New Delhi. कोलकाता के सरकारी आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या करने तथा उसके बाद भीड़ द्वारा घटनास्थल पर तोड़फोड़ करने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बृहस्पतिवार को एलान किया कि वे 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रखेंगे. चिकित्सा निकाय ने एक बयान में कहा कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सकीय कामकाज जारी रहेगा. आईएमए ने कहा कि बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सेवाएं बंद रहेंगी और चुनिंदा सर्जरी…
Author: News Desk
New Delhi. लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी नजर आए. इस बीच उनके बैठने की जगह को लेकर बवाल मच गया है. सोशल मीडिया यूजर मामले को लेकर मोदी सरकार को ट्रोल कर रहे हैं. दर्शक दीर्घा में सफेद कुर्ता पायजामा पहने बैठे राहुल गांधी की तस्वीर की जोरों पर चर्चा हो रही है. चर्चा विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें पीछे की पंक्ति में बैठाए जाने को लेकर हो रही है और यूजर लगातार इसपर रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की सीटिंग…
New Delhi.खनन उद्योग का मानना है कि खनिज रॉयल्टी मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से भारतीय खनन उद्योग को बड़ा झटका लगेगा. रॉयल्टी की बकाया राशि 1.5 लाख करोड़ रुपये से दो लाख करोड़ रुपये तक होने का अनुमान जताया गया है. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को अपने फैसले में राज्यों को खनिज अधिकारों और खनिज-युक्त भूमि पर कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा और उन्हें एक अप्रैल, 2005 से रॉयल्टी वसूल करने की अनुमति दे दी. खान मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस फैसले का खनन, इस्पात, बिजली और कोयला कंपनियों पर…
New Delhi. हाल ही में लॉन्च हुई Tata Curvv EV की बुकिंग शुरू हो चुकी है. Tata Motors के मुताबिक 14 अगस्त से इस कार की बुकिंग शुरू हो गयी है. ग्राहक अब टाटा मोटर्स के आधिकारिक वेबसाइट और न रिटेल आउटलेट के माध्यम से टाटा कर्व ईवी बुक कर सकते हैं. अगर आप Tata Curvv EV को ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं, तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इसे बुक करने के लिए आपको सबसे पहले टाटा मोटर्स के आधाकरिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आप टाटा कर्व के पसंदीदा वेरिएंट को चुनें, कलर ऑप्शन को चुनें,…
New Delhi. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की. पीएम ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और उनका उत्साह बढ़ाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को कहा कि देश इस खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए तैयारी कर रहा है.मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान वहां उपस्थित ओलंपिक विजेताओं का उल्लेख किया. मोदी ने कहा, साथियों, हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हों, वह हिंदुस्तान की धरती…
New Delhi. प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने स्वतंत्रता के महत्व पर जोर देते हुए गुरुवार को कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुई हाल की घटनाएं इन अधिकारों के मूल्य की याद दिलाती हैं. यहां सुप्रीम कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लोगों के एक-दूसरे के प्रति तथा राष्ट्र के प्रति संविधान के सभी मूल्यों को साकार करने के कर्तव्यों की याद दिलाता है.’ उन्होंने कहा, ‘आज बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह स्पष्ट रूप से याद दिलाता है कि हमारे लिए…
Newyork. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र के लिए अमेरिका की यात्रा पर आएंगे और यहां प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड के नासाउ कोलियम में आयोजित किया जायेगा. संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वक्ताओं की अनंतिम सूची के अनुसार, मोदी 26 सितंबर को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे. सूत्रों ने बताया कि लॉन्ग आइलैंड में इस सामुदायिक कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. यह आयोजन मोदी द्वारा सितंबर 2014 में न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मैडीसन स्क्वायर गार्डन में एक…
New Delhi. केंद्र ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में सूचना आयुक्तों के आठ रिक्त पदों को भरने के लिए बुधवार को पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये. सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत सीआईसी पर अपीलों और शिकायतों के निवारण का जिम्मा है. उसकी अगुवाई मुख्य सूचना आयुक्त करते हैं और आयोग में अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं. फिलहाल आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और दो सूचना आयुक्त हैं. कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, सूचना आयोग में आठ सूचना आयुक्तों को नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव है. आदेश में कहा गया है कि…
New Delhi. भारतीय रेलवे देश की तरक्की और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है. भारत की पहली हाई-स्पीड ट्रेन, वंदे भारत को शुरू करने के बाद, भारतीय रेलवे अपना अगला बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आने वाली है : वंदे मेट्रो. इस नई सेवा से कई शहरों को लाभ होगा, तो आइए देखें कि कौन से शहर और ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएँ हैं. वंदे मेट्रो उन शहरों के बीच चलने वाली है जो 150 से 200 किलोमीटर की दूरी पर हैं. इसका डिजाइन तैयार हो गया है. यह वंदे भारत एक्सप्रेस का आधुनिक, कम दूरी वाला संस्करण है. वंदे भारत एक्सप्रेस…
JAMSHEDPUR. बागबेड़ा बड़ौदा घाट के रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सहकारिता भवन में 15 अगस्त 2024 को आयोजित रक्तदान शिविर में 109 यूनिट रक्तदान हुआ. स्वं बीडी मंडल की स्मृति में आयोजित शिविर में कुल 135 से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया. 10 से ज्यादा लोगों ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा की ओर कदम बढ़ाया. यह शिविर स्व. बीडी मंडल की सांतवीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया. रेलवे कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बड़ौदा घाट में आयोजित शिविर में शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी विकास सिंह, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, एलआईसी के प्रशासनिक पदाधिकारी प्रणव साहू, समाजसेवी सुरेश…
