Author: News Desk

Jamshedpur.. तामुलिया के ब्रह्मानंद अस्पताल के पास गुरुवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इसके बाद एक पक्ष के समर्थन में मानगो व ओल्ड पुरुलिया रोड के युवक जुट गये और जमकर बवाल किया. युवकों ने दो दुकानों में तोड़फोड़ की. युवकों का उत्पात देख दुकानदारों ने दुकाने बंद कर ली. सूचना मिलने पर कपाली ओपी की पुलिस पहुंची. इसके बाद दोनों पक्ष कपाली ओपी पहुंचे . इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कपाली ओपी में काउंटर केस दर्ज किया गया है. एक पक्ष से पीड़ित राशन दुकानदार अरविंद कुमार ने कपाली टीओपी चौक निवासी…

Read More

Jamshedpur. स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को घाघीडीह केंद्रीय कारा सात बंदी रिहा हो गये.इसमें अरविंद गुहा, उनकी पत्नी स्मिता गुहा, सोनारी कागलनगर के थामस डेविड उर्फ गुड्डू,पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी के सिकन्दर खान,चाईबासा के सपन कुमार डे, पश्चिम सिंहभूम मनोहरपुर के छोटे लाल महतो और राजनगर के सीताराम बारिक शामिल हैं. रिहा होने के दौरान जेल अधीक्षक अजय प्रजापति ने सभी को माला पहनाकर और मिठाई देकर विदा किया. जेल के बाद उनके घरवाले इंतजार कर रहे थे. जेल से बाहर निकलने पर घरवालों ने उनका स्वागत किया. वहीं, चार बंदी डुमरिया के बुधिया सबर व रिधो सबर, बड़शोल के…

Read More

Chaibasa. तांतनगर ओपी क्षेत्र के सोलपाड़ा में ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मथुरा बोदरा (35) खेत की जुताई कर रहा था, तभी ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हाे गयी. घटना 15 अगस्त की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर कर परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के मुताबिक, मथुरा धान रोपने के लिए खेत को ट्रेक्टर से कादो कर रहा था. इसी दौरान ट्रेक्टर कादो में फंस गया. कादो से जबरदस्ती निकालने के चक्कर में उक्त ट्रैक्टर पलट गया. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने…

Read More

Chaibasa. झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के आह्वान पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के सभी 240 वनरक्षी शुक्रवार से अनिश्चित्कालीन हडताल पर चले गये. इस दौरान वे विभागीय कामकाज करने की बजाय जिला मुख्यालय और वन प्रमंडल कार्यालय के सामने धरना पर बैठेंगे. दरअसल वे राज्य अवर वन संघ के बैनर तले वनक्षेत्र सेवा संवर्ग नियमावली का विरोध कर रहे हैं. सभी वनकर्मी नियुक्ति नियमावली सेवा शर्त को यथावत रखने की मांग कर रहे हैं. झारखंड के वनरक्षी वनक्षेत्र सेवा संवर्ग नियमावली का विरोध कर रहे हैं. दरअसल पहले वनपाल के पद पर शत प्रतिशत सीट प्रोन्नति से भरे जाते थे.…

Read More

Bahragora. बरसोल के गुरूरसाईं टोला में किसान मुन्ना दास के खेत में अजगर देखे जाने से ग्रामीण में अफरा-तफरी मच गयी. किसान घास की सफाई कर रहा था. इसी दौरान खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंजर दिग्विजय सिंह को दी. वन विभाग की टीम ने ग्रामीण और स्थानीय संसाधनों के बल पर अजगर को पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया.

Read More

Ghatsila. मऊभंडार की न्यू कॉलोनी में संजय चौधरी के घर में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने घूसकर लूटपाट को अंजाम दिया. पिस्टल दिखाकर 2.75 लाख नकद और 3.5 लाख के जेवर लूट लिये. इस संबंध में संजय चौधरी ने बताया कि मुख्य ग्रिल का ताला तोड़ कर अपराधी घर में घुसे. आलमीरा का ताला तोड़कर लूटपाट की. उन्होंने बताया कि दो अपराधी नकाब पहने थे और हाथ में पिस्टल लिए हुए थे. एक अपराधी स्क्रू ड्राइवर हाथ में लिए हुए था. उन्होंने बताया कि मुझे तार के सहारे बांध दिया था और गोली मारने की धमकी दी. पुलिस मामले…

Read More

Bahragora. झाड़ग्राम में पांच जंगली हाथियों का झुंड घुस आया, जिससे दहशत फैल गयी. यहां राज कॉलेज के पास हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची. पांच हाथियों का झुंड विद्यासागर पल्ली गांव के जंगल में घुसा था. उसी झुंड के कई हाथी बागान में ही छूट गये. बाद में वन विभाग की टीम ने एक हाथी को बेहोश कर जेसीबी के सहारे उठाकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. खबर है कि एक हाथी का पांव टूट गया है. वह चल नहीं पा रहा है.

Read More

Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल का भोया रेल फाटक ढाई घंटे तक बंद रहने से राहगीर आक्रोशित हो गये. राहगीरों ने गेटमैन से बात की, तो वह गाली-गलौज करने लगा. राहगीरों ने बताया कि उसने शराब भी पी रखी थी. उसने खुद इस बात को स्वीकार भी किया. साथ ही धमकी भी दी. इसके बाद लोगों ने फाटक पर जमकर बवाल काटा. इसकी जानकारी डीआरएम से सीनियर डीसीएम तक को दी गयी. तत्काल किसी ने संज्ञान नहीं लिया. रेल मंत्रालय को टैग कर ट्वीट किया गया. इसके बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया. आरोप है कि भोया रेल फाटक रोजाना…

Read More

Ranchi. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की जगह पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसकी घोषणा करते हुए राजेश ठाकुर के कार्यकाल की सराहना की है. वहीं, वित्त मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है. जेल जाने के बाद आलमगीर आलम ने विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद इसके बाद से यह पद खाली था. इधर, राजनीतिक जानकारों का…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में नये सेंट्रल ट्रीटमेंट एरिया (सीएटी) की शुक्रवार को उद्घाटन हुआ. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, जेसीएपीसीपीएल के एमडी उज्जल चक्रवर्ती व टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया. तीन करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल ट्रीटमेंट एरिया को तैयार किया गया है. नये सेंट्रल ट्रीटमेंट एरिया भवन का निर्माण अप्रैल 2023 में शुरू हुआ और यह प्रोजेक्ट लगभग 16 महीनों में पूरा हुआ. इसमें सेंट्रल ट्रीटमेंट एरिया, जू कमिश्नरी, प्राइमेट और बर्ड केयर सेक्शन, प्रयोगशाला, इंसीनेरेटर और पोस्टमार्टम हाउस शामिल हैं. सीटीए में…

Read More