिनेश महतो ( 7 वर्ष) घायल हो गये. हादसा के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गये. लोगों ने इसकी सूचना एमजीएम थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने राजाराम महतो को मृत घोषित कर दिया. घटना शाम करीब…
Noamundi. जेटेया-नोवामुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गयी. थाना प्रभारी रंजीत कुमार मुंडा ने महज 12 घंटे के अंदर हत्यारोपी पड़ोस के युवक सोमनाथ जेराई (20) को फिल्मी अंदाज में मोबाइल से ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया. बच्ची कक्षा चार की छात्रा थी. वह गांव में चापाकल की बोरिंग गाड़ी देखकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते से बच्ची को आरोपी उठाकर जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया और रस्सी से गला दबाकर मार डाला. जेटेया पुलिस ने गांव आकर शव का पंचनामा तैयार करने के…
Jamshedpur. टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा के देहांत के उपरांत टेल्को कॉलोनी में कई स्थानों पर शोकसभा आयोजित किये गये. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय, टेल्को आम बागान और नेपाल बिल्डिंग एरिया में शोक सभा में रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह सहित तमाम पदाधिकारी शामिल हुए. यूनियन कार्यालय में आयोजित शोक सभा में महामंत्री आरके सिंह महामंत्री ने कहा कि रतन टाटा साहब का दिल मजदूरों के लिए और भारत वासियों के लिए हमेशा खुला रहता था . उनके द्वारा किये गये कार्य हमेशा…
Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने गुरुवार को पथ निर्माण विभाग से 14.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होने वाले सड़क का शिलान्यास किया. शिलान्यास का कार्यक्रम नामदा बस्ती, आनंद नगर में स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप आयोजित हुआ. विधायक सरयू राय ने कहा कि विधायक बनने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने सड़कें बनवाई और नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया गया. उन्होंने कहा कि कई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है. इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, हरेराम सिंह, कैलाश झा, अनिकेत सावरकर, मिथलेश सिंह, सुशील खड़का,…
Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर केंद्र सरकार के पास बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये का मुद्दा उठाया है. अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए श्री सोरेन ने राज्य की जनता से अपने हक के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया है. सीएम ने लिखा, क्या आपने कभी सोचा है कि किसी भाजपा नेता ने राज्यवासियों का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये क्यों नहीं मांगा? झारखंड ने पिछले तीन लोकसभा चुनावों में 12/14, 12/14, 9/14 सांसद भाजपा को जिताये. फिर भी उन्होंने हम झारखंडियों का हक क्यों नहीं मांगा? सीएम ने लिखा कि मुझे एक बोगस मामले…
Jamshedpur.दिग्गज उद्योगपति रतन नवल टाटा के सम्मान में, बृहस्पतिवार को यहां 300 से अधिक दुर्गा पूजा समितियों ने संगीत नहीं बजाया और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए. टाटा सन्स के मानद अध्यक्ष रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. जमशेदपुर शहर की केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कुछ आयोजकों ने पंडालों के पास टाटा की तस्वीर भी लगाई है. केंद्रीय पूजा समिति के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘‘हमने सभी सामुदायिक पूजा समितियों से अपील की है कि वे इस त्योहार को…
Ranchi.झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (झासा) के बैनर तले राज्यभर के सरकारी डॉक्टर शुक्रवार से अनिश्चतकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे. इसमें करीब 4,900 डॉक्टरों के शामिल होने की उम्मीद है. इससे सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा सेवाओं पर असर पड़ सकता है. डॉक्टर अस्पताल आयेंगे, लेकिन अपनी सेवाएं नहीं देंगे. हालांकि कार्य बहिष्कार से आकस्मिक सेवाओं को दूर रखा गया है. संगठन के अध्यक्ष डॉ पीपी शाह ने कहा कि सदर अस्पताल, पाकुड़ में ड्यूटी डॉक्टर से एक महीने में मारपीट की यह दूसरी घटना है. प्रशासन पूरी तरह फेल है और मामले की लीपापोती…
