Chennai. चेन्नई के सदियों पुराने फोर्ट सेंट जॉर्ज क्षेत्र में स्थित एक संग्रहालय की अमूल्य संपत्तियों में एक पुराना भारतीय तिरंगा भी है, जिसे 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र भारत के जन्म के समय फहराए जाने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है. संस्कृति मंत्रालय के अनुसार फोर्ट संग्रहालय में रखा यह तिरंगा शुद्ध रेशम का बना है और 3.5 मीटर लंबा तथा 2.4 मीटर चौड़ा है. उसने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘यह 1947 में फहराए गए तिरंगे झंडो में से बचा हुआ भारत का एकमात्र ध्वज है. यह ध्वज उस संपूर्ण संघर्ष का प्रमाण है, जो भारतीयों ने स्वतंत्रता…
Author: News Desk
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक आरोपी व्यक्ति को जमानत देते हुए व्यवस्था दी कि इस तरह के विशेष कानूनों के तहत अपराधों में भी ‘जमानत नियम है, जेल अपवाद है’ का सिद्धांत लागू होता है. न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति अगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि अगर अदालतें उचित मामलों में जमानत से इनकार करना शुरू कर देंगी तो यह बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन होगा. पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा, ‘अभियोजन पक्ष के आरोप बहुत गंभीर हो सकते हैं, लेकिन कानून के अनुसार जमानत के मामले…
Mumbai. टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने घरेलू बाजार में स्थानीय रूप से विनिर्मित रेंज रोवर स्पोर्ट की आपूर्ति शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की. कंपनी ने कहा कि इसके साथ ही, अब रेंज रोवर का पूरा खंड भारत में निर्मित हो गया है. जगुआर लैंड रोवर ने इस वर्ष मई में घोषणा की थी कि वह भारत में टाटा मोटर्स के पुणे संयंत्र में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का विनिर्माण करेगी. कंपनी के अनुसार, पेट्रोल तथा डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध नई रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है. जेएलआर…
New Delhi. कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के प्रमुखों के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा संगठन को लेकर चर्चा की गई. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय 24, अकबर रोड पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश तथा कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में संगठन तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस…
New Delhi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक नौ सितंबर को होगी. परिषद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक खाते पर लिखा, ‘जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक नौ सितंबर 2024 को नई दिल्ली में होगी.’ केंद्र तथा राज्यों के वित्त मंत्रियों वाली जीएसटी परिषद, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संबंध में सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है. यह एक जुलाई 2017 से काम कर रही है. बैठक में दरों को युक्तिसंगत बनाने, कर ‘स्लैब’ को कम करने के अलावा जीएसटी के तहत उलटा शुल्क हटाने पर चर्चा होने की उम्मीद है.…
Bhagalpur. बिहार के भागलपुर जिले की पुलिस लाइन में एक व्यक्ति ने अपनी कांस्टेबल पत्नी के विवाहेतर संबंध होने के संदेह में कथित तौर पर उसकी, दो बच्चों और मां की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में तैनात बिहार पुलिस की कांस्टेबल की पहचान नीतू कुमारी के रूप में हुई है, जबकि उसके पति का नाम पंकज है. पुलिस ने तीन अन्य मृतकों के नाम का खुलासा नहीं किया है. पुलिस ने घटनास्थल से कथित तौर पर पंकज द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट बरामद किया…
मृतकों में चार लोग पटना के राजीव नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, सभी लोग रोहतास के गुप्ताधाम से दर्शन कर लौट रहे थे Aurangabad. दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड पर चमन बिगहा के पास बड़ा हादसा हुआ है. पटना मेन सोन कैनाल नहर में एक कार असंतुलित होकर गिर गयी, जिसमे सवार पांच लोगों की मौत हो गयी है. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को नहर में कार गिरे होने की सूचना दी गयी. जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस द्वारा मृतकों के शव को निकलवाया…
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन रोड की सरकारी शराब दुकान में चोरी के मामले में शामिल चार अपराधियाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद सोमवार को सभी को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी डीएसपी तौकिर आलम ने दी. उन्होंने बताया कि पांच लोगों ने शराब दुकान का छत काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जब दुकानदार को सूचना मिली तो उसने बागबेड़ा थाना में केस दर्ज कराया था. केस दर्ज करने के बाद बागबेड़ा थाना प्रभारी पीसी सिन्हा के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. इसके बाद अरुण प्रसाद, आकाश सिंह, सन्नी और…
Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को वामपंथी उग्रवाद की समीक्षा की गयी. बैठक सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों पर प्रभावी कार्रवाई करने की रूपरेखा तय की गयी.इसमें ससमय सूचना का आदान-प्रदान करने, सीमावर्ती राज्यों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय बना कर नक्सलवाद पर संयुक्त अभियान चलाने व तत्काल सुदृढ़ कार्रवाई करने की भी रणनीति बनायी गयी. साथ ही उग्रवाद प्रभावित राज्यों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया. बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. इसमें झारखंड से डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. डीजीपी ने प्राप्त सूचना को ससमय साझा करने और नोडल पदाधिकारी…
Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर के पूर्व उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी सोमवार को खारिज कर दी. गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा भजंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद उन्हें अभियोजन का सामना करना पड़ रहा था. गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने 31 अगस्त 2022 को मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ दिल्ली में राजद्रोह और शासकीय गोपनीयता कानून अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक जीरो एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज कराई थी, जिसे बाद में देवघर के कुंडा थाने में स्थानांतरित कर दिया गया था. न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने मामले की सुनवाई के बाद…
